
चारा घोटाला के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उनके ट्विटर हैंडल से बीजेपी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के ट्विटर हैंडल से बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा गया, “लालू चोर होता तो जेल में नहीं, बीजेपी में होता।”
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब लालू यादव ने ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा हो। इससे पहले अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद लालू यादव ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर लोगों को यह संदेश दिया था कि वे जेल में रहने के बावजूद ट्विटर के माध्यम से लोगों को संदेश देते रहेंगे। लालू यादव ने एक संदेश में बताया था कि उनके जेल में रहने के दौरान उनके ट्विटर हैंडल को परिवार और उनके कार्यालय के लोग संभालेंगे।
6 जनवरी को चारा घोटाला के एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल लालू यादव रांची की एक जेल में बंद हैं।
Published: 08 Jan 2018, 4:18 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Jan 2018, 4:18 PM IST