
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "... आज देश जिन समस्याओं से घिरा हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी उस पर कुछ नहीं करते हैं। US ट्रेड डील में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश पर कोई टैरिफ नहीं लगा मगर हम लोगों पर टैरिफ लगाया गया है। भारत को अमेरिका के किसानों की मार्केट बना दिया गया है और इससे हमारे किसानों की स्थिति बिगड़ेगी। इन सभी कठिनाइयों को सरकार को देखना चाहिए..."
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा चेक बाउंस मामलों में अस्थायी रिहाई की अनुमति दिए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।
सूत्रों के मुताबिक, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राजपाल यादव शाम करीब 4:50 बजे तिहाड़ जेल से बाहर निकले। शिकायतकर्ता को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाने के बाद उन्हें राहत दी गई।
यादव ने कहा, “2027 में, मैं बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल पूरे कर लूंगा। सभी लोग मेरे साथ रहे हैं। इसीलिए मैं 200-250 फिल्म कर सका।”
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने हमेशा उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आवश्यकता होगी वह उपलब्ध रहेंगे।
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि वर्ष 2014 से 2017 दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अमेरिका में बाल यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था तथा उनकी 14 मुलाकातें हुईं।
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पर ‘‘आदतन झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पद से इस्तीफा देने के बाद सफाई देनी चाहिए।
कांग्रेस के इस नए दावे पर पुरी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी मुलाकात जेफ्री एप्स्टीन से ‘‘कुछ मौकों पर’’ हुई थी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उसके साथ हुई बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था जिनमें अमेरिकी यौन अपराधी शामिल था।
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'अचेत' और 'कठपुतली' सीएम बताते हुए कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज प्रदेश को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा भ्रष्ट अधिकारी चला रहे हैं।
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई जिससे वे घायल हो गए। इधर, पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र में एक कुख्यात एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम घेराबंदी कर बदमाश के पास पहुंचने ही वाली थी कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिस के एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी को भी गोली लगी है।
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
गांधीनगर की कचहरी परिसर को बम धमाके की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया और इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया।
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
17 फरवरी यानी आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है, जो कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है। खगोलविद इसे 'रिंग ऑफ फायर' कहते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के लगभग 96 फीसदी हिस्से को ढक देगा। यह सूर्य ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 Feb 2026, 7:59 AM IST