हालात

खड़गे ने GST को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा- हमने 8 साल पहले ही कहा था...

खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी से हमने 8 साल पहले यह सवाल उठाया था कि अगर दो स्लैब(GST के) होंगे तो गरीबों को फायदा होगा, लेकिन उन्होंने 4-5 स्लैब लाकर लोगों को लूटा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो : Getty Images)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो : Getty Images) 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, "जो भी गरीबों के लिए अच्छा होगा, हम उसके बारे में अच्छा बोलेंगे। गरीबों के नाम पर ये लोग वोट बटोरने के लिए लोगों को परेशान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से हमने 8 साल पहले यह सवाल उठाया था कि अगर दो स्लैब(GST के) होंगे तो गरीबों को फायदा होगा, लेकिन उन्होंने 4-5 स्लैब लाकर लोगों को लूटा, लेकिन अब चुनाव नजदीक हैं, उन्हें कुछ समस्याएं आईं, अमेरिका ने टैरिफ लगाए... हमारी नीति गुटनिरपेक्ष नीति थी... अगर उन्होंने पहले की तरह गुटनिरपेक्ष नीति जारी रखी होती, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती..."

Published: undefined

गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जीएसटी की नई दरें मंजूर की गई हैं। इसके तहत अब 12 फीसदी और 28 फीसदी के स्लैब को हटाकर 5 फीसदी और 18 फीसदी कर दिया गया है। वहीं लग्जरी और ‘सिन’ गुड्स पर 40 फीसदी का नया स्लैब जोड़ा गया है।जीएसटी में किए गए ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • विरोध संवैधानिक अधिकार, अमित शाह या बीजेपी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकती जनताः जस्टिस जमदार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस का हमला और नेपाल में उमड़ा भारतीय पर्यटकों का सैलाब

  • ,
  • TMC के बागी गुट ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की, पार्टी पर ठोका दावा, ममता खेमे ने उठाए सवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: अखिलेश यादव की बीजेपी को सीधी चेतावनी, 'इस बार न चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट'