हालात

लता मंगेशकर अभी भी ICU में, अब कैसी है उनकी तबीयत, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा कि गायिका लता मंगेशकर को देखभाल की ज़रूरत है इसलिए उनको ICU में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वह अभी कुछ और दिन ICU में रहेंगी। वह कितने दिन ICU में रहेंगी यह कह पाना मुश्किल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अभी भी मशहूर गायिका लता मंगेशकर आईसीयू में भर्ती। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, “गायिका लता मंगेशकर को देखभाल की ज़रूरत है इसलिए उनको ICU में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वह अभी कुछ और दिन ICU में रहेंगी। वह कितने दिन ICU में रहेंगी यह कह पाना मुश्किल है।”

11 जनवरी को यह खबर आई थी कि लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार की ओर से बयान आया था कि लता मंगेशकर में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। परिवार की ओर से कहा गया था कि उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया ताकि उनकी ठीक से देखभाल की जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Jan 2022, 11:55 AM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध