हालात

मणिपुर की घटना पर लालू-ललन का PM मोदी से सवाल- देश के 56 इंच सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों?

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को लेकर बिहार में भी सियासत गर्म है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को घेरा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को लेकर बिहार में भी सियासत गर्म है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को घेरा है।

आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। नफरत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं। इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता एवं भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है।

जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में राज्य के बहुसंख्यक शोषित-वंचित और गरीब तबके को पैरों तले रौंदा जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं, फिर भी देश के 56 इंच सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों ? मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पता नहीं प्रधानमंत्री को मानवता के प्रति संवेदना है भी या नहीं! विदेशों में जाकर अपना जयकारा लगवाने वाले प्रधानमंत्री को देश में महिलाओं के साथ हो रहा घोर अत्याचार क्यों नहीं दिखता है ? उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार वाले राज्य में महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली इस घटना पर अब तो मौनव्रत तोड़िए साहब।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में रेप की घटनाओं पर SC की बड़ी टिप्पणी, 'कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं

  • ,
  • RBI एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में सकती है बढ़ोतरी, जानें एक्सपर्ट्स की क्या है राय