राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर इलाके में मॉडर्न विद्यालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मॉडर्न विद्यालय को उसकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमाके की चेतावनी वाला ई-मेल मिला, जिसके बाद प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस दी।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, आतंकवाद रोधी दस्ता और नागरिक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, टीम ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, मैदान, कार्यालय, पार्किंग और आस-पास के क्षेत्र की तलाशी ली लेकिन करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने किसी भी मुद्दे का ठीक से जवाब नहीं दिया।"
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के पिता का बेचा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ट्रांस हिंडन इलाके की टीला मोड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को शालीमार गार्डन इलाके से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसे तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार ने बेचा था। तीन नाबालिग बहनों ने चार फरवरी को ‘भारत सिटी सोसायटी’ की नौवीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी थी।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के आगामी वित्त वर्ष के बजट को निराशाजनक बताते हुए बुधवार को कहा कि इससे समाज का हर वर्ग हताश हुआ है। राजस्थान का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, “बजट न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है। भाजपा सरकार के बजट में कोई घोषणा ऐसी नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके। समाज का हर वर्ग इस बजट को देखकर हताश होगा।”
उन्होंने एक बयान में कहा कि बुनियादी ढांचे की बात करने वाली भाजपा सरकार ने पूरे बजट में रिफाइनरी तथा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) जैसी बड़ी परियोजनाओं का जिक्र तक नहीं किया है। पिछले बजट में रिफाइनरी का उद्घाटन अगस्त 2025 तक करने की घोषणा की गई जो आज तक पूरी नहीं हुई है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
मथुरा जिले के वृन्दावन स्थित नवनिर्मित एक होटल में बुधवार को उद्घाटन के दिन ही आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला और दो बच्चे झुलस गये। ये तीनों होटल मालिक के परिवार के सदस्य हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस के अशोक सिंह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सोयाबीन के उत्पादन के लिए विख्यात मध्यप्रदेश में ग्वालियर, चंबल, मालवा के किसान अपनी लागत नहीं निकाल पा रहे हैं, वहीं सरकार समझौते के तहत अमेरिका से सोयाबीन तेल और अनाज के आयात के लिए दरवाजे खोल रही है।
सिंह ने इसे सोयाबीन किसानों के लिए दोहरी मार बताते हुए शून्यकाल के दौरान कहा कि सोयाबीन किसानों ने अपने पसीने से मध्यप्रदेश को संपन्न बनाया लेकिन आज यह ‘पीला सोना’ ही उनके लिए मुश्किल बन गया है।
उन्होंने कहा कि एक ओर ग्वालियर, चंबल, मालवा के किसान सोयाबीन उपज की लागत नहीं निकाल पा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार नए समझौते के तहत अमेरिका से सोयाबीन तेल और अनाज के आयात के लिए दरवाजे खोल रही है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "...सरकार पूरी तरह से घबरा गई है...राहुल गांधी ने आज क्या गलत किया है?...आपने US के साथ पूरी तरह से सरेंडर एग्रीमेंट किया है...वे अब पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं..."
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने कई लोगों को बंधक लिया है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
दिल्ली में संगीत कार्यक्रम के दौरान पुरुषों द्वारा महिलाओं को परेशान किए जाने पर गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपना गाना बीच में ही रोक दिया और सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सात फरवरी को आयोजित हुए सैंडलस के संगीत कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों और पत्रकारों ने साझा किया।
इस छोटे से वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सैंडलस के गाना शुरू करने के बाद अचानक वह कहती है, ‘‘सुरक्षाकर्मियों, क्या आप कृपया इन दोनों आदमियों को हटा सकते हैं? ये कुड़िया नु तंग कर रहे हैं।’’
इसके बाद वह पंजाबी में कहती हैं, ‘‘अप्पन गावां गे ही नहीं जब तक कुड़िया सेफ नी फील करती होये (जब तक महिलाओं को सुरक्षित महसूस नहीं होगा मैं गाउंगी ही नहीं)।’’
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर RJD MP मनोज झा ने कहा, "लोहिया जी तो उस दौर में कहते थे कि भारत को कोई बेचने की साजिश कर रहा है। मेटाफर है और अगर आप मेटाफर नहीं समझते हैं तो ये चिंता का विषय है। जो कुछ उन्होंने कहा, एपस्टीन फाइल सबने पढ़ी है, दुनिया में इस पर इस्तीफे हो रहे हैं यहां पर्दा डाला जा रहा है।"
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
राहुल ने सदन के बाहर आकर कहा- मैं कहा है कि मैं दावे को साबित करूंगा। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के पास एपस्टीन मामलों से संबंधित फाइलें हैं जिनमें हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम हैं। अडाणी के खिलाफ केस चल रहा है। उनको एक समन जारी किया गया है। उसपर 18 महीनों से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है। बड़ी बात यह है कि सामान्य परिस्थितियों में कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेगा। कोई भी प्रधानमंत्री डेटा, किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा के मामले में ऐसा नहीं करेगा। कोई व्यक्ति ऐसा तभी करेगा जब उस पर कोई दबाव हो। उनका कमान किसी और के हाथ में है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आखिर अमेरिका भारत से जुड़े आर्थिक फैसलों को किस तरह प्रभावित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिकी हितों के लिए खोल दिया, जबकि किसानों के हितों की अनदेखी की गई। उनके शब्दों में, सरकार को देश के हितों से समझौता करने पर कोई शर्म नहीं है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका द्वारा लगाया गया टैरिफ तीन प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गया है और प्रधानमंत्री के रुख में दबाव साफ दिखाई देता है। राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे दो कारण हैं, जिनमें से एक का उल्लेख करते समय पीठासीन अधिकारी ने उन्हें टोका।
राहुल गांधी ने रक्षा बजट को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उस पर एक तरह का “कब्जा” दिखाई देता है, जिसे उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी से जोड़ा। उनका कहना था कि अडानी कोई साधारण कारोबारी नहीं हैं और उनकी कंपनी भी सामान्य कंपनी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका में चल रहे एक मामले का निशाना वास्तव में प्रधानमंत्री हैं, न कि अडानी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कंपनी भाजपा के वित्तीय ढांचे का हिस्सा है। इन टिप्पणियों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोपों को गलत बताया।
राहुल गांधी ने उद्योगपति अनिल अंबानी का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाया कि वे जेल में क्यों नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे कथित रूप से “एपस्टीन फाइल” का कारण बताया। इस दौरान हरदीप सिंह पुरी का नाम लिए जाने पर भी सदन में आपत्ति दर्ज कराई गई। रविशंकर प्रसाद और किरेन रिजिजू ने इन बयानों का विरोध किया और आरोपों को आधारहीन बताया।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा है। डेटा की सुरक्षा सबसे अहम है। हमारे लोगों के टैलेंट, सोच पर कब्जे की कोशिश हो रही है। यूएस और चीन की नजर हमारे डेटा पर है। बांग्लादेश अगर टेक्सटाइल्स प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है, तो उस पर जीरो टैरिफ है। हमारी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री गई। अमेरिकी निर्यात बढ़ा, हमें क्या मिला। ट्रंप ने टैरिफ बढ़ा दिया। अब क्या अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें। ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। एक सुपर पावर का युग खत्म हो गया है। अमेरिका अगर यह कह रहा है कि आप यहां से तेल नहीं खरीद सकते, इसका मतलब है कि एनर्जी सेक्टर का हथियारीकरण हो रहा है। अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, इसका मतलब है कि फाइनेंस सेक्टर का वेपनाइजेशन हो रहा है। सरकार को शर्म आनी चाहिए।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
भारत-यूएस डील को लेकर राहुल गांधी का लोकसभा में आक्रमक रूप देखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने देश को अमेरिका के हाथों बेच दिया, मोदी जी को थोड़ा भी शऱ्म है कि नहीं, उनके आंखों में डर दिखता है।
राहुल गांधी ने इस दौरान एप्सटीन फाइल का भी जिक्र किया, जिसके बाद लोकसभा में भारी हंगामा हो गया। स्पीकर के विरोध के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ठीक है हम इसपर बात नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने साथ ही अडानी और अंबानी पर निशाना भी साधा।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच दुनिया एक नए और संभावित रूप से खतरनाक दौर में प्रवेश कर रही है। उनके मुताबिक, 140 करोड़ भारतीयों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, जिनका सामना करने के लिए ठोस नीतियों की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा बजट में इन अहम मुद्दों खासकर डेटा और तकनीक-को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नजर नहीं आता।
उन्होंने कहा कि आज डॉलर और ऊर्जा दोनों का इस्तेमाल रणनीतिक हथियार की तरह किया जा रहा है। अमेरिका यदि अपनी सुपरपावर की स्थिति और डॉलर का वैश्विक वर्चस्व बनाए रखना चाहता है, तो उसमें भारतीय डेटा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। राहुल गांधी के अनुसार, भारत का डेटा उसकी बड़ी ताकत है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमेरिका के साथ कोई बातचीत होती, तो सबसे पहले डेटा सुरक्षा और उससे जुड़े राष्ट्रीय हितों पर चर्चा की जाती। उनका मानना है कि भारत को बराबरी के आधार पर बातचीत करनी चाहिए, न कि किसी अधीनस्थ की तरह। इसके बाद ऊर्जा सुरक्षा और फिर कृषि तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपने डेटा और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और खुद को पाकिस्तान के बराबर नहीं मानना चाहिए, क्योंकि भारत की स्थिति और क्षमता अलग है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि मार्शल आर्ट की फाउंडेशन ग्रिप से शुरू होती है। लक्ष्य होता है कि ग्रिप मिलने के बाद चोक लेकर गला पकड़ लिया जाए। ऐसा करते समय जब खिलाड़ी के हाथ में चोक आ जाता है, तो ये उसकी आंख में दिख जाता है। उसे समझ आ जाता है कि मैंने इसे पकड़ लिया है। जिसे पकड़ा जाता है, वो 2-3 बार छूटने की कोशिश करता है, लेकिन फिर उसे भी पता चल जाता है- अब मैं गया। बात वहीं खत्म हो जाती है और जिसे पकड़ा जाता है वो टैप कर ‘सरेंडर’ कर देता है। ग्रिप राजनीति में भी होती है। फर्क ये है कि मार्शल आर्ट में ग्रिप नजर आती है, लेकिन राजनीति में किसने-कहां ग्रिप ले रखी है, कौन कहां चोक ले रहा है- वो नजर नहीं आता। राहुल गांधी ने भारत-यूएस डील को लेकर कहा कि हमने अपनी जनता को अमेरिका के हाथों बेच दिया।
राहुल ने कहा- ट्रेड डील में केंद्र ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है, ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने पहले कभी नहीं किया। इतिहास में पहली बार हमारे किसान संकट का सामना कर रहे हैं। अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। हमारा टैरिफ 3% से बढ़कर 18% हो गया है और उनका 16% से घटकर शून्य हो गया है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की स्पीच शुरू हो गई है। उन्होंने मार्शल आर्ट के जिक्र के साथ भाषण की शुरुआत की है। राहुल ने कहा कि मार्शल आर्ट का मूल तत्व संतुलन और समन्वय है। जूडो या कराटे के किसी भी खिलाड़ी से पूछ लीजिए, यह केवल व्यक्तिगत ताकत का नहीं बल्कि समूह की रणनीति और तालमेल का खेल है। जुजुत्सु में भी साफ दिखता है कि किसने किस तरह की पकड़ बनाई है और स्थिति को कैसे नियंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया जियोपॉलिटिकल टकराव के दौर से गुजर रही है। अमेरिका के वैश्विक प्रभुत्व को चीन चुनौती दे रहा है और ऊर्जा तथा वित्त जैसे संसाधनों को अब रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। गाजा और यूक्रेन जैसे संघर्ष इसके उदाहरण हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र होता है। इन वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की आईटी कंपनियों पर भी दिख रहा है, जो मौजूदा हालात में चुनौतियों का सामना कर रही हैं।
इसके अलावा राहुल गांधी ने बजट को लेकर कहा कि इसमें कुछ खास नहीं है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी और सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने सिर्फ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है। इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आज बुधवार को अपना 10वां बजट पेश करने जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर कहा, “यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ BJP की भी विदाई तय है
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं है। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 इलाके में सड़क के साथ बने डीडीए के खुले पड़े नाले गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 23 साल के बिरजू के रूप में हुई है।
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Feb 2026, 8:00 AM IST