हालात

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच केजरीवाल बोले- हर तरह से सरकार तैयार, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं

सीएम केजरीवाल ने कोरोना पर बैठक के बाद अपनी सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तरीके से नजर रखे हुए है और हर तरह से तैयार है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार तैयार है। सीएम केजरीवाल ने बैठक के बाद अपनी सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को कहा, दिल्ली में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तरीके से नजर रखे हुए है और हर तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मास्क की अब तक कोई गाइडलाइन नहीं आई है। लेकिन इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में दिल्ली में 100 फीसदी मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर दो फीसदी रेंडम टेस्टिंग की जायेगी।

केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अब तक कोविड के मामलों में दिल्ली में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि उन्हें कई अन्य बीमारी भी थी। उन्होंने कहा कि अब तक हमने सौ फीसदी जीनोम सिक्वेंसिंग की है। अभी दिल्ली में एक्स बीवी 1.16 कोवीड वेरिएंट के केस अधिक आ रहे हैं। दिल्ली 48 फीसदी लोगों को यही वेरिएंट है, ये इतना खतरनाक नहीं कि मरीज को अस्पताल में एडमिट होना पड़े या जानलेवा साबित हो लेकिन इस पर कॉविड वेक्सिन का कोई असर नहीं होता।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली सरकार के अस्पतालों की 26 मार्च को खुद एक मॉकड्रिल की थी कि अस्पताल नए केस को लेकर कितने तैयार हैं। अब केंद्र सरकार 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली के सारे अस्पतालों की मॉक ड्रिल करेगी। दिल्ली सरकार कोविड प्रोटॉकॉल का पालन करने के लिए एक मिडिया कैंपेन भी चलाएगी। हर अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया जायेगा। एक्यूट रेस्प्रेरेट्री बीमारी वाले अस्पतालों में 100 फीसदी टेस्टिंग की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार