हालात

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर लेकर पहुंची SIT, क्राइम सीन को किया गया रिक्रिएट

एसआईटी ने तीन एसयूवी की व्यवस्था की थी और यह भी जाना कि कैसे तेज गति से चल रहे उन वाहनों ने उस दिन किसानों को कुचला था। आरोपियों से मौके पर उनकी मौजूदगी के बारे में सवाल पूछा गया कि वह वहां क्या कर रहे थे, जब उन्हें पता था कि किसान वहां विरोध कर रहे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रही यूपी पुलिस की एसआईटी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और उसके दोस्त अंकित दास सहित चार आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। एसआईटी ने उनकी मौजूदगी में अपराध स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट (अपराध से जुड़े घटनाक्रम को दोहराना) किया। क्राइम सीन रिक्रिएट प्रक्रिया में आशीष मिश्रा और अंकित दास के अलावा गनमैन लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती भी शामिल रहे।

एसआईटी ने तीन एसयूवी की व्यवस्था की थी और यह भी जाना कि कैसे तेज गति से चल रहे उन वाहनों ने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन किसानों को कुचल दिया था। आरोपियों से मौके पर उनकी मौजूदगी के बारे में सवाल पूछा गया कि वह वहां क्या कर रहे थे, जबकि उन्हें पता था कि किसान वहां विरोध कर रहे हैं।

एसआईटी ने मामले में चारों लोगों के बयानों की जांच की है। इस अभ्यास के दौरान एसआईटी के साथ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी लखनऊ की टीम भी मौजूद थी। इस अभ्यास के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ही प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है।

इस प्रक्रिया के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी, जहां 3 अक्टूबर की घटना हुई थी, जिसमें चार किसानों को एक एसयूवी ने कुचल दिया था और जिसके बाद भड़की हिंसा में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को आशीष मिश्रा की पुलिस हिरासत का आखिरी दिन है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा