हालात

मंगाफ अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर मुआवजा देगी कुवैत सरकार: रिपोर्ट

‘अरब टाइम्स’ अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर (12.5 लाख रुपये) की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कुवैत की सरकार दक्षिण अहमदी गवर्नरेट में पिछले दिनों हुए अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों समेत सभी 50 लोगों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा देगी। एक खबर में यह दावा किया गया।

कुवैत के अधिकारियों के अनुसार मंगाफ इलाके में 12 जून को सात मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे जिनमें अधिकतर भारतीय थे।

‘अरब टाइम्स’ अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर (12.5 लाख रुपये) की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा कि संबंधित दूतावासों को यह राशि पहुंचाई जाएगी। अग्निकांड में फिलीपीन के तीन नागरिक भी मारे गए थे और एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

खबर में कहा गया है कि संबंधित दूतावास मृतकों के परिजनों तक राशि पहुंचाने का काम करेंगे।

भारत सरकार ने भयावह अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

केरल सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह इस हादसे में जान गंवाने वाले अपने राज्य के लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट