
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। ट्रंप ने कहा, 'हम जबरदस्त तरीके से ईरान को निशाना बना रहे हैं। हमने अभी उन्हें पूरी ताकत से मारना शुरू भी नहीं किया है। बड़ा हमला तो अभी हुआ ही नहीं है। बहुत जल्द बड़ा वॉर होने वाला है।'
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल 9 मार्च से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आयोग द्वारा 10 मार्च को एक बैठक निर्धारित की गई है।
अधिकारी ने संकेत दिया कि यदि स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है, तो चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इस महीने के अंत में होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के एक दल के 9 मार्च को कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है तथा अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘जमीनी हालात के आकलन के आधार पर, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इसी महीने की जा सकती है।’’
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
'इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स' (आईएटीओ) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया से जुड़े मार्गों के लिए यात्रा बुकिंग में 20-25 प्रतिशत रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण देखा जा रहा है।
आईएटीओ के अनुसार, वर्तमान में व्यवधान मुख्य रूप से खाड़ी पारगमन केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट गलियारों में केंद्रित है।
आईएटीओ के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "जारी भू-राजनीतिक तनाव और संबंधित हवाई क्षेत्र की अनिश्चितताओं के कारण पश्चिम एशिया से जुड़े मार्गों पर यात्रा बुकिंग में 20-25 प्रतिशत की गिरावट और बदलाव देखा जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि उड़ानों के मार्ग परिवर्तन, यात्रा की लंबी अवधि, बीमा शर्तों और अंतिम समय में जारी होने वाले परामर्श के कारण यात्री सतर्क हो गए हैं और अपनी योजनाओं को स्थगित या संशोधित कर रहे हैं।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में चीन के एक नागरिक की मौत हो गयी है। इसके साथ ही उसने जोर दिया कि वह युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित निकलने में लोगों की सहायता कर रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक 'प्रेस ब्रीफिंग' में बताया कि तेहरान में सैन्य संघर्ष में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई।
प्रवक्ता ने कहा, "हम जान गंवाने वाले नागरिक के लिए शोक और शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
उन्होंने कहा कि ईरान में तनावपूर्ण स्थिति शुरू होने के बाद से विदेश मंत्रालय और ईरान में चीनी दूतावास व वाणिज्य दूतावासों ने कई बार अपने नागरिकों से जल्द से जल्द वापस लौटने का आह्वान किया है और उनकी सहायता की है।
उन्होंने कहा कि अब तक चीन के 3,000 से अधिक नागरिकों को ईरान से बाहर निकाला जा चुका है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत की खबर सामने आई है। ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत हुई। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सल्तनत की राजधानी मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुए इस हमले की जानकारी दी
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार सैयद माजिद इबन अल रेजा को ईरान का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान ने दावा किया है उन्होंने इजरायल के PM नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ को निशाना बनाया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
यूएस-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से हालात और बेकाबू हो चुके हैं। ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई में लगातार अटैक किए जा रहे हैं। इन्हीं सब के बीच में ईरान की ओर से बड़ा दावा किया गया है, जिसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर मिसाइल से हमले का दावा किया गया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया। ईरानी राजदूत से जब पूछा गया कि ईरान में किस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला हुआ है तो उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने नतान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश हुए हैं. उनके पायलट सुरक्षित हैं
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी में सोमवार को ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद रिफाइनरी के कुछ इलाके में आग लग गई। इसके तुरंत बाद तनूरा रिफाइनरी को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद कई देशों में हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
ईरान इजरायल समेत दूसरे देशों में भी मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच, कुवैत में अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इसके क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को भी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
ईरान और इजराइल-यूएस की टेंशन का असर भारत में दिखने लगा है। प्री-ओपेन मार्केट में 7 हजार अंक सेंसेक्स गिर गया है। कच्चे तेल, चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़त हुई है.
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई जारी है. ईरान ने कुवैत में कई ड्रोन दागे हैं। अमेजन की क्लाउड यूनिट AWS ने बताया कि UAE में उसके एक डेटा सेंटर की Availability Zone पर वस्तुएं गिरने से चिंगारी और आग लगी, जिसके बाद पावर सप्लाई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। कनेक्टिविटी बहाल करने में कई घंटे लग सकते हैं। अन्य ज़ोन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
श्रीनगर शहर में प्रशासन ने सुरक्षा मजबूती के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं. खासकर लाल चौक क्षेत्र को सील कर दिया गया है ताकि क्लॉक टावर के पास होने वाले प्रदर्शनों को रोका जा सके. यह कदम ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. कश्मीर घाटी में विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सभी स्कूल और शैक्षिक संस्थान आज और कल दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
US-इजरायल और ईरान की जंग में हिज्बुल्लाह ऑफिशियली जंग में शामिल हो गया है। नवंबर 2024 के सीजफायर एग्रीमेंट के बाद पहली बार, हिज्बुल्लाह एक्टिवली जंग में शामिल हुआ है. उसने उत्तरी इजरायल में कई कम्युनिटीज पर बड़े पैमाने पर रॉकेट दागे हैं।
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Mar 2026, 7:56 AM IST