हालात

कमलेश तिवारी की पत्नी को हिन्दू समाज पार्टी की कमान, बनाई गईं अध्यक्ष

हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ में कर दी गई थी। पति की हत्या के बाद किरण तिवारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी पार्टी की बागडोर संभालेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया, “26 अक्तू बर को लखनऊ कार्यालय में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन तिवारी अपना पदभार संभालेंगी। इसके बाद मीडिया के सामने आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।”

बता दें कि हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्तू बर को लखनऊ के खुर्शीदबाग स्थित उनके आवास पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। गुजरात एसटीएफ ने पहले इस हत्याकांड के तीन साजिशकर्ताओं फिर इसके बाद दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कमलेश की पत्नी किरन को हिन्दू समाज पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है।

दिवंगत हिन्दू नेता की पत्नी किरन तिवारी ने सरकार से हत्यारों को जेल में रखकर मेहमान नवाजी करने के बजाय जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि तिवारी को 15 बार चाकू मारा गया था और उसके बाद चेहरे पर गोली मारी गई थी।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर 15 लाख रुपये दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी को सीतापुर में आवास की सुविधा दी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Oct 2019, 11:28 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा