
केरल में भारी बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इडुक्की जिले में बारिश से सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। अन्य 5 पीड़ित मलप्पुरम जिले से थे, जो चलियार नदी में बह गए।
इडुक्की के विद्युत मंत्री एमएम मणि ने कहा, “हालत खराब है। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और गुरुवार सुबह इदामालय बांध के द्वार खोल दिए गए। हम इडुक्की बांध का भी एक द्वार खोलेंगे।” इससे पहले इडुक्की बांध के गेट 1992 में खोले गए थे।
इस बीच मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Aug 2018, 1:00 PM IST