हालात

लखीमपुर हिंसा: चौतरफा घिरे मंत्री अजय मिश्रा ने अमित शाह को दी सफाई, किसानों को कुचलने का आरोपी बेटा अब भी आजाद

इस मामले में बेटे आशीष मिश्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा पर भी किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप लग रहे हैं, जिसको उस दिन हिंसा भड़कने का कारण बताया जा रहा है। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में बेटे आशीष मिश्रा का नाम आने के बाद से सवालों के घेरे में आए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि आधे घंटे से अधिक चली इस बैठक में मिश्रा ने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की होगी। मुलाकात से पहले वह नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने ऑफिस गए और वहां कुछ देर रुकने के बाद शाह से मिलने चले गए।

बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री के लखीमपुर खीरी में पैतृक गांव जाने का विरोध कर रहे किसानों को कथित रूप से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी थार जीप से कुचल दिया था, जिससे 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार समेत 5 और लोगों की मौत हो गई थी, जिससे कुल मृतकों की संख्या 9 हो गई।

भारी दबाव के बाद यूपी पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या और लापरवाही से मौत का आरोप लगाया गया है, लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की यह निष्क्रियता किसानों के साथ-साथ विपक्षी नेताओं के गुस्से को भी हवा दे रही है।

गौरतलब है कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा पर भी किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप लग रहे हैं, जिसको उस दिन हिंसा भड़कने का कारण बताया जा रहा है। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, मंत्री और उनके बेटे ने स्पष्ट रूप से इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध