
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बृहस्पतिवार को इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि यही उनकी शैली रही तो विपक्षी दल के कार्यकर्ता उसे ठीक कर देंगे।
पटवारी ने वर्मा के इंदौर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय के कथित दौरे की पृष्ठभूमि में यह आरोप लगाया और चेतावनी दी।
वर्मा ने बुधवार रात इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ शहर के पंत वैद्य कालोनी स्थित सुदर्शन कार्यालय का दौरा किया था और आरएसएस के मालवा प्रांत के प्रचारक राज मोहन सिंह से भागीरथपुरा दूषित जल त्रासदी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी। कलेक्टर के इस दौरे की तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी, गीतांजलि जे आंगमो ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उनके पति के भाषण का मकसद हिंसा फैलाना नहीं, बल्कि उसे खत्म कराना था, और उन्हें अपराधी दिखाने के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है।
गीतांजलि ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि वांगचुक को उनकी हिरासत के ‘पूरे आधार’ नहीं बताए गए और उन्हें हिरासत के खिलाफ संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का सही मौका नहीं दिया गया। इस मामले में सुनवाई अधूरी रही और 12 जनवरी को जारी रहेगी।
मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में दूषित जल के कारण हुई मौतों को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरस्कारों से लोग जिंदा नहीं रहते बल्कि जिंदा रहने के लिए साफ पानी चाहिए।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने यह भी सवाल किया कि शहर में नलों से ‘जहर’ निकल रहा है, ऐसे में इंदौर ने लगातार आठ बार सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार कैसे जीता?
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ‘फर्जी दस्तावेजों’ के आधार पर स्वच्छता पुरस्कार हासिल किए हैं।
इस आलोचना को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर 'लाशों पर राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने दूषित जल का मामला सामने आने के तुरंत बाद कार्रवाई की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघार ने इंदौर के कई इलाकों का दौरा करने और मौके पर पानी की गुणवत्ता की जांच करने के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के ‘स्वच्छता’ और ‘विकसित भारत’ के दावे जमीनी हकीकत में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं क्योंकि वहां के नलों में ‘जहर’ बह रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘इंदौर को आठ बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला और वह पहले नंबर पर आया। अगर लोग सीवेज का पानी पीने को मजबूर हैं तो स्वच्छता रैंकिंग का कोई अर्थ नहीं। कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है... कागजों की गड़बड़ है। इंदौर के अंदर जो स्थिति है... आठ बार इनाम कैसे मिला? इनाम इन्होंने कैसे फर्जी दस्तावेज लगाकर लिए, यह सरकारी अधिकारी जानते हैं।’’
TMC चेयरपर्सन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज IPAC ऑफिस पर ED की छापेमारी के बाद कल कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी।
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। कल सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज शाम 4 बजे हम सभी TMC कार्यकर्ता हर वार्ड, हर ब्लॉक में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। जो लोग SIR के काम में शामिल हैं, वे अपना काम करेंगे और बाकी लोग विरोध रैली में शामिल होंगे..."
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर की तीन जिला अदालतों को गुरुवार को गुमनाम ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है।
ED की I-PAC ऑफिस और हेड प्रतीक जैन के घर छापे के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि एजेंसी 'पार्टी के अंदरूनी दस्तावेज हासिल करने की कोशिश कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में कोलकाता और बिधाननगर में कई जगहों पर छापे मारे, जिनमें पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC से जुड़ी जगहें भी शामिल हैं।
तलाशी में सॉल्ट लेक की एक बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर I-PAC का ऑफिस, इसके हेड प्रतीक जैन का लाउडन स्ट्रीट वाला घर और पोस्टा, बुर्राबाजार में एक ट्रेडर का ऑफिस शामिल था।
पंजाब के मोगा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इससे कुछ ही समय पहले फिरोजपुर कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसकी जांच अभी जारी है। लगातार धमकियों का आना पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
जैसे ही मोगा कोर्ट प्रशासन को धमकी भरी मेल मिली, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। वकीलों, कोर्ट स्टाफ और आम लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर भेज दिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी हुई।
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान की है। SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
जेल में बंद लद्दाख के क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी हिरासत को चुनौती दी है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई 8 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Jan 2026, 7:47 AM IST