हालात

कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्याः आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा CISF के हवाले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया

एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ की एक टीम ने बुधवार सुबह उस अस्पताल का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक यह बल संस्थान के छात्रावासों की भी सुरक्षा करेगा और अर्धसैनिक बल की एक सशस्त्र टीम जल्द ही तैनात की जाएगी।

आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा CISF के हवाले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया
आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा CISF के हवाले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया फोटोः सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने का आदेश दिया, जहां बीते दिनों महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय बल को यह निर्देश उच्चतम न्यायालय के आदेश पर दिया है।

गृह मंत्रालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सूचित किया है। इसके बाद बुधवार सुबह उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ की एक टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक यह बल संस्थान के छात्रावासों की भी सुरक्षा करेगा और अर्धसैनिक बल की एक सशस्त्र टीम जल्द ही तैनात की जायेगी।

इस महीने की शुरुआत में 31 वर्षीय एक चिकित्सक की इस अस्पताल में कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला चिकित्सक का शव 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सभागार मिला था। अस्पताल परिसर में अक्सर आने-जाने वाले एक व्यक्ति को इस मामले में 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

इस घटना के बाद से पूरे देश में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सैकड़ों चिकित्सक विभिन्न संगठनों के बैनर तले हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा तथा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय प्रोटोकॉल विकसित करने के वास्ते 10 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) गठित किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप