
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र / अंतर्राष्ट्रीय संगठन, रोजगार और परियोजना वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि 15 फरवरी तक चीन, इटली, ईरान, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से आने वाले या पूर्व में वहां की यात्रा करने वाले भारतीयों समेत सभी का यात्रियों को कम से कम 14 दिनों की अवधि के लिए अलग-थलग रखा जाएगा।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज गुंटूर के मंगलगिरि में पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर टीडीपी नेताओं को सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया, जो माछेरला पुलिस थाने गए थे।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया है कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 10 मरीज पाए गए हैं, जिनमें पुणे के 8 केस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 10वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। अगर जरूरत हुई तो सभी स्कूल और कॉलेज बंद किये जाएंगे।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे दंगे में बहुत संपत्ति जली है। इसका मुझे दुख है। सार्वजिनक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली होगी। आगजनी करने वालों की संपत्ति जब्त होगी। इस हिंसा में मस्जिद ही नहीं मंदिर भी जले हैं। दिल्ली हिंसा साजिश के तहत हुई। दंगे में मारे गए सभी लोगों के परिवार को आश्वासन देता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। 100 से ज्यादा हथियार बरामद किया गया है। हिंसा को फंड देने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं दी जाएगी। पूरे सबूत के बाद गिरफ्तारी की जा रही है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर सदन में चर्चा के दौरान गह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 40 टीमें बनाई गईं। हिंसा के दौरान इस्तेमाल होने करीब 50 हथियारों को भी जब्त किया गया। दिल्ली में हुई हिंसा पूरी तरह से सुनियोजित थी। इसकी जांच के लिए एसआईटी की दो टीमें बनाई गईं। दिल्ली हिंसा से जुड़े हर पहलू की जांच जारी है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हिंसा में शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर सदन में चर्चा के दौरान गह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन इलाकों में हिंसा हुई उसकी सीमा यूपी से लगती है। करीब 300 लोग यूपी से दिल्ली में हिंसा करने के लिए आए जिससे साफ पता चलता है कि यह एक साजिश के तहत हुई। यूपी से जिन चेहरों की पहचान हुई है, उससे यह बात साबित भी होती है। गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के दौरान विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया। और विपक्ष ने वॉक आउट किया।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
सदन में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 36 घंटों के भीतर ही हिंसा पर काबू पा लिया। यहां मैं साफ कर दूं कि मैं इन 36 घंटों के दौरान जो भी हुआ उसको अंडरमाइन करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पूरे समय दिल्ली पुलिस के साथ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगरा और डिनर पर भी मैं नहीं गया। अजीत डोभाल को मैंने ही दंगा प्रभावित इलाकों में भेजा। मैं इन जगहों पर इसलिए नहीं गया क्योंकि मेरे जाने से पुलिस मेरी सुरक्षा में लग जाती जबकि उस समय दिल्ली पुलिस का मुख्य काम दंगों को रोकना था।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर विपक्ष के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि विपक्ष की तरफ से सवाल किया जा रहा है कि पुलिस क्या कर रही थी जबकि उस दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद होकर अपना काम कर रही थी। इस दौरान सदन में विपक्ष ने शेम शेम के नारे लगाए। उन्होंने आगे कहा कि 20 लाख लोगों की आबादी के बीच हो रहे दंगों को बाकी दिल्ली तक न फैलने देना दिल्ली पुलिस की कामयाबी रही। इस हादसे को दिल्ली की 13 प्रतिशत आबादी तक सीमित रखने का काम दिल्ली पुलिस ने किया।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जवाब ने कहा कि 25 फरवरी की रात के बाद दिल्ली में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। होली पर माहौल शांतिपूर्ण बना रहे इसलिए होली के बाद सदन में चर्चा की बात कही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए दंगों को देश और दुनिया के सामने अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके अलावा जो लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं उनके प्रति भी अपना दुख व्यक्त करता हूं और उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे बुरा लगा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। 3 दिन पहले मैंने उनसे बातचीत की और उनसे कहा कि पार्टी छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। वह युवा और एक अच्छे वक्ता हैं। पार्टी एक विचारधारा पर बनी है और इस विचारधारा को मानने वाले सभी लोगों को पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा कि व्यक्तिगत लाभ और हानि सभी के जीवन में होते हैं। आप 4 बार सांसद रहे हैं और कई पदों पर रहे हैं, इसीलिए इसे पार्टी छोड़ना सही नहीं है। फिर भी, उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और अपनी शिकायतों को आगे रखकर पार्टी छोड़ दी।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा को लेकर एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली हिंसा के बाद नालों में लाशों को डंप किया जा रहा था तब नेवी बैंड गाना बजा रहा था। पीएम मोदी भावुक हो गए थे जब एक महिला ने उनकी तुलना भगवान से कर दी थी। मैं जानना चाहता हूं कि पीएम किस तरह के भगवान है जिनका दिल दिल्ली हिंसा में हुई इतनी मौतों पर नहीं पिघला। सरकार हिन्दुओं को भड़का रही है। 1000 लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में दिल्ली हिंसा के जांच की मांग करता हूं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बीजेपी में शामिल हो गए। इसी के साथ उन्हें पार्टी के राज्यसभा का टिकट दे दिया है। बीजेपी ने असम, बिहार, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के दो नेताओं को भी राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मरीजों के रिपोर्ट का इंतजार है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
एनसीपी सांसद अमोल रामसिंह कोल्ही ने कहा कि शाहीन बाग जैसे धरने महाराष्ट्र में कई जगह हो रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार के संवाद की वजह से वहां भाईचारा अभी भी कायम है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि जब दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली आए थे तो दिल्ली में जो हिंसा हुआ उससे हमारे देश की छवि खराब हुई। इतनी लोगों की जानें चली गईं, ऐसे में हमारे देश के गृह मंत्री और इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही थीं?
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। बता दें कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों का पोस्टर योगी सरकार ने सड़का पर लगवाया था। इस मामले के खिलाफ इलाहाबाद में याचिका लगाई गई। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाई और तत्काल इस हटाने के आदेश दिए।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन रिपोर्टों पर जवाब दिया, जिसमें कहा गया है कि ज्योतिरादित्य ने पार्टी छोड़ने से पहले सोनिया गांधी और उनके पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह कांग्रेस में एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो कभी भी मेरे घर में आ सकते हैं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान बीएसपी सांसद रितेश पांडे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि संसद से कुछ ही दूरी पर दिल्ली में दंगे हुए, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस इसे नहीं रोक पाई। उन्होंने कहा कि यह हिंसा नहीं, यह एक नरसंहार है। रितेश पांडे ने कहा कि कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हिंसा करने वालों के साथ पुलिस खड़ी रही। उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार बताए कि ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ क्या कर्रवाई की है। सांसद रितेश पांडे ने कहा कि हमारी यह मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में दंगों की जांच होनी चाहिए।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
केंद्र सरकार के मुताबिक, अब तक सरकार ने कोरोना वायरस प्रभावित देशों से 948 यात्रियों को निकाल लिया है। इनमें से 900 भारतीय नागरिक हैं और 48 विभिन्न अन्य देशो के नागरिक हैं, जिनमें मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मैडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू शामिल हैं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने गृह मंत्री अमित शाह को घेरा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के कार्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली में हिंसा हुई और वह रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार है। सौगत राय ने कहा कि हमारी मांग है कि जो लोग भी हिंसा में प्रभावित हुए हैं उनके पुनर्वास का इंताजाम केंद्र सरकार करे। साथ ही दिल्ली हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज अगुवाई में कराई जाए।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा के लिए जिस बीजेपी नेता को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। जिसके भड़काऊ बयान पर दिल्ली हाई कोर्ट के जज तक ने साल खड़े किए, उस कपिल मिश्रा का समर्थन संसद में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए कपिल मिश्रा जिम्मेदार नहीं हैं। दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान उल्टे मीनाक्षी लेखी ने हिंसा के लिए सीएए के विरोध प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहरा दिया। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप कपिल मिश्रा को दिल्ली हिंसा के लिए कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। पूरी हिंसा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर हुई।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमारी यह मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। चौधरी ने कहा कि बीजेपी के नेताओं कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर ने भड़काऊ बयान दिया। ऐसे में बीजेपी के इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंसा को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जब सड़क पर उतरे तब जाकर हिंसा ठंडी हुई है। चौधरी ने कहा कि यह दर्शाता है कि हिंसा को पहले रोका जा सकता था, लेकिन नहीं रोका गया। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर गृह मंत्री क्या कर रहे थे।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि काफी समय से इस चर्चा की मांग हो रही थी। होली का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन दिल्ली की खून की होली हमारा पीछा नहीं छोड़ रही है। उन्होंने पूरा देश बैचेन है और जानना चाहती है कि कैसे यह घटना हुई और सरकार क्या कार्रवाई कर रही है कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो। चौधरी ने कहा कि हिंसा में किसी की जय नहीं होती। पराजय सिर्फ इंसानियत की होती है। कोई कहता है कि कहीं हिंदू मरे, कहीं मुस्लिम मरे, लेकिन इसमें इंसान की मौत हुई है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब तीन दिनों से हिंसा हो रही थी, तब दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे थे।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के विधायक जयपुर पहुंच गए हैं।
तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट करने के बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा, “हम लगातार ओआईएडीएमके सरकार से सीएए, एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पास करने की मांग कर रहे हैं, पिछले बजट में भी कोई जवाब नहीं आया। राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि हमें इसे लागू करना होगा, सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट में एक ताजा याचिका दायर की गई है, जिसमें कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण देने और दिल्ली हिंसा के दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान के लिए उनकी संपत्तियों की कुर्की की भी मांग की गई है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कोरोना वायरस के खतरे पर भारतीय टीम के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम है जो हमें कोरोना वायरस को लेकर सलाह दे रहे हैं और आज हमारे साथ उनकी बैठक है। अगर वे हमें सलाह देंगे कि गेंद पर लार का इस्तेमाल न करें तो हम इसका पालन करेंगे।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों के एक समूह की बैठक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में चल रही है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
आईटीबीपी के छावला कैंप में चीन के वुहान से लाए गए 112 लोगों (जिनमें 36 विदेशी भी शामिल हैं) के 14 दिन पूरे हो गए हैं। अंतिम टेस्ट के लिए डॉक्टर उनका सैंपल ले रहे हैं। रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेस में सियासी हलचल पर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिव कुमार ने कहा, “कांग्रेस को कोई बर्बाद नहीं कर सकता। नेता आ सकते हैं, जा सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी विधायक (मध्य प्रदेश) जो यहां हैं, वे अपनी सदस्यता नहीं खोना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वे समझ जाएंगे, वापस जाओ और सरकार को बचाओ।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है है कि लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के सातों सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है। अब यह संसाद लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। सर्वदलीय बैठक के बाद स्पीकर ने यह फैसला लिया है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कोरोनाव वायरस से पूरे देश में दहशत का माहौल है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस संदिग्ध की मौत हो गई है। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 76 साल बताई गई है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
देश में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही है। मंत्रालय के मुताबिक, 8 केरल, एक राजस्थान और एक मामला दिल्ली में सामने आया है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 60 हो गई है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सांसदों के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही को 1.30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। कांग्रेस अपने 7 सांसदों के निलंबन वापसी की मांग कर रह है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, “कोई सिंधिया जी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी रगों में कांग्रेस का खून है। महाराज खुद बनने के लिए दूसरे लोगों की बलि चढ़ाएं यह कैसे संभव है। यह बाद वह विधायक समझ गए। हमें कोई डर नहीं है। बीजेपी के 7 से 8 विधायक हमारे संपर्क में हैं।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
वरिष्ठ पत्रकार और कार्यकर्ता अजीत भुयान असम से आगामी राज्यसभा चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट उनका समर्थन करेंगी।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ठहरे कांग्रेस विधायक जल्द ही कांग्रेस खेमे में लौटेंगे।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए उचित बचाव उपायों की मांग करने वाली एक याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर प्रमुख सचिव नियोजन ने रोहित कंसल ने कहा कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए राज्य में प्राथमिक विद्यालय, सिनेमा हॉल और आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचे हैं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। भोपाल एयरपोर्ट कांग्रेस विधायक जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
आरएसएस के पूर्व विचारक केएन गोविंदाचार्य ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक पीआईएल दायर की है, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग और भारतीय कानूनों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। नतीजा यह होता है कि समाज में विभाजनकारी और दंगे जैसे हालात पैदा होते हैं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री जब आप चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे हैं, तब आपने नोटिस नहीं किया होगा कि कच्चे तेल के दाम 35 प्रतिशत घट गए हैं। क्या आप पेट्रोल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर से नीचे करके इसका सीधा फायदा लोगों को देंगे? यह अर्थव्यवस्था को फायदा देगा।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सांसदों सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस अपने 7 सांसदों के निलंबन के फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन (इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में आरोपी) के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करता है। पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के साथ उनके कथित संबंधों की जांच की जा रही है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
राहुल गांधी की अध्यक्षता में लोकसभा के लिए कांग्रेस की रणनीति की बैठक संसद में हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस के सांसद मौजूद हैं।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचे हैं। सीएम कमलनाथ यह कह चुके हैं कि उनकी सरकार को कई खतरा नहीं है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा, “कुल चार निर्दलीय विधायक हैं, चारों हमारे साथ हैं। विधायक सभी हमारे साथ हैं जो सिंधिया जी के साथ गए हैं वो भी हमारे साथ हैं, क्योंकि वो समझ रहे हैं कि एक व्यक्ति की महत्वकांक्षा के चलते उन सबके
भविष्य दांव पर हैं।”
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
केरल में 12 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरनाव वायरस के खतरे को देखते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों से अपनी यात्रा की जानकारी न छुपाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक हेल्थ एक्ट के तहत जो लोग भी कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी छुपा रहे हैं, जिससे यह बीमारी फैल सकती है तो यह अपराध होगा। जो लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी नहीं दे रहे हैं कि वे प्रभावित इलाकों या देश से आएं हैं तो यह भी अपराध कहलाएगा।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में 'दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने' की जरूरत पर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में ‘दिल्ली नरसंहार और उपचार प्रक्रिया’ पर तत्काल चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। इस बीच भारत में फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Mar 2020, 8:09 AM IST