हालात

बिहार: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के शो में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, जानिए क्यों मचा बवाल

मुजफ्फरपुर के अर्जुन बाबू पशु मेले में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान बवाल हुआ, जिसमें पत्थरबाजी और लाठीचार्ज से कई लोग घायल हुए और हाईवे कई घंटों तक जाम रहा।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गरहां स्थित अर्जुन बाबू पशु मेले में बुधवार (1 अप्रैल 2026) की शाम भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और ‘हिट मशीन’ कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा।

Published: undefined

रील और सेल्फी के चक्कर में बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, फैंस रील बनाने और सेल्फी लेने के लिए मंच के करीब पहुंचने लगे। इसी दौरान मेला कमेटी के सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

Published: undefined

पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, कई लोग घायल

स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। हंगामे का असर नेशनल हाईवे पर भी पड़ा, जहां करीब तीन से चार घंटे तक यातायात ठप रहा। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Published: undefined

पुलिस और आयोजकों के अलग-अलग बयान

इस मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी और सुरक्षा के लिए 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक डीएसपी तैनात थे। उन्होंने अव्यवस्था के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय ने कहा कि फैंस ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, हालांकि पुलिस का सहयोग मिला और कार्यक्रम कुछ समय तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि मेला जारी रहेगा और चिंता की कोई बात नहीं है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • केरल चुनाव: UDF का घोषणापत्र जारी, ‘मिशन समुद्र’ से ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य, रोजगार-वेलफेयर पर बड़ा फोकस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर बंधक, सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- ये सोची-समझी साजिश...

  • ,
  • यह जल्दबाजी क्यों? मणिकम टैगोर का केंद्र से सवाल, बोले- राहुल गांधी को विधेयक पर बोलने का अवसर नहीं दे रही मोदी सरकार

  • ,
  • SIR: मतदाता सूची में नाम न आने पर मालदा में बवाल, भीड़ ने न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाया, EC ने मांगी रिपोर्ट

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य योजना संबंधी मेरे सवालों को टालने की कोशिश की', राहुल गांधी का आरोप