हालात

बड़ी खबर LIVE: उत्तर भारत में गर्मी, दिल्ली-राजस्थान में तापमान बढ़ा, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

दिल्ली में दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर भारत में गर्मी, दिल्ली-राजस्थान में तापमान बढ़ा, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

दिल्ली में दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को हल्की गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14°C और अधिकतम तापमान 31°C रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में एक या 2°C की और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने से दिन में तेज़ धूप निकलेगी। राजस्थान में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा। 26-27 फरवरी को जम्मू‑कश्मीर, 27-28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 26 फरवरी को पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Published: undefined

दिल्ली: ITO इलाके से सुबह के नज़ारे, राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई हुई है

जम्मू और कश्मीर: बांदीपुरा के मेन मार्केट में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined