
कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।
बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर रन के साथ श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।
सूर्यकुमार ने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सुष्मिता देव ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर असम में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर ‘‘गंभीर चिंताएं’’ व्यक्त कीं।
पत्र में देव ने दावा किया कि मतदाता सूची से व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये फॉर्म बड़ी संख्या में दाखिल किए जा रहे थे, और अधिकतर मामलों में, फॉर्म में नामित शिकायतकर्ता या तो लापता थे या उन्होंने फॉर्म दाखिल करने की बात से इनकार कर दिया था।
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ने पत्र में कहा कि मतदाता सूची का मसौदा 27 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित किया गया था और फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया 22 जनवरी, 2026 को पूरी हो गई।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति ‘‘इस प्रक्रिया के प्रभावी और सटीक रूप से आगे बढ़ने के बारे में कुछ गंभीर सवाल खड़े करती है।’’
न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 208 रन बनाये।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 जबकि रचिन रविंद्र ने 44 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके।
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद इस वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए जाएंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने की तिथि और समय का मुहूर्त बसंत पंचमी के पर्व पर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राज दरबार में परंपरागत पूजा अर्चना के बाद निकाला गया।
उन्होंने बताया कि महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में हुए धार्मिक समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे खोले जाने की घोषणा की।
मंदिर खोलने का मुहूर्त निकाले जाने के दौरान टिहरी की महारानी और टिहरी गढ़वाल से लोकसभा सदस्य माला राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ मंदिर के पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा अनेक तीर्थ पुरोहित भी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव फैल गया। जुमे की नमाज के बाद कथित तौर पर भीड़ ने बसों में आग लगा दी, दुकानों में तोड़फोड़ की और कई जगहों पर पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद इस वर्ष 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए जाएंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने की तिथि और समय का मुहूर्त बसंत पंचमी के पर्व पर टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राज दरबार में परंपरागत पूजा अर्चना के बाद निकाला गया।
उन्होंने बताया कि महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में हुए धार्मिक समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे खोले जाने की घोषणा की।
जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "बसंत पंचमी के मौके पर पूरे देश के लोगों, खासकर बिहार के लोगों को मैं शुभकामनाएं देता हूं..." माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के कथित अपमान को लेकर उन्होंने कहा, "शंकराचार्य आदरणीय पूजनीय हैं। उनके साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया वह नहीं होना चाहिए था। संत, साधू महात्मा ज्ञान का प्रकाश होते हैं। जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया गया उसका जन शक्ति जनता दल विरोध करती है।"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में कहा कि राज्य में एसआईआर के डर से रोजाना तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं, निर्वाचन आयोग को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि असम में सरकार बदलने वाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि असम की जनता ने भ्रष्ट सीएम को हटाने का संकल्प ले लिया है।
वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में सूर्योदय के बाद से हिंदू समुदाय द्वारा पूजा-अर्चना किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया और दिन चढ़ने के साथ ही 11वीं सदी के इस विवादित स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखा गया।
हिंदू त्योहार और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के मद्देनजर इस ऐतिहासिक शहर में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब 8,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
सूर्योदय के साथ ही विवादित परिसर में श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई है। ठंड के बीच बूंदा-बांदी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, ठंड में औऱ बढ़ोतरी होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन घंटे कई रज्यों में गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) होने की संभावना है।
उधर, श्रीनगर में मौसम में बदलाव के बाद इंडिगो ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "श्रीनगर में बर्फबारी की वजह से, फ्लाइट ऑपरेशन, टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. इससे फ्लाइट के अंदर और ज़मीन पर दोनों जगह इंतज़ार का समय बढ़ सकता है
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Jan 2026, 7:38 AM IST