हालात

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि आज, खड़गे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने देश की उन्नति के लिए हमेशा काम किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "जय जवान, जय किसान" के प्रेरक, महान गांधीवादी, हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

फोटो: @kharge
फोटो: @kharge 

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें याद किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था, मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार समाज को एकजुट रखना है, ताकि वो विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके।"

उन्होंने आगे कहा, "जय जवान, जय किसान" के प्रेरक, महान गांधीवादी, हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भूमि सुधार से लेकर दुग्ध क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में थर्ड क्लास को खत्म करने से लेकर 1965 की जंग तक, अपनी सरलता एवं सादगीपूर्ण जीवन से सबके प्रेरणास्रोत बने, शास्त्री ने देश की उन्नति के लिए हमेशा काम किया।"

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। शास्त्री जून 1964 से जनवरी 1966 तक भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने भारत की पहली स्वतंत्र सरकार में गृह मंत्री और रेल मंत्री जैसी महत्वपूर्ण पद संभाले थे।

लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में ही 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। हालांकि, वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट