उत्तर प्रदेश में अपराधों का बोलबाला है। ताजा खबर के मुताबिक प्रदेश के बलिया जिले में एक पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
दुनिया के सबसे तेज धावक और 8 बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले उसैन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार शाम रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि लोगों की वास्तविक संख्या अभी मालूम नहीं चल पाई है। ये घटना काजलपुरा इलाके की बताई गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, बोल्ट ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से एक दिन पहले ही जमैका में अपने 34वें जन्मदिवस पर इंग्लिश फुटबालर रहीम स्टर्लिग सहित मेहमानों के साथ एक पार्टी की थी।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड में सोमवार शाम को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में 15 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 75 अन्य के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई के 170 किलोमीटर दूर दक्षिण में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक अधिकारी ने कहा कि काजलपुरा इलाके में स्थित आवासीय इमारत में लगभग 45 फ्लैट थे जहां लगभग 100 लोग रहते थे। इमारत लगभग 7 बजे ढह गई।
मलबे के नीचे दबे बचे लोगों की तलाश के लिए विशेष उपकरणों के साथ बचाव दल फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
--आईएएनएस
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार शाम रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि लोगों की वास्तविक संख्या अभी मालूम नहीं चल पाई है। ये घटना काजलपुरा इलाके की बताई गई है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव प्रक्रिया के लिए जारी दिशा-निर्देश को लेकर चर्चा की गई।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
अनलॉक-4 में दिल्ली वालों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जल्द ही मेट्रो सेवा बहाल की जा सकती है और इस संबंध में गृहमंत्रालय जल्द ही गाइडलाइन जारी कर सकती है। हालांकि स्कूल और कॉलेज जल्द शुरू होने के आसार नहीं दिखते हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, “सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। CBI इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि CBI अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में अवैध हथियार, गोला-बारूद और मादक दवाओं के सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक .32 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 15 किलोग्राम अफीम और एक कार बरामद किया गया है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री अनिल राजभर ने बताय कि प्रदेश के 17 जनपदों के 1166 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 616 गांव मैरुंड हैं यानी पूरी तरह से जलमग्न हैं और सड़कों से रास्तों से कटे हुए हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है। प्रदेश में कोरोना के 1227 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 22 हजार के पार पहुंच गई है। इसमें 24,318 मामले सक्रिय हैं। कोरोना से अब तक 610 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
पशुपालन घोटाला मामले में यूपी के दो IPS अधिकारियों दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन को सीएम योगी ने निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों का नाम पशु पालन घोटाले में आया था। दोनों डीआईजी स्तर के अधिकारी हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार राज्य शैक्षिक अवसंरचना विकास निगम द्वारा निर्मित कई नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करते हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल शहर में भारी बारिश के बाद यहां का स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा पानी में डूब गया है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के खिलाफ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही में अनुपूरक जवाब दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए आखिरी उम्मीद है।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी चंद गुप्ता को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें घर पर आइसोलेट कर दिया गया है। उसका स्वास्थ्य स्थिर है। यह जानकारी पंचकुला की सिविल सर्जन जसजीत कौर ने दी है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
गुजरात के भुज में बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शहर में 'सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली में ओल्ड यमुना ब्रिज पर जलस्तर 204 मीटर से अधिक दर्ज किया गया है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 5,022 हो गई हैं, जिसमें 1,485 सक्रिय मामले, 3,461 रिकवरी मामले और 27 मौतें शामिल हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “डॉ. बृजेश की मदद से तैयार ऐप (श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय) दादा देव अस्पताल के लिए बहुत जरूरी है। यह अस्पताल 10,000 डिलीवरी एक साल में करता है। यह अस्पताल 106 बेड का है जिसे 281 बेड में बदला जा रहा है जिसका जनवरी में काम शुरू हुआ था।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
आर्मी हॉस्पिटल के मुताबिक, “पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत आज सुबह से अपरिवर्तित है। वह गहरे कोमा में हैं। उनके श्वसन संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। उनके जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं और वे वेंटिलेटरी सपोर्ट पर हैं।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने डीआरडीओ द्वारा पटना और मुजफ्फरपुर में 500 बेड कोरोना मेक शिफ्ट अस्पतालों की स्थापना के माध्यम से बिहार में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए धन आवंटित करने का निर्णय लिया है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ एसएस मल्लिकार्जुन राव ने कहा, “ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पंजाब नेशनल बैंक के विलय के कारण कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में शामिल हुई। बैठक अभी भी जारी।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
राजस्थान में आज 10:30 बजे तक कोरोना 585 नए मामले और 6 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 71,194 हो गई है, जिसमें 961 मौतें, 55,443 रिकवरी और 14,790 सक्रिय मामले शामिल हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “यमुना नदी का जल स्तर 204 मीटर है जो कि खतरे के निशान से कम है। बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी तैयारियां है।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
मुंबई: सुशांतसिंह राजपूत की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम अंधेरी इलाके के वाटरस्टोन होटल में पहुंची है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
भारी बारिश के बाद गुजरात के राजकोट जिले में मोतीसर बांध के 14 गेट पानी छोड़ने के लिए खोल दिए गए हैं।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी विवाद पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, “लद्दाख में चीनी सेना द्वारा किए गए अपराधों से निपटने के लिए सैन्य विकल्प जारी है, लेकिन इसका उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता विफल होगी।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
केरल विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक वीडी सथीसन की राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास नोटिस पर चर्चा की अनुमति दी।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना माहामारी के बीच बढ़ी बेरोजागरी को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वटी कर कहा, “1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्या कर दिया देश का हाल।”
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
आंध्र प्रदेश में पुलिस ने कल रात एलुरु में अवैध रूप से ले जाई जा रही 400 किलोग्राम भांग जब्त की। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज से रविवार 23 अगस्त को एक डॉक्टर कृष्णा नदी में कूद गया। डॉक्टर का शव अभी तक नहीं मिला है, तलाशी अभियान जारी है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश के इटावा के बकेवर क्षेत्र में सोनवर्षा ब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी (ग्रामीण) ने बताया, "चेकिंग के दौरान सोनवर्षा ब्रिज के पास कुछ संदिध देखे गए। हमने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी।"
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
उत्तराखंड में कल रात चमोली जिले के गौचर में आईटीबीपी शिविर के पास भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से बद्रीनाथ हाइवे बंद हुआ। हाइवे को खोलने का काम किया जा रहा है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के दौरान दक्षिणी-दिल्ली, दादरी और कोसली के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस कार्यसमिति की आज बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर भी लगेगी।। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी कई बड़े नेता और कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Aug 2020, 8:09 AM IST