
न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुधवार को यहां भारत को 50 रन से शिकस्त दी। शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने सात विकेट पर 215 रन बनाने के बाद भारत को 18.4 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया।
भारत के लिए शिवम दूबे ने 23 गेंद में 65 जबकि रिंकू सिंह ने 30 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटेनर ने तीन जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाये।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
चंडीगढ़ के 26 स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया और पुलिस ने गहन जांच की।
पुलिस ने बताया कि सभी स्थानों की गहन तलाशी के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है।
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं से कहा कि 26 स्कूलों को बम धमकी वाले ई-मेल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद नियंत्रण कक्ष 112 को सतर्क किया गया और स्थानीय पुलिस, दमकल वाहन, एंबुलेंस तथा बम निरोधक दस्तों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया।
उन्होंने बताया कि ये धमकी भरे ई-मेल एक ही 'जीमेल अकाउंट' से स्कूलों को भेजे गए थे, जिनकी जांच चंडीगढ़ पुलिस की साइबर टीम कर रही है। इस संबंध में सेक्टर-17 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी नहीं मिली, वे खुले रहे।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
UGC के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि ये नियम सामान्य वर्ग के लिए भेदभावपूर्ण है। याचिका में इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
विमान हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बारामती अस्पताल से विद्या प्रतिष्ठान में लाया गया। यहां पर एनसीपी समर्थक और बारामती के लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन करेंगे। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव काटेवाड़ी में किया जाएगा।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
भारत ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि ईशान को हल्की चोट है, उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह खेलेंगे। दूसरी ओर, कीवी टीम भी इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरेगी। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को मौका दिया गया है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा, "कल ट्रेनिंग में बहुत ज्यादा ओस थी। हम चाहते हैं कि टीम अच्छी आदतें दोहराते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन करे। ईशान किशन को थोड़ी चोट है, उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं।"
दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "ओस पहले ही पड़ चुकी है। हम चाहते हैं कि टीम ज्यादा रन बनाए। यह पिच अच्छी है। लॉकी, ब्रेसवेल अभी भी बाहर हैं और एलन अभी तक नहीं आए हैं। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है।"
भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को 8 विकेट से जीता।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है।
स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार पालम में 16.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 18 डिग्री सेल्सियस, रिज में 17.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 4.2 सेल्सियस अधिक है।
आईएमडी के मुताबिक 28 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान सफदरजंग में 4.3 मिलीमीटर, पालम में 14.8 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 3.4 मिलीमीटर, रिज में 14.4 मिलीमीटर और आया नगर में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के ऑफिस से निकले, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। आज सुबह एक विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
अजित पवार के चाचा शरद पवार बारामती के उस अस्पताल में पहुंच गए हैं जहां उनके भतीजे का शव रखा हुआ है।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
अधिकारियों ने बताया कि धमकी के बाद एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई और पूरे एयरपोर्ट इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, धमकी वाला ईमेल एम्बर डरहम नामक अकाउंट से भेजा गया था। यह ईमेल सुबह 11.05 बजे एयरपोर्ट के ऑफिशियल आईडी पर मिला था।
ईमेल में लिखा था, “अहमदाबाद एयरपोर्ट टारगेट है” और इसमें यह भी कहा गया था कि सिख हिंदू नहीं हैं। साथ ही आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री खालिस्तान के दुश्मन हैं।
ईमेल में यह भी चेतावनी दी गई थी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो गंभीर नतीजे होंगे। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का कल बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
एनसीपी के मुखिया शरद पवार बारामती पहुंचे
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे पर दुख भी जताया और फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हादसे की जानकारी भी दी। सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज का दिन दुखद है। वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद ने हादसे की जांच की अपील की है।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह क्रैश हो गया।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार के दुखद निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। यह एक ऐसे नेता का असामयिक निधन है जिनका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल होने वाला था। इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। महाराष्ट्र के लोगों की विभिन्न संवैधानिक पदों पर सेवा करने वाले श्री अजीत पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समझदारी से निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
प्रियंका गांधी ने अजीत पवार की मौत पर दुख जताया, प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने सुप्रीया सुले और अजीत की पत्नी से बात की
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की चार्टर प्लेन क्रैश में मौत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "इतने जोशीले नेता का अचानक चले जाना बहुत दुखद है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके साथ दो लोग और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्य प्लेन में सवार थे. प्लेन में सवार कोई भी क्रैश में ज़िंदा नहीं बचा है।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया। बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में गए थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। महाराष्ट्र के बारामती में ये हादसा हुआ। विमान में अजित पवार भी सवार थे।
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, और विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। इसमें प्रमुख रूप से मनरेगा, एसआईआर (स्पेशल इंवेस्टमेंट रीजन) और अन्य योजनाओं पर सवाल उठाए जाएंगे। 10 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक होगी
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Jan 2026, 7:53 AM IST