
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दिन में चटक धूप खिली रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सुबह और शाम की ठिठुरन बरकरार रखी है। यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 10 फरवरी को प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बिहार में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined