हालात

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- हमारे रुख की पुष्टि करती है SIT जांच, सरकार से की ये मांग

एसकेएम ने अपने एक बयान में कहा, "घटना के मुख्य मास्टरमाइंड, अजय मिश्रा टेनी, आजाद होकर घूमते हैं और केंद्र सरकार में अपना पद भी बनाए रखते हैं। ताजा निष्कर्षो के आलोक में, एसकेएम मांग करता है कि मोदी सरकार लखीमपुर खीरी में किसान हत्याकांड के इस साजिशकर्ता को बचाना बंद कर दे।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी हत्याकांड की जांच कर रहे एसआईटी की ताजा रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यह प्रदर्शन करने वाले किसानों के रुख की पुष्टि करता है कि घटना पूर्व नियोजित थी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा टेनी समेत 13 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बाहरी इलाके में आशीष मिश्रा की एक एसयूवी की चपेट में आने से चार प्रदर्शनकारी किसानों और बाद की हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

एसकेएम ने अपने एक बयान में कहा, "घटना के मुख्य मास्टरमाइंड, अजय मिश्रा टेनी, आजाद होकर घूमते हैं और केंद्र सरकार में अपना पद भी बनाए रखते हैं। ताजा निष्कर्षो के आलोक में, एसकेएम मांग करता है कि मोदी सरकार लखीमपुर खीरी में किसान हत्याकांड के इस साजिशकर्ता को बचाना बंद कर दे।"

किसान उस समय लखीमपुर खीरी में, भारतभर में विभिन्न स्थानों पर, तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए एसकेएम ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगा। छत्र संगठन ने कहा, "भारतीय किसान इस नरसंहार को तब तक नहीं भूलेंगे, जब तक हम पीड़ितों को न्याय नहीं दिला देते।"

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है : "अब तक के विश्लेषण और एकत्र किए गए सबूतों से साबित हुआ है कि आरोपी ने लापरवाही और अनजाने में यह आपराधिक कृत्य नहीं किया, बल्कि जानबूझकर, पूर्व नियोजित रणनीति के तहत किसानों को मारने के मकसद से किया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Dec 2021, 8:53 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा