हालात

भारत रत्न लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संसस्कार

मशहूर गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरीश रावत ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, बोले : उनके सम्मान में गुलदस्ता-माला स्वीकार नहीं करूंगा

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका यूं चले जाना हर किसी को स्तब्ध कर गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से देश, कला और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। रावत आगे बोले कि वह चुनाव प्रचार में स्वर कोकिला के सम्मान में गुलदस्ता और माला स्वीकार नहीं करेंगे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से हर वर्ग स्तब्ध है। राजनेताओं से लेकर आम जन हर किसी में शोक की लहर है।

हरीश रावत ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, "स्वर कोकिला, जिन्होंने अपने कंठ स्वर से करोड़ों-करोड़ों लोगों को सालों तक मुग्ध किया। एक अद्भुत व्यक्तित्व, संगीत और दुनिया सामरागी 'ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी' और आज जब स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर नहीं रही हैं तो हर भारतवासी की आखों में आज पानी भर आया है। दुनिया के अंदर न जाने ऐसे करोड़ों लोग हैं, जिन्होंने उनके कंठस्वर को सुनकर आनंदित हुआ है, उन सबकी आंखें इस समय नम हैं, आंखों में पानी भरा हुआ है।"

"मैं भी बहुत दुख भरे शब्दों में उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा हूं। आप अमर रहें, आपके गीत, आपके कंठस्वर अमर रहें।"

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंचतत्व में विलीन भारत रत्न लता मंगेशकर, राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संसस्कार

मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

मुंबई: भारत रत्न लता मंगेशकर को शिवाजी पार्क में स्टेट ऑनर दिया गया

मुंबई: अभिनेता आमिर ख़ान, रणबीर कपूर, संगीतकार शंकर महादेवन ने भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लता मंगेशकर को भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई: अभिनेता शाहरुख ख़ान ने भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

शिवाजी पार्क पहुंचे PM मोदी, लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ ही देर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

थोड़ी देर में शिवाजी पार्क पहुंचेंगे PM मोदी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र: लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचा

कर्नाटक सरकार ने लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की

रहमान ने ट्वीट के बाद लता जी को वीडियो पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

एआर, रहमान ने लता मंगेशकर के सम्मान में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार श्रद्धांजलि वीडियो पोस्ट किया है। इससे पहले रहमान ने कोकिला के पास बैठे हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और ट्वीट किया था, "प्यार, सम्मान और प्रार्थना।"

वीडियो में रहमान ने म्यूजिक आइकन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि लताजी सिर्फ एक गायिका नहीं है, केवल एक प्रतीक नहीं है। (वह है) मुझे लगता है कि आत्मा का एक हिस्सा है। भारत की चेतना, हिंदुस्तानी संगीत, हिंदी कविता, उर्दू कविता, बंगाली और कई अन्य भाषाओं में उन्होंने गाया है। यह खालीपन हम सभी के लिए हमेशा के लिए रहेगा।

लता मंगेशकर के लिए अपने पिता के सम्मान को याद करते हुए, रहमान ने कहा कि "उनके साथ मेरा अनुभव मेरे पिता की याद दिलाता है, जिनके पास उनकी एक तस्वीर थी। इसलिए ताकि उन्हें देखकर उठे और प्रेरित हो जाए और रिकॉर्डिग पर जाए।"

फिर उन्होंने नाइटिंगेल के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली था कि मैंने उसके साथ कुछ गाने रिकॉर्ड किए, उसके साथ गाए, उनके शो का हिस्सा बन पाया। मंच पर प्रस्तुति देने के बारे में महत्वपूर्ण बातें मैंने उनसे ही सीखी है।"

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

भारत रत्न लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

अंतिम सफर पर लता मंगेशकर, शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर, विदाई देने उमड़ा हुजूम

मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। भारत रत्न लता मंगेश्कर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने लता मंगेशकर के सम्मान में 2 दिन के शोक की घोषणा की

छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। प्रसिद्ध गायक के सम्मान में 6 और 7 फरवरी को सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शासन स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। राजकीय शोक के कारण आज शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

इससे पहले, केंद्र ने लता मंगेशकर के दुखद निधन पर राजकीय अंतिम संस्कार और दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाने का फैसला किया, गृह मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता दीदी देश की धरोहर हैं, उनकी कमी हमेशा खलेगी, ऐसी हस्ती सदियों-सदियों तक अमर रहती हैं: तेजस्वी यादव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले 15 दिनों के लिए हर सार्वजनिक स्थान, सरकारी संस्थानों और ट्रैफिक सिग्नल पर भारत रत्न लता मंगेशकर के गाने बजाने की घोषणा की

बंगाल सरकार गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में 7 फरवरी आधे दिन की छुट्टी मनाएगी: सीएम ममता

लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कल 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया: सीएमओ

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

जब तक भारतीय गीत संगीत लोगों का मनोरंजन करेगा तब तक लता दीदी की आवाज भी सुनी जाती रहेगी: हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “जब तक भारतीय गीत संगीत लोगों का मनोरंजन करेगा तब तक लता दीदी की आवाज़ भी सुनी जाती रहेगी। देश की लगभग हर भाषा में गीत गाकर उन्होंने अपनी आवाज़ के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता जी खुद अमर हैं और उनकी ही तरह उनके गाने भी अमर हैं: आभिनेत शत्रुघ्न सिन्हा

आभिनेत शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “लता जी खुद अमर हैं और उनकी ही तरह उनके गाने भी अमर हैं। 80 सालों तक लता जी ने अपने गानों से देश की सेवा की है। लता जी को जितने ख़िताब दिए गए, मुझे लगता है कि उन ख़िताबों ने नहीं बल्कि लता जी ने उन्हें लेकर उन ख़िताबों की शोभा बढ़ाई है।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे मुंबई पहुंचेंगे: बीएमसी के आयुक्त

बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

संगीतकार पंडित साजन मिश्रा और पूरनचंद वडाली ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर लता मंगेशकर के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने आज शाम मुंबई जाएंगे पीएम मोदी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक 

मुंबई के शिवाजी पार्क में गायिका लता मंगेशकर के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही 

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर लाया गया, आज शाम शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को पेडर रोड स्थित उनके निवास 'प्रभुकुंज' लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता जी का जाना पूरे देश और विशेषकर संगीत क्षेत्र के लिए ये अपूरणीय क्षति है: अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज लता जी हमारे बीच नहीं रहीं। पूरे देश और विशेषकर संगीत क्षेत्र के लिए ये अपूरणीय क्षति है। सात दशक तक भारतीय संगीत को वो सजाती और संवारती रहीं। उनकी आवाज़ ईश्वर की देन थी। उनकी आवाज का कोई धर्म, कोई मजहब, कोई सीमा नहीं थी।”

उन्होंने कहा, “मेरे जीवन के नाजुक पलों में मुझे उन्होंने ढांढस बंधाने का काम किया था। जो शून्य अवकाश हुआ है, लंबे समय तक भारतीय संगीत में उसकी क्षतिपूर्ति होना असंभव है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

महाराष्ट्र: राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

बहुत ही दुख का विषय है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “बहुत ही दुख का विषय है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। यह देश और विश्व के लिए बहुत बड़ी क्षति है। फ़िल्म जगत में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

जैसे पेड़-पौधे, सूरज, चांद, गंगा, नदियां, समुद्र हमेशा रहेंगे, वैसे ही लता जी भी हमारे बीच हमेशा रहेंगीं: राजू श्रीवास्तव

यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने कहा, “लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं। वे कहीं नहीं गई हैं। जैसे पेड़-पौधे, सूरज, चांद, गंगा, नदियां, समुद्र हमेशा रहेंगे, वैसे ही लता जी भी हमारे बीच हमेशा रहेंगीं। कल सरस्वती की पूजा थी और आज इस दुनिया की सरस्वती हमें छोड़कर चली गईं।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

मेरा मानना है कि लता दीदी सिर्फ एक शरीर स्वरूप ही नहीं थी वे एक दैवीय अवतरण भी थीं: गायक कैलाश खेर 

गायक कैलाश खेर ने कहा, “मेरा मानना है कि लता दीदी सिर्फ एक शरीर स्वरूप ही नहीं थी वे एक दैवीय अवतरण भी थीं। मुझे गर्व है कि हम उस युग में जन्में हैं जिस युग में लता जी जन्मी थीं। संयोग देखिए कि कल बसंत पंचमी थी और आज उनकी विदाई हुई। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकर का निधन के चलते गोवा में दो दिन का मौन रखने का ऐलान

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “आज गायिका लता मंगेशकर का निधन हुआ है इसलिए गोवा में दो दिन का मौन रखा गया है। राज्य के सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री की जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा में होने वाली रैली थी उसे भी रद्द कर दिया गया है।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकर के निधन से मैं ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में जो वेदना व्यक्त हुई है उसको शब्दों में वर्णन करना कठिन: RSS प्रमुख

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “लता मंगेशकर के निधन से मैं ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में जो वेदना व्यक्त हुई है उसको शब्दों में वर्णन करना कठिन है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करें। मैं अपनी और संघ की ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि अप्रित करता हूं।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

भारत रत्न लता मंगेशकर पूरे देश के दिलों में राज करने वाली शख़्सियत थीं: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “भारत रत्न लता मंगेशकर पूरे देश के दिलों में राज करने वाली शख़्सियत थीं, जो आज हमारे बीच से चली गई हैं। इतिहास में उनका नाम अमर हो गया है। आज पूरा देश गमगीन है। मैं उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके गाये गीत लोगों को जोड़ते थे। भाषा के बंधन को तोड़ते हुए उनके गीत विश्व तक पहुंचे। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकरका निधन बहुत दुखदायक है: अभिनेत्री और बीजेपी नेता हेमा मालिनी

अभिनेत्री और बीजेपी नेता हेमा मालिनी ने कहा, “लता मंगेशकरका निधन बहुत दुखदायक है। वे बहुत बड़ी कलाकार थीं। सरस्वती जी का उनके ऊपर पूरा वरदान था। अपने जीवन में उन्होंने कई अच्छे गाने गाये हैं। मेरा सौभाग्य है कि उनके गानों में मुझे काम करने का मौका मिला।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद: सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं: फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं कई सालों से उनके संपर्क में था। हर 15 दिन में मैं उनके साथ फोन पर बात करता था। इस साल 1 जनवरी को मैंने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। मुझे बहुत दुख हो रहा है।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज खो गई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

मुंबई: मशहूर गायिका लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा

मुंबई में मशहूर गायिका लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा: महाराष्ट्र सीएमओ  

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया, उनका कहना है कि इससे उनका "दिल टूट गया"। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “सुर और संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज़ हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकर का निधन भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

भारत ने आज रत्न खोया है: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। तीस से भी ज्यादा भाषाओं में अपने गायन से उन्होंने विश्व भर में सुरों को दर्ज कराया है। भारत ने आज रत्न खोया है। ईश्वर उनके परिवारजनों और चाहने वालों को संबल दें। ॐ शांति।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

भारत रत्न लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा

लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

स्वर्गीय लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से ना ही केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “स्वर्गीय लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से ना ही केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था। उनके जाने से देश और संगीत की हानि हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिलें।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकर के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी बोले- मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।”

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है।

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 06 Feb 2022, 10:24 AM IST