हालात

कुवैत अग्निकांड: भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर वायुसेना का विमान कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरा

भारतीय वायुसेना के सी-130जे परिवहन विमान से 31 भारतीयों के पार्थिव शरीर को यहां उतारा गया। यहां से शवों को उनके गृह नगर तक पहुंचाया जाएगा।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

कुवैत में दो दिन पहले हुए अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर वहां से आया भारतीय वायुसेना का एक विमान शुक्रवार को सुबह कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

भारतीय वायुसेना के सी-130जे परिवहन विमान से 31 भारतीयों के पार्थिव शरीर को यहां उतारा गया। यहां से शवों को उनके गृह नगर तक पहुंचाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में मारे गए मारे गए 31 मृतकों में से केरल के 23, तमिलनाडु के सात और कर्नाटक का एक व्यक्ति शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में सात मंजिला इमारत के रसोईघर में भीषण आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हुई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। इनमें से 42 भारतीय थे और शेष पाकिस्तान, फिलिपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे।

उसने बताया कि इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रहते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?