हालात

बड़ी खबर LIVE: यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया, महामारी एक्ट भी लगाया

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाने से जबरन रोकने और गिरफ्तारी के बाद अब यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 153 नामजद और 50 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक थाने में आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

फोटो: @INC
फोटो: @INC 

हरियाणा में आज कोरोना के 1313 नए केस मिले, कुल केस 129912 पहुंचा, अब तक 1402 की मौत

मोहाली में किसान मार्च निकाल रही अकाली नेता हरसिमरत कौर कई कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ली गईं

झारखंड सरकार ने दुर्गापूजा के लिए जारी किया गाइडलाइंस, पंडाल में 7 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे

आईपीएल के 13वें मैच में पंजाब की करारी हार, मुंबई इंडियंस ने 48 रन से दी मात

अबूधाबी में खेले गए आईपीएल-13 के 13वें मैच में आज मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इससे पहले मुंबई ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा और पोलार्ड की पारी की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 191 रन बनाया था, जिसका पीछा करने उतरी पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सका।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

असम में आज कोरोना के 1585 नए केस मिले, कुल केस 182396 पहुंचा, अब तक 711 मौत

आईपीएल के 13वें मैच में संकट में पंजाब, 107 रन पर आधे खिलाफ पवेलियन लौटे

चंडीगढ़ में किसान मार्च निकाल रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सुखबीर बादल हिरासत में लिए गए

अब दिल्ली में इंडिया गेट के पास धारा-144 लागू, एकत्र होने की इजाजत नहीं, जंतर-मंतर के लिए लेनी होगी इजाजत

यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया, महामारी एक्ट भी लगाया

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाने से जबरन रोकने और गिरफ्तारी के बाद अब यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 153 नामजद और 50 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक थाने में आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

मुंबई इंडियंस के टारगेट के आगे पंजाब की शुरुआत लड़खड़ाई, 69 रन पर गिरे 3 विकेट

पूरे अरुणाचल को अमेरिका भी मानता है भारत का अभिन्न हिस्सा, किसी भी अतिक्रमण के खिलाफ

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 3275 नए केस मिले, 59 मरीजों की हुई मौत

हाथरस गैंगरेप के खिलाफ अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला, हरीश रावत रहे मौजूद

चंडीगढ़ में शिरोमणी अकाली दल नेता सुखबीर बादल ने किसान मार्च निकाला

केरल सरकार ने सभी डीएम को कोरोना नियंत्रण के लिए जमीनी हालात की समीक्षा करने को कहा

अनलॉक-5 के तहत ओडिशा में भीड़भाड़ वाले सभी तरह के जमावड़े पर 31 अक्टूबर तक रहेगी रोक

आईपीएल-13 के 13वें मैच में मुंबई ने पंजाब को दिया 192 रन का टारगेट

अबू धाबी में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 192 रन का टारगेट दिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 70 रनों की पारी खेली।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

कोरोना से आई बेरोजगारी से निपटने के लिए केरल सरकार 95000 नौकरी देगी, विजयन का ऐलान

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2352 नए केस, 43 की मौत

गुजरात में आज कोरोना के 1351 नए केस, 10 की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना 10070 नए केस, 130 की मौत

मणिपुर में आज कोरोना के 128 नए केस, 1 की मौत

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 119 नए केस, 2 और लोगों की मौत

पंजाब में आज कोरोना के 1317 नए केस, 45 की मौत

हाथरस केस के खिलाफ केरल कांग्रेस का प्रदर्शन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16476 नए केस, 394 की मौत

भोपाल: कांग्रेस कार्यक्रताओं ने राहुल और प्रियंका गांधी को रोके जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन, सीएम योगी के जलाए पुतले 

महाराष्ट्र: हाथरस गैंगरेप के खिलाफ पुणे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाले कैंडल मार्च

पीड़िता के परिवार को हाथरस डीएम जाकर धमका रहे हैं, ये लोग अत्याचारी हैं: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार किसी को पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोक रही है उसका जवाब यहां है? पीड़िता के परिवार को हाथरस डीएम जाकर धमका रहे हैं। न मीडिया जा पायेगा, न हम लोग तो यूपी सरकार पीड़िता के परिवार को खुलकर धमका पाएगी। ये लोग अत्याचारी हैं। उन्होंने डीएम का वीडियो भी शेयर किया है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 2041 नए केस, 20 की मौत

राहुल गांधी बोले- सच कब तक छुपाओगे, और कितनी बेटियाँ चुपके-से जलाओगे? अब देश की आवाज़ रोक ना पाओगे!

हाथरस कांड को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधत हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि- राहुल गांधी बोले- सच कब तक छुपाओगे, और कितनी बेटियाँ चुपके-से जलाओगे? अब देश की आवाज़ रोक ना पाओगे!

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

टीएमसी विधायक की कोरोना से मौत

तमिलनाडु: हाथरस गैंगरेप केस के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चन्नई में कैंडल मार्च निकाले

दिल्ली: हाथरस गैंगरेप केस के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

दिल्ली: हाथरस केस के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए

हाथरस गैंगरेप मृतका के परिवार से मिलने जा रहीं दिल्ली गैंगरेप मामले में पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा को परिवार से मिलने से रोका गया

IPL 2020: पंजाब ने टॉस जीता, मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता

जम्मू-कश्मीर में कोरोना  के 1093 नए मामले सामने आए हैं

हाथरस कांड पर डीयू के शिक्षकों ने मुंह पर पट्टी बांधकर जताया विरोध

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी न्याय की मांग की है। पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए इन शिक्षकों ने अपने मुंह पर पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। पीड़िता के लिए न्याय की मांग करने वालों में फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस और दिल्ली यूनिवर्सिटी एससी, एसटी, ओबीसी टीचर्स फोरम के टीचर्स शामिल रहे। दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। कोरोना की वजह से शिक्षकों ने घरों में रहकर पीड़िता के समर्थन में पोस्टर बनाए और विरोध प्रदर्शन किया।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

तमिलनाडु में कोरोना के 5688 नए मामले सामने आए हैं

पंजाब में 3 अक्टूबर से ट्रैक्टर रैलियां करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए कृषि विधेयकों का विरोध करने के मद्देनजर 3 से 5 अक्टूबर तक पंजाब में ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

केरल में आज 8,135 नए #COVID19 मामले, 2,828 रिकवरी और 29 मौतें दर्ज़ की गई

केरल में आज 8,135 नए #COVID19 मामले, 2,828 रिकवरी और 29 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 72,339 है

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

188 नए पुलिसकर्मी कोरोना से हुए संक्रमित: महाराष्ट्र पुलिस

मिजोरम में आज कोरोना के 41 नए मामले रिपोर्ट हुए

मिजोरम में आज कोरोना के 41 नए मामले रिपोर्ट हुए, कुल केस 2018 हुए, अब तक राज्य में कोरोना से किसी की मौत नहीं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

दिल्ली में आज कोरोना के 3037 नए मामले आए और 40 लोगों की मौत हुई

दिल्ली में आज कोरोना के 3037 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 2,82,752 हुए, अब तक 5401 की मौत हो चुकी है

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 6751 ने मामले रिपोर्ट हुए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 6751 ने मामले रिपोर्ट हुए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 7,00,235 हुए, अब तक 5869 की मौत हो चुकी है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

बीजेपी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और लापरवाह रवैया यूपी में मानवता का गला घोंट रहा है: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि बीजेपी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और लापरवाह रवैया यूपी में मानवता का गला घोंट रहा है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध निष्ठुर सरकार की पोल खोल रहे हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है। महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आज़ादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें - हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

मुंबई के धारावी इलाके में आज 16 नए कोविड 19 मामले दर्ज़ किए गए

मुंबई के धारावी इलाके में आज 16 नए कोविड 19 मामले दर्ज़ किए गए। इलाके में कोविड मामलों की कुल संख्या 3,192 है जिसमें 170 सक्रिय मामले और 2,731 डिस्चार्ज शामिल हैं

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

नेपाल मे कोरोना के रेकॉर्ड नए मामले सामने आए, पिछले 24 घंटे में 1911 नए केस सामने आए

नेपाल मे कोरोना के रेकॉर्ड नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में पड़ोसी देश में कुल 1911 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। अब तक नेपाल में कुल 79728 नए मामले सामने आ चुके हैं

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

हाथरस जाने के दौरान गिरफ्तार किए गए राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने छोड़ा, दिल्ली रवाना

हाथरस जाने के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी को नोएडा पुलिस ने छोड़ा, दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हाथरस जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

न्याय मांगने वालों को जेल, यह कैसा अन्याय है?

राहुल-गांधी को गौतम बुद्ध नगर में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट ले जाया जा रहा

यूपी पुलिस द्वारा हाथरस जाते समय गिरफ्तार किए जाने बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को गौतम बुद्ध नगर में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट ले जाया जा रहा है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

'राहुल-प्रियंका गांधी के काफिले पर चल रहीं लाठियां योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी'

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लाला लाजपत राय ने कहा था मेरे तन पर पड़ा लाठी का एक एक वार अंग्रेजी राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले पर चल रहीं लाठियां भी योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

पश्चिम बंगला: हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कोलकाता में कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल-प्रियंका गांधी को एक्सप्रेस-वे पर गेस्ट हाउस में पुलिस लेकर गई

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस एक्सप्रेस-वे पर गेस्ट हाउस में ले गई है। दोनों नेताओं को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे पैदल गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

राहुल गांंधी से पुलिस ने की मारपीट, कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान राहुल गांधी से पुलिस ने मारपीट की है। एक तस्वीर में राहुल गांधी को पुलिस धक्का देते हुए दिख रही है। साथ ही कार्यकर्ताओ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

हाथरस जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर किया गिरफ्तार, हाथरस जाने से रोका

राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर किया गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

यमुना एक्सप्रेसवे पर रोके जाने पर राहुल गांधी बोले- इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!

यमुना एक्प्रेसवे पर पुलिस ने राहुल गांधी को रोका, पुलिस आगे जाने नहीं दे रही

राहुल गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया है। पुलिस गिरफ्तर करने के लिए कह रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में धारा 144 लागू है ऐसे में आगे जाने नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि अगर धारा 144 लागू है तो वो अकले जाने को तैयार हैं, उन्हें जाने दिया जाए। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

राहुल-प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस पर रोका गया, यमुना एक्सप्रेसवे से LIVE तस्वीरें

महिलाओं के सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार को लेनी पड़ेगी: प्रियंका गांधी

पुलिस ने लाठी मारकर मुझे गिराया: राहुल गांधी

यमुना एक्सप्रेसवे पर धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी ने कहा, “अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?”

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

यमुना एक्सप्रेसवे पर राहुल-प्रियंका गांधी को रोकने की कोशिश

गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हाथरस में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

राहुल-प्रियंका गांधी का हाथरस के लिए पैदल मार्च जारी, प्रियंका बोलीं- यूपी में हर रोज 11 रेप हो रहे

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का हाथरस के लिए पैदल मार्च जारी है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। यही स्थिति पिछले साल भी थी। पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज 11 रेप हो रहे हैं।”

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

यूपी: हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मुरादाबाद में सड़क पर उतरे सफाई कर्मी

ग्रेटर नोएडा से राहुल-प्रियंका गांधी पैदल धीरे-धीरे हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं

राहुल-प्रियंका गांधी ग्रेटर नोएडा से पैदल हाथरस के लिए जा रहे हैं

ग्रेटर नोएडा से राहुल-प्रियंका गांधी पैदल हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी के काफिले को रोका, हाथरस के लिए पैदल हुए रवाना

हाथरस जाते समय ग्रेटर नोएडा पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिला को रोक दिया है। पुलिस गाड़ियों को आगे जाने नहीं दे रही है। ऐसे में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी हाथरस के लिए पैदल निकल गए हैं। दोनों नेता पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

राहुल-प्रियंका गांधी धीरे-धीरे हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं, पीड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात

राहुल-प्रियंका गांधी DND फ्लाईओवर से आगे निकले, हाथरस में पीड़िता के परिजनों से जा रहे मिलने

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी डीएनडी फ्लाईओवर से आगे निचल चुके हैं। हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद, सुरक्षा कड़ी

डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा हैं। कार्यकर्ता पीड़िता को इंसाफ देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, डीएनडी पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीएनडी पर पुलिस तैनात है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

राहुल-प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना, पीड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रियंका गांधी का सवाल- हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को धमकाकर चुप कराना चाहती है सरकार

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस रवाना होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए। उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वो जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है।”

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

हाथरस गैंगरेप रेप पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई

हाथरस गैंगरेप रेप पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं। सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़िता की मौत का मुख्य कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान का भी जिक्र किया गया है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

पंजाब: कृषि बिल के खिलाफ शभू में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

ओडिशा में कोरोना के 3,615 नए केस आए सामने, 17 लोगों की हुई मौत

पंजाब: कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल का किसान मार्च अमृतसर में जारी

राहुल-प्रियंका गांधी के हाथरस दौरे से पहले यूपी सरकार ने सील की सीमाएं, जिले में लगाई गई धारा 144

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे।उनके हाथरस दौरे से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की सीमाएं सील कर दी हैं, डीएनडी पर भी चौकसी बढ़ा दी है। हाथरस में धारा 144 लगा दी गई है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

पंजाब: कृषि बिल के खिलाफ जालंधर के फिल्लौर जंक्शन में 'रेल रोको' आंदोलन

यूपी में रेप की घटनाओं को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना के बारे में सुना, जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया।”

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

पायल घोष केस में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पेश होने के लिए पहुंचे अनुराग कश्यप

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

प्रियंका गांधी आज जाएंगी हाथरस, पीड़िता के परिजनों से करेंगी मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाएंगी। उनके दौरे से पहले हाथरस में धारा 144 लगा दी गई है। हाथरस के डीएम ने कहा कि जिले में पांच से ज्यादा लोगों को एक साथ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

बीजेपी का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है: राहुल गांधी

हाथरस गैंगरेप केस में यूपी सरकार और पुलिस के रवैये को लेकर राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वटी कर कहा, “यूपी के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। बीजेपी का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।”

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

यूपी: बागपत में 17 साल की नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की

बागपत के कोतवाली क्षेत्र में बलात्कार और ब्लैकमेल करने के बाद 27 सितंबर को एक 17 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एसपी ने बताया, "मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता स्वस्थ है, उसका बयान दर्ज़ किया जा रहा है।"

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

देश में 24 घंटे में कोरोना के 86,821 नए केस आए सामने, 1181 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,821 नए मामले सामने आए और 1,181 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 63,12,585 हो गई है जिसमें 9,40,705 सक्रिय मामले, 52,73,202 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 98,678 मौतें शामिल हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

हाथरस गैंगरेप के विरोध में सफाई कर्मियों का बड़ा कदम, हाथरस, मेरठ और मुरादाबाद में हड़ताल पर गए

बिना परिजने की सहमति से हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। विरोध में हाथरस मेरठ और मुरादाबाद समेत कई जगहों पर सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

देश में 30 सितंबर तक देश में कोरोना के कुल 7,56,19,781 सैंपल टेस्ट किए गए: ICMR

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, कल (30 सितंबर) तक देश में कोरोना वायरस के लिए कुल 7,56,19,781 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,23,052 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

बुलंदशहर में 14 साल की नबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर: आबकारी विभाग की छापामारी में करीब 50 लाख रुपए का नकली शराब बनाने का माल बरामद

जम्मू-कश्मीर: कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में कल रात कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए हैं।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

मुंबई: चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी आग पर पाया गया काबू

महाराष्ट्र: पुणे में केलमिकल कारखाने में लगी आग पर पाया गया काबू

महाराष्ट्र के पुणे के कुरकुंभ एमआईडीसी इलाके में आज सुबह एक केमिकल कारखाने में भीषण आग लगी। आग को बुझाया जा चुका है, किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

मध्य प्रदेश: खरगौन में बीती रात नाबालिग से तीन लोगों ने किया गैंगरेप

हाथरस और बलरामपुर के बाद बुलंदशहर में नाबालिग से रेप, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में रेप जैसी घिनौनी वारदात का सिलसिला जारी है। हाथरस और बलरामपुर के बाद अब बुलंदशहर में रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग जब अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थी, तभी आरोपी घर में घुसा और मुंह पर रुमाल सुंघाकर उसे घर से उठा ले गया। घर से थोड़ी दूर खड़े एक ट्रक के पास वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Oct 2020, 8:05 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़, अज्ञात लोगों ने किया हमला

  • ,
  • मणिपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त, सीएम का ऐलान- 6-7 मई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

  • ,
  • अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर हमला, कार्यकर्ताओं को पीटा, दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, देखें वीडियो

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने मोदी को दी चुनौती, कहा- आरक्षण की सीमा बढ़ाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते

  • ,
  • कर्नाटक सेक्स स्कैंडलः JDS नेता एच डी रेवन्ना को 8 मई तक SIT हिरासत में भेजा गया, प्रज्वल अभी भी फरार