हालात

मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का था मास्टरमाइंड, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से संपर्क किया था। वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था। जवानों ने उसे बाहर आकर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया। वह देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में छिपा हुआ था। सुरक्षाबलों ने उसे घेरने के बाद सरेंडर करने का मौका भी दिया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से संपर्क किया था। वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था। जवानों ने उसे बाहर आकर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। लतीफ पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आम लोगों के बीच रहकर छिपता था लतीफ

लतीफ भट को पकड़ना सुरक्षाबलों के लिए आसान नहीं था। बताया जाता है कि वह कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छोटे-छोटे हमलों को अंजाम देता था और स्थानीय लोगों के बीच इस तरह घुल-मिल जाता था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था।

वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की तलाश में था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में उसका नाम सामने आया था। उस पर प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल होने का भी आरोप था।

नवंबर 2020 में घर छोड़कर बना था आतंकी

लतीफ भट मूल रूप से कुलगाम का रहने वाला था। उसका परिवार ख्रेवन चादर गांव में रहता है। बताया जाता है कि नवंबर 2020 में उसने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद वह लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लतीफ कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा था। किश्तवाड़ जिले में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। ये दोनों पुलिसकर्मी सेना में शामिल होने के लिए लौट रहे थे।

लतीफ लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के नाम पर भी हमलों को अंजाम देता था। सुरक्षा एजेंसियां इस संगठन को पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का हिस्सा मानती हैं।

CRPF जवानों पर हमले में भी आया था नाम

लतीफ भट का नाम कुलगाम में CRPF के जवानों पर हुए हमले में भी सामने आया था। 11 नवंबर को जिले के नौपोरा अखरान इलाके में बाइक सवार आतंकियों ने CRPF नाके पर फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे।

सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे भी लतीफ का हाथ होने का शक था। बताया जाता है कि वह घाटी में लश्कर के नेटवर्क को मजबूत करने और नए हमलों की साजिश रचने में सक्रिय था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सुरक्षाबलों ने सरेंडर का दिया था मौका

  • ,
  • 'आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा भारत, अर्थव्यवस्था की रीढ़ हो चुकी है कमजोर', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

  • ,
  • एपस्टीन की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या थी? फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने मेडिकल रिकॉर्ड और तस्वीरों के विश्लेषण के बाद किया दावा

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण से राहत, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, स्कूलों में फिर शुरू हुई ऑफलाइन पढ़ाई

  • ,
  • अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा सैन्य तनाव, रडार सिस्टम पर हमले का US ने दिया जवाब, ईरान के मिसाइल बेस पर दागीं मिसाइलें