
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की डीसीपी अनीता रॉय ने बताया कि हम कोरोना को एक चुनौती की तरह ले रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के बाद नया जीवन सड़कों पर शुरू होगा। सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के लिए हम लोगों को शिक्षित कर रहे हैं। इसके अलावा हम 'वॉयलेशन ऑन कैमरा ऐप' के जरिए ओवरस्पीडिंग चालान भी कर रहे हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पहली बार ये आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। दिल्ली में आज 1024 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 16281 हो गई है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना वायरस विश्व को चीन की तरफ से सबसे खराब तोहफा है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
COVID19 के लिए 3 कर्मचारियों के परीक्षण के बाद दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय की दूसरी मंजिल 30 मई तक बंद रहेगी।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
मुंबई फायर ब्रिगेड में COVID19 मामलों की कुल संख्या 41 है जिसमें से 22 लोगों का इलाज जारी है और 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
कर्नाटक ने COVID19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से फ्लाइट्स, ट्रेनों और वाहनों के आगमन को निलंबित कर दिया है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के अब तक 276 मामले सामने आए हैं। इनमें से 200 केस ऐक्टिव हैं और 67 लोग ठीक हो चुके हैं, पांच की मौत हुई है
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
लद्दाख में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 54 है, जिनमें 11 सक्रिय मामले और 43 ठीक मामले शामिल हैं
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने कहा, “नागालैंड में 9 नए कोरोना मामले सामने आए हैं अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सभी 9 लोग चेन्नई से लौटे हैं।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
प्रवासी मजदूरों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जो भी मजदूर पैदल सड़क पर दिखें उन्हें तुरंत शेल्टर में ले जाया जाए और उन्हें खाना और बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि जो भी मजदूर ट्रेन और बस से भेजे जा रहे हैं उनसे किराया नहीं लिया जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रेन या बस में सफर करने वाले मजदूरों को सरकारें खाना दें, अगर वे रेल में सफर कर रहे हैं तो उन्हें रेलवे खाना मुहैया कराए।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमारे संस्थान बहुत ही मजबूत हैं। सारा तंत्र इस लड़ाई में लगा हुआ है। ICMR फोरफ्रंट पर है। जब भी दवाई या टीका बनेगा, उसका बड़ा उत्पादन हमारे देश में होगा। हम नई ईजाद करने में भी लगे हुए हैं। डॉ के विजय राघवन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के पांच काम करने चाहिए। खुद को साफ रखें, सरफेस को साफ रखें, सोशल डिस्टैंसिंग रखें। ट्रैकिंग और टेस्टिंग जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि पहले वैक्सीन बनाने में 10 से 15 साल लग जाते हैं लेकिन अब हम तेजी से यह काम करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग बहुत अच्छी है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
प्रवासी मजदूरों से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उन्हें अपने घर वापस जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन, ट्रांसपोर्टेशन और भोजना-पानी उपलब्ध करवाने में बहुत सारी समस्याएं देखी गई हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन 100 पर # COVID19 कॉल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 96,697 ऐसे कॉल प्राप्त हुए।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
भीमा कोरेगांव मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलख को जल्दबाजी में मुंबई स्थानांतरित करने को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी से सवाल किया है। हाई कोर्ट ने कहा, "एनआईए द्वारा गौतम नवलखा को दिल्ली से मुंबई ले जाने में हड़बड़ी दिखी, जबकि यह मामला लंबित था।"
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
दिल्ली सरकार राजधानी में संभावित टिड्डी हमले को नियंत्रित करने के लिए रोकथाम-संबंधी उपायों पर एडवाइजरी जारी की। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा, “बैठक में ये निर्देश दिए गए हैं कि कृषि विभाग के जो अधिकारी है वो सभी विभागों के साथ संपर्क में रखेंगे और दिल्ली में जो पूरी तैयारी है हम उसको मॉनिटर कर रहे हैं जिससे दिल्ली और किसानों को टिड्डियों के हमले से बचाया जा सकें।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
उत्तराखंड में आज दोपहर 2 बजे तक तक कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या अब 493 हो गई है और 407 सक्रिय मामले हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
प्रवासी मजदूरों के मामले पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, “कुल प्रवासियों का 80 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं। अब तक 91 लाख प्रवासी स्थानांतरित हुए हैं।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
कोरोना संकट के बीच स्पीकअप इंडिया अभियान के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के गरीबों के लिए आवाज उठाई है।। उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में कहा, “कोरोना वायरस की वजह से देश में आज एक तूफान आया हुआ है। सबसे ज्यादा चोट गरीब जनता को लगी है। मजदूरों को हजारों किलोमीटर पैदल भूखा-प्यासा चलना पड़ा। जो हमारी रीढ़ की हड्डी है, लघु और मध्यम उद्योग जो इस देश को रोजगार देते हैं वह एक के बाद एक बंद हो रहे हैं। हिंदुस्तान को कर्ज की जरूरत नहीं है। आज देश को पैसे की जरूरत है। गरीब जनता को पैसे की जरूरत है। तो इसलिए कांग्रेस पार्टी एक आवाज से सरकार से चार मांगे कर रही है। पहली मांग, हर गरीब परिवार के बैंक अकाउंट में महीने का 7500 रुपये 6 महीने के लिए डाला जाए। मनरेगा को 100 दिन नहीं बल्की 200 दिन के लिए चलाया जाए। जो हमारे छोटे और लघु उद्योग हैं, उनके लिए तुरंत एक पैकेज तैयार किया जाए। जो हमारे मजदूर आज सड़कों पर खड़े हैं, वापस घर के लिए लौट रहे हैं, उनको लौटाने के लिए एकदम सुविधा दी जाए।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 131 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और दो की मौत हो गई है। अब तक 2095 केस समने आ चुके हैं और 22 की मौत हो चुकी है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
मुंबई में लॉकडाउन की वजह से फंसे प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंच रहे हैं। एक प्रवासी मजदूर ने बताया, “अपने राज्य में रजिस्ट्रेशन किया है और यहां भी ऑनलाइन, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया, उसका टोकन नंबर आया है। फोन भी आया, लेकिन आगे कुछ नहीं कर रहे हैं।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने स्पीकअप इंडिया के तहत बोलते हुए कहा कि अगर आज चुप रहे तो देश माफ़ नहीं करेगा। अपनी आवाज बुलंदी से उठाइए, प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाइए। उन्होंने मोदी सरकार से अपील की कि कोरोना महामारी में सरकार गरीबों को राहत देने के लिए कदम उठाए।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोहरा ने कहा, “लॉकडाउन को आनन-फानन में बिना आम सहमति के लागू कर दिया गया था। जिससे हमारे गरीब मजदूर प्रभावित हुए हैं। भाजपा सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए 10,000 रुपये की तत्काल सहायता देनी चाहिए।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “कोरोना संकट के दौरान सबसे अधिक किसान और मजदूर प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने बार-बार भाजपा सरकार के समक्ष इनके मुद्दों को उठाकर आर्थिक मदद देने का आह्वान किया।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम करने के बाद कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा, “पुलवामा पुलिस को पिछले एक हफ्ते से खबर मिल रही थी कि जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन एक आत्मघाती हमला करने वाले हैं और एक सेंट्रो कार ली है, उसमें आईडी भर कर वो किसी भी समय हमला कर सकते हैं।”
विजय कुमार ने बताया, “कल शाम को पुलवामा पुलिस ने आर्मी, CRPF का नाका लगाया, जिस गाड़ी की खबर थी जब वो नाके के पास आई तो एक वार्निंग फायर की और मिलीटेंट गाड़ी घुमाकर भाग गया। अगले नाके पर भी उस पर वार्निंग फायर की गई, उस जगह मिलीटेंट अंधेरा होने की वजह से गाड़ी को छोड़ कर भाग गया।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
राजस्थान के धौलपुर में टिड्डियों ने प्रवेश किया है। लोग टिड्डियों से बचाव के लिए थाली और अन्य चीजों को बजाते हुए दिखे। धौलपुर के जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल ने बताया, “टिड्डी नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है और लोगों को सलाह दी गई है कि टिड्डी से बचाव के लिए ध्वनि और धुंआ करें।”
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आए हैं, 45 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 1 मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2,841 हो गई है, इसमें 1,958 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 59 मौतें शामिल हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
राजस्थान में आज कोरोना के 131 मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7947 हो गई है, जिसमें 179 मौतें, 4566 ठीक और 3913 डिस्चार्ज शामिल हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। एलएनजेपी अस्पताल में तैनात दिल्ली पुलिस के दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज सुबह 11:30 बजे सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'कोविड-19 पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया’ के मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंस करेंगे।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
चंडीगढ़ के बापू धाम कॉलोनी में कोरोना वायरस के 6 और मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 288 हो गई है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
दिल्ली के गाजीपुर के पास दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और जिनके पास 'पास' है उन्हें आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,58,333 है, जिसमें 86,110 सक्रिय मामले है। 67,692 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कुल 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है। पुलवामा के पास एक सैंट्रो गाड़ी में IED प्लांट की गई थी, जिसकी समय रहते हुए पहचान कर ली गई। बम डिस्पोजल स्क्वायड ने वक्त रहते ही इस बम को डिफ्यूज कर दिया।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
तेलंगाना के मेडक में बुधवार को बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को नहीं बचाया जा सका है। बच्चे को शव को बोरवेल से बाहर निकाला गया है। बच्चे के शव को बोरवेल में 17 फीट नीचे पाया गया। मेदक के कलेक्टर के धर्म रेड्डी ने कहा, "बिना अनुमति के खोदे गए 3 बोरवेल थे। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बीच आज सुबह बड़ी संख्या में लोग राजपथ पर मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करते दिखे।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
तबलीगी जमात की धार्मिक सभा के सिलसिले में क्राइम ब्रांच आज साकेत कोर्ट में 536 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 12 नए आरोप पत्र दायर करेगी। पुलिस ने मामले के संबंध में अब तक 374 विदेशी नागरिकों के खिलाफ कुल 35 आरोप पत्र दायर किए हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए गाजीपुर मंडी में जाते दिखे।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
उत्तराखंड के देवप्रयाग के नजदीक रामपुर घटोल गांव में सुबह 4 बजे एक मकान अचानक गिर गया, जिसके नीचे दो महिला दब गयीं। घटनास्थल पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने मलबे के नीचे से एक महिला को निकाल लिया है, लेकिन मलवा ज्यादा होने की वजह से अभी एक महिला वहीं दबी है।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से अब तक 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ये आंकड़ा दुनिया में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा है। 17 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 28 May 2020, 8:11 AM IST