
फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के घर से 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। फरीदाबाद के सीपी सतेंद्र कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा एक जॉइंट ऑपरेशन है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ लिया गया है। कल 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह आरडीएक्स नहीं है। पकड़ा गया आरोपी यहां अल-फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था।”
Published: 10 Nov 2025, 7:54 AM IST
नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों का पिकअप वाहन एक पुल की रेलिंग से टकरा गया, जिससे वाहन में बैठक छह लोग उछलकर 20 फुट नीचे गहरे गढ्ढे में जा गिरे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।
सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन ने बताया कि सेक्टर 113 थाने की पुलिस को रविवार की शाम को सूचना मिली कि हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एक पुल पर पिकअप वाहन रेलिंग से टकरा गया है और कई लोग पिकअप वाहन के नीचे दबे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई हैं। ये लोग हिंडन नदी में मूर्ति विसर्जित कर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे।
Published: 10 Nov 2025, 7:54 AM IST
तेलंगाना के प्रतिष्ठित राजकीय गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ के रचयिता प्रसिद्ध कवि अंदे श्री का सोमवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।
अंदे श्री आज सुबह अपने आवास पर जमीन पर पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्य उन्हें सरकारी गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई। अंदे श्री को उच्च रक्तचाप की समस्या थी और उन्हें दो दिन पहले काफी पसीना आया था।
Published: 10 Nov 2025, 7:54 AM IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण की मार जारी है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई, जहां सुबह 7 बजे AQI 346 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा का AQI 336 जबकि गाजियाबाद का AQI 302 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में AQI 379, अलीपुर में 351, अशोक विहार में AQI 373 और बवाना में सबसे अधिक 412 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में AQI 365 दर्ज किया गया। वहीं बुराड़ी में AQI 389, ITO में AQI 378, मुंडका में 378, ओखला में 347 और PUSA में AQI 348 दर्ज किया गया है।
Published: 10 Nov 2025, 7:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Nov 2025, 7:54 AM IST