हालात

किरण बेदी को पुडुचेरी उपराज्यपाल के पद से हटाया गया, तेलंगाना की राज्यपाल को मिला अतिरिक्त प्रभार

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया गया है। पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी की जगह पुडुचेरी के उपराज्यपाल का कार्यभार तेलंगाना की राज्यपाल को सौंपा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को मंगलवार को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार रात जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन केंद्र शासित प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।

Published: undefined

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल नहीं रहेंगी और नई नियुक्ति होने तक तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन को फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने का कहा गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined