हालात

खड़गे ने सेना दिवस पर किया सैनिकों को नमन, साहस और बलिदान की सराहना की

सेना दिवस 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनने की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1949 में ब्रिटिश जनरल सर एफआरआर बुचर की जगह ली थी। बाद में करियप्पा फील्ड मार्शल बने।

फाइल फोटोः विपिन
फाइल फोटोः विपिन 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सेना दिवस के अवसर पर गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना देश की ऐसी अडिग ढाल के रूप में खड़ी है जो सीमाओं की रक्षा करती है, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान स्थिरता को मजबूत करती है और प्राकृतिक आपदाओं के समय अटूट सहयोग देती है।

सेना दिवस 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनने की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1949 में ब्रिटिश जनरल सर एफआरआर बुचर की जगह ली थी। बाद में करियप्पा फील्ड मार्शल बने।

खड़गे ने कहा, ‘‘भारतीय सेना दिवस पर हम अपने बहादुर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान और कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘भारतीय सेना देश की अडिग ढाल के रूप में खड़ी है, जो सबसे दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में हमारी सीमाओं की रक्षा करती है, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान स्थिरता को मजबूत करती है और प्राकृतिक आपदाओं के समय अटूट सहयोग देती है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपके अदम्य साहस, अनुकरणीय पेशेवर दक्षता और उस निस्वार्थ बलिदान की भावना के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे जो भारत को सुरक्षित रखती है।’’

कांग्रेस ने भी ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा करते हुए कहा कि वह सैनिकों को उनके साहस, अनुशासन और कर्तव्य निभाते हुए दिए जाने वाले सर्वोच्च बलिदान के लिए सलाम करती है।

उसने कहा, ‘‘भारतीय सेना हमारे राष्ट्र की सबसे मजबूत ढाल के रूप में खड़ी है। भारत के प्रति उनकी अटल सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हम उनके अत्यंत आभारी हैं। जय हिंद।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत