हालात

पिछले साल विवादों में रहने वाले कोरोना की दवा कोरोनिल को रामदेव ने किया री-लॉन्च, मोदी के दो मंत्री कार्यक्रम में शामिल

बाबा रामदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस की दवा लॉन्च की है। रामदेव की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। रामदेव ने इस दौरान कहा है कि पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

योगगुरू बाबा रामदेव ने आज कोरोना की दवा लॉन्च की है। बता दें कि ये वही दवा है जो पतंजलि आयुर्वेद ने 23 जून 2020 को कोरोनिल टैबलेट और स्वासारि वटी दवा लॉन्च की थी, जिसमें दावा किया गया था कि ये दवा कोविड-19 को सात दिनों के भीतर ठीक कर सकती है। हालांकि दवा लॉन्च होते ही आयुष मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। इसके बाद मंत्रालय ने पतंजलि को दवा का विज्ञापन करने से भी रोक दिया था।

लेकिन आज प्रेस कांफ्रेंन्स के दौरान बाबा रामदेव ने कोराना और कोरोनिल से जुड़े कुछ रिसर्च पेपर्स को लेकर जानकारी साझा की। साथ ही बताया कि आने वाले समय में वे लोग और भी रिसर्च पेपर्स जारी करेंगे। इस दौरन उनके साथ मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

उन्होंने प्रेंस कांफ्रेंन्स में आगे कहा कि जब हमने कोरोनिल के जरिए लाखों लोगों को जीवनदान देने का काम किया तो कई लोगों ने सवाल उठाए। कुछ लोगों को लगता है कि रिसर्च का काम केवल विदेशों में ही हो सकता है। आयुर्वेद के रिसर्च पर ज्यादा शक किया जाता है। पतंजलि की दवा कोरोनिल पर जो भी शक किया जा रहा था वो शक के बादल अब छंट चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव