कर्नाटक का राजनीतिक नाट्यक्रम अभी जारी है। आज कुमारस्वामी सरकार को विश्वास मत हासिल करना है। हालांकि विधानसभा की कार्यवाही कल ही शुरु हुई थी, लेकिन विश्वास मत पर चर्चा के दौरान हुए हंगाने के चलते कार्यवाही आज (गुरुवार) के लिए स्थगित कर दी गई थी।
इससे नाराज नेता प्रतिपक्ष और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी के सभी विधायकों के साथ रात भर सदन में ही धरना देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, जब तक विश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं होता हमारे विधायक सदन में रहेंगे।
Published: undefined
इस सबके बीच देर शाम कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को पत्र लिखकर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने बहुमत परीक्षण और व्हिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।
रात भर सदन में गुजारने के बाद शुक्रवार सुबह बीजेपी के विधायक विधानसभा परिसर में वॉक आदि करते हुए नजर आए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined