अमेरिका के वाशिंगटन में गांधीजी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने पर वहां की सरकार ने खेद जताया है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टगस ने कहा कि हम इस अपमानजनक कृत्य की निंदा करते हैं और हालात को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों और भारतीय दूतावास के साथ काम कर रहे हैं।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
कर्नाटक में आज कोरोना के 257 कोरोना के फ्रेश केस पाए गए। राज्य में कुल आंकड़ा 4320 हो गया है और अब तक 57 लोगों की मौत हुई है। अभी 2651 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
तमिलनाडु में आज 1,373 कोरोना वायरस मामले और 12 मौतें रिपोर्ट हुईं। कुल मामलों की संख्या 27,256 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 12,132 है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने के लिए 2,200 से अधिक विदेशी नागरिकों की भारत यात्रा 10 साल के लिए प्रतिबंधित की गई।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल के जीएसटी इंटेलिजंस महानिदेशालय के मुताबिक, “पान मसाला, तंबाकू का 2.25 करोड़ रुपये का बेहिसाब स्टॉक इंदौर में 30 और 31 मई 2020 को तलाशी अभियान के दौरान जब्त किया गया था। 3 जून को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जांच में पता चला कि वह एक पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक है।”
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना के 23 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 1872 हो गई है और मरने वालों की संख्या 71 हो गई है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
चंडीगढ़ में कोविड19 मामलों की संख्या अब 302 है जिसमें 5 मौतें और 222 ठीक लोग शामिल हैं।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वायरस संकट को लेकर एक हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में केंद्र ने माना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में देश में बड़ी संख्या में मेक-शिफ्ट अस्पताल बनाने होंगे।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय की 29 मार्च की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है, जिसमें मजदूरों को लॉकडाउन की अवधि के लिए भुगतान करने के बारे में अधिसूचना है। कोर्ट का कहना है कि किसी भी नियोक्ता के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
बिहार शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों के प्रबंधन स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में 6 जून तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
चक्रवात निसर्ग के गुजर जाने के बाद मुंबई में बुधवार रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 98 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,377 हो गई है। 3 मौतों के बाद राज्य में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 71 हो गया है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
देश में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था पर उद्योगपति राजीव बजाज से चर्चा की हैं।
राहुल गांधी: कोरोना वायरस के दौरान आपके यहां कैसी स्थिति है?
राजीव बजाज: सभी के लिए यह नया माहौल है, हम इसमें ढलने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग इसे झेल सकते हैं, वो कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच कारोबार के साथ काफी कुछ हो रहा है।
राहुल गांधी: किसी ने सोचा नहीं होगा कि दुनिया इस तरह लॉक हो जाएगी, विश्व युद्ध में भी ऐसा नहीं हुआ था?
राजीव बजाज: हमारे जापान, सिंगापुर में दोस्त हैं, इसके अलावा दुनिया के कई देशों में बात होती है। भारत में एक तरह का ड्रैकोनियन लॉकडाउन है, ऐसा लॉकडाउन कहीं पर भी नहीं हुआ है। विश्व के कई देशों में बाहर निकलने की इजाजत थी, लेकिन हमारे यहां स्थिति अलग रही।
राहुल गांधी: भारत में कुछ लोग ऐसे हैं जो इससे निपट सकते हैं, लेकिन करोड़ों मजदूर हैं जिन्हें मुश्किल झेलनी पड़ी।
राजीव बजाज: भारत ने ईस्ट नहीं बल्कि पश्चिम की ओर देखा, लेकिन पूर्वी देशों में इसके खिलाफ बेहतर काम हुआ है। पूर्वी देशों ने तापमान, मेडिकल समेत तमाम मुश्किलों के बावजूद बेहतर काम किया है। ऐसा कोई भी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हो सकती, जो इससे निपट सकें। ये अपने आप में पहली बार जैसा था। मुझे लगता है कि अपने यहां सच्चाई के मामले में कमी रह गई है। लोगों को लगता है कि यह बीमारी एक कैंसर जैसी है। अब जरूरत है कि लोगों की सोच को बदला जाए और जीवन को आम पटरी पर लाया जा सके। लेकिन इसमें एक लंबा समय लग सकता है।
राहुल गांधी: मैंने कई विशेषज्ञों से बात की है, लॉकडाउन की शुरुआत में मेरी बात हुई थी कि जैसे ही लॉकडाउन लागू होता है, बीमारी का तरीका बदल जाता है। उसे बदल पाना मुश्किल है। इसमें समय और कोशिशें अधिक है।
राजीव बजाज: टीबी, डायरिया जैसी बीमारी की बजाय ऐसा कुछ पहली बार हुआ है, इस बीमारी ने विकसित देशों पर चोट पहुंचाई है, क्योंकि जब अमीर बीमार होते हैं, तो हेडलाइन बनती है। अफ्रीका में हर दिन 8 हजार बच्चे भूख से मरते हैं, लेकिन हेडलाइन नहीं बनती है, क्योंकि इस बीमारी से विकसित देश, अमीर लोग और समृद्ध लोग प्रभावित हैं इसलिए कोरोना पर शोर ज्यादा है।
आम आदमी के नजरिए से लॉकडाउन काफी कठिन है, क्योंकि भारत जिस तरह का लॉकडाउन लागू किया गया उस तरह का कहीं पर भी नहीं हुआ। हर कोई आज बीच का रास्ता निकालना चाहता है। भारत ने सिर्फ पश्चिम को नहीं देखा, बल्कि उससे आगे निकल गया और कठिन लॉकडाउन लागू किया। कमजोर लॉकडाउन से वायरस रहता है और सख्त लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था बिगड़ गई।
राहुल गांधी: हमारे यहां मजदूर हैं, प्रवासी मजदूर हैं, लेकिन हम पश्चिम देशों को देखते रहे। हम अपनी परेशानी को क्यों नहीं देखते, दूसरे देश को क्यों देखते हैं?
राजीव बजाज: अगर आप मार्च में वापस जाएं, तो आप तीन महीने पहले क्या सोचते?
राहुल गांधी: हमारी चर्चा यह हुई थी कि राज्यों को ताकत देनी चाहिए और केंद्र सरकार को इस मुश्किल घड़ी में राज्यों को पूरा समर्थन देना चाहिए। केंद्र सरकार को को रेल-फ्लाइट पर काम करना चाहिए था, और सीएम और डीएम को जमीन पर लड़ाई लड़नी चाहिए थी। मेरे हिसाब से लॉकडाउन फेल है और अब केस बढ़ रहे हैं। अब केंद्र सरकार पीछे हट रही है और कह रही है राज्य संभाल लें। भारत ने दो महीने का पॉज बटन दबाया और अब वो कदम उठा रहा है जो पहले दिन लेना चाहिए था।
राजीव बजाज: भारत में जब कोई हेल्मेट नहीं पहनता तो कुछ नहीं होता है, लेकिन अब अगर कोई मास्क नहीं पहन रहा है तो उसे सड़क पर बेइज्जत किया जा रहा है। लेकिन यह गलत है, आज दुनिया में सरकारें आम लोगों को सीधे मदद दे रही हैं। भारत में सरकार की ओर से आम लोगों को सीधे हाथ में पैसा नहीं दिया गया।
राहुल गांधी: पिछले कुछ सालों में जो कहना है कह दो वाला सीन कम हो गया है। आज लोग कहते हैं कि बजाज में दम है।
राजीव बजाज: मैंने जरूर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसपर विवाद हुआ है। कुछ लोगों ने मुझे बात करने से पहले चेताया था, लेकिन मैंने इसमें कुछ बुरा नहीं समझा। आज देश में 100 लोग बोलने से डरते हैं, 90 के पास छुपाने को है और आज कई कंकाल अलमारी से बाहर आए हैं। कई लोग नहीं बोलना चाहते हैं, लेकिन मेरे पिता बोलते हैं वो निडर होकर कहते हैं।
अभी अनलॉकिंग की ओर कुछ ठोस काम नहीं हुआ है, लोगों में अभी विश्वास की कमी है। हर कोई अलग-अलग बोल रहा है, जो गलत है। लोगों में डर है कि कोरोना से मौत हो रही है, लेकिन ऐसा सच नहीं है। लोगों के दिमाग से डर निकालना होगा, पीएम मोदी को आज देश को कहना चाहिए कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
देश भर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉर्ड 9,304 केस सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,16,919 हो गई है। अब तक कोरोना से 6,075 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़ में मौजूद हैं। राज्य में कुल 20 टीमें तैनात हैं, 7-7 टीमें रायगढ़ और मुंबई में राहत कार्य के लिए काम कर रही हैं।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
देश में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे उद्योगपति राजीव बजाज से देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज सुबह 10:00 बजे बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज से लॉकडाउन के प्रभाव और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसका क्या अर्थ है, इस बारे में चर्चा करूंगा।”
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ भारत की पहली वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
अमेरिका के बाद अब ब्राजील में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 1349 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 32 हजार के पार पहुंच गया है। ब्राजील में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख से ज्यादा हो गई है।
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 Jun 2020, 8:15 AM IST