हालात

लालू यादव, राजीव प्रताप रूडी और चिराग पासवान की सुरक्षा में मोदी सरकार ने की कटौती, मचा घमासान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई नेताओं को केंद्रीय सूची (सीआरपीएफ सुरक्षा प्राप्‍त) से हटा दिया है। इसमें आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, यूपी बीजेपी के नेता संगीत सोम, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा घटा दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा घटा दी है। जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, उनमें आरजेडी अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव, बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा, बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूड़ी और संगीत सोम शामिल हैं। अब इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान शामिल नहीं होंगे।

Published: 23 Jul 2019, 5:59 PM IST

गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश राणा, एलजेपी सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। लालू यादव के अलावा बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राना को भी केंद्रीय सूची से हटाने का फैसला किया गया है। इनके अलावा समाजवादी पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्र की सुरक्षा को जेड प्लस (Z+) से हटाकर जेड श्रेणी में किया गया है और लोक जनशक्ति पार्टी सांसद चिराग पासवान की सुरक्षा श्रेणी को घटाकर वाय (Y) कर दिया गया है।

Published: 23 Jul 2019, 5:59 PM IST

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी के तहत मिली ब्लैक कैट कमांडो की सुरक्षा वापस लेने की भी सूचना मिली थी। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में सीआरपीएफ के तहत सुरक्षा प्राप्त वीआईपी लोगों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की। इसके बाद फैसला लिया गया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को दिया गया एनएसजी कवर वापस लिया जाए। हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है कि सुरक्षा हटाई जाएगी या घटाई जाएगी।

Published: 23 Jul 2019, 5:59 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 23 Jul 2019, 5:59 PM IST

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!