हालात

बड़ी खबर LIVE: भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, दिग्गज ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का हुआ निधन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद जश्न के रंग में डूबे भारतीय क्रिकेट जगत में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर, प्रसिद्ध हैदराबादी सैयद आबिद अली का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार : मंदिरों की संपत्ति की अवैध बिक्री और खरीद को रोकने की कोशिश करेगा राजस्व विभाग 

बिहार में मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की संपत्तियों पर अतिक्रमण और बिक्री/खरीद पर रोक लगाने के लिए राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विधि विभाग से अनुरोध किया है कि वह मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की अचल संपत्तियों का रिकॉर्ड अपनी वेबसाइट पर रखने के लिए भी उसे अधिकृत करे।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

दिल्ली में साल का दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में बुधवार को इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। शहर में आर्द्रता का स्तर 77 से 36 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

बरेली: होली से पहले बरेली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

ट्रेनों में व्यंजन सूची, भोजन का मूल्य प्रदर्शित करना अनिवार्य : रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

उन्होंने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘यात्रियों की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपारेशन) की वेबसाइट पर सभी खाद्य पदार्थों की सूची और कीमतों की जानकारी दी गई है। सभी विवरणों के साथ छपी व्यंजन सूची वेटर को उपलब्ध कराए जाते हैं और यात्रियों को मांगने पर दिए जाते हैं।’’

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘रसोई यानों में भी मूल्य सूची प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे में खानपान सेवाओं के मेनू और शुल्क के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के लिए, व्यंजन सूची और शुल्क के लिंक के साथ यात्रियों को एसएमएस भेजना शुरू किया गया है।’’

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

पूर्व पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा, "दुख की बात है कि संघर्ष करते हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं

पूर्व पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा, "दुख की बात है कि संघर्ष करते हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। बृजभूषण शरण सिंह के साथ सरकार किस तरह की लुका-छिपी खेल रही थी, यह सब के सामने आ गया है...हमारा संघर्ष अभी भी जारी है... वर्तमान WFI प्रमुख भी पिछले प्रमुख(बृजभूषण शरण सिंह) का डमी है..."

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

जिया उर रहमान बर्क ने कहा- संभल में किसी भी धार्मिक स्थल पर या किसी व्यक्ति की जगह पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "संभल में किसी भी धार्मिक स्थल पर या किसी व्यक्ति की जगह पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी जा रही है और वे उसपर भरोसा कर रहे हैं। संभल में पिछले 30 साल से कोई दंगा नहीं हुआ। राजनीति से हटकर हमें प्रदेश और देश की प्रगति पर ध्यान देना होगा। ये तभी संभव होगा जब सभी धर्मों के लोग मिलकर रहेंगे।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, दिग्गज ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का हुआ निधन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद जश्न के रंग में डूबे भारतीय क्रिकेट जगत में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर, प्रसिद्ध हैदराबादी सैयद आबिद अली का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

बस में दुष्कर्म का मामला: आरोपी को 26 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र की एक अदालत ने पुणे में स्वारगेट बस दुष्कर्म मामले के आरोपी को बुधवार को 26 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दत्तात्रेय गाडे ने पुणे के स्वारगेट बस डिपो में खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस के अंदर 25 फरवरी को एक महिला (26) के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

बारह दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद गाडे को आज दोपहर में अदालत में पेश किया गया।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

उत्तर प्रदेश: होली और जुम्मे की नमाज़ से पहले नोएडा पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे 

सबके जीवन में खुशियां आएं, सभी को हाली की बहुत बधाई- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "कल होलिका दहन है और परसों (14 मार्च को) पूरे देश में होली मनाई जाएगी। यह रंगो का त्योहार है। सबके जीवन में खुशियां आएं। सभी को हाली की बहुत बधाई।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

सभी को होली की शुभकामनाएं, उम्मीद करता हूं कि सभी लोग इसे एक साथ मिलकर मनाएंगे- समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि सभी लोग इसे एक साथ मिलकर मनाएंगे। जिन लोगों ने इस पर विवाद खड़ा किया है, यह बेबुनियाद विवाद है। बीजेपी के लोग, डबल इंजन सरकार के लोग नई-नई बातें करके देश को भ्रमित करना चाहते हैं ताकि आज की बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं पर चर्चा न हो। पहले भी दो समुदायों के त्योहार एक साथ आए हैं और लोगों ने इसे अच्छे तरीके से मनाया है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में अपने घोषणापत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है- कांग्रेस विधायक सचिन यादव

मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मध्य प्रदेश बजट पर कहा, "पिछले 18 सालों से हम एक ही भाषण सुन रहे हैं। एक ही नारे सुन रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता को इससे ज्यादा उम्मीद नहीं है। सरकार ने बजट में अपने घोषणापत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। यह बहुत ही दिशाहीन बजट है।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन स्थल गुलमर्ग में कोहरे की एक मोटी परत छाई हुई है

सीएम नीतीश पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा- वो भांग पीकर विधानसभा आते हैं! उन्होंने मेरा अपमान किया

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, "नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और कुछ बीजेपी नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की 

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के सोनागाछी की सेक्स वर्कर्स ने मनाई होली

Pakistan Train Hijack- 48 घंटे में मांगें माने वरना पूरी ट्रेन उड़ा देंगे: BLA

बलोच लिबरेशन आर्मी की मांग है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद उनके राजनीतिक बंदियों और कार्यकर्ताओं को 48 घंटे के भीतर रिहा किया जाए। अगर तय समयसीमा के भीतर ऐसा नहीं किया जाता तो ट्रेन को पूरी तरह से उड़ा देंगे।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

दिल्ली पुलिस ने 12 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक ऑपरेशन के दौरान 12 से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. ये बांग्लादेशी अवैध तरीके से भारत में घुसे थे. इनके पास से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है. ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

पाकिस्तानी सेना ने 155 बंधकों को छुड़ाया, 27 लड़ाके ढेर, BLA का दावा- 30 जवान भी मारे गए

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने अबतक 155 बंधकों का रेस्क्यू कर लिया है। इस ऑपरेशन में बीएलए के 27 लड़ाके मारे जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी बंधकों को रिहाई नहीं हो जाती, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र जीतू पटवारी की राज्य में आज पेश होने वाले बजट पर प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र जीतू पटवारी ने राज्य में आज पेश होने वाले बजट पर कहा, "आज जब बजट पेश हो रहा है तो सरकार 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है, बजट बढ़ाकर घोषित करना चाह रही है ताकि कर्ज लेने की सीमा बढ़े। बजट के लाभार्थियों जैसे आदिवासी, दलित, किसान, छात्र आदि के लिए बजट में किए गए प्रावधान का केवल 20-30% ही खर्च होता है। वे केवल ऐसी योजनाएं बनाते हैं जिससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। सरकार बस जनता को गुमराह करती है।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

उत्तर प्रदेश के संभल DM राजेंद्र पेंसिया का त्यौहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर बयान

उत्तर प्रदेश के संभल DM राजेंद्र पेंसिया ने त्यौहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "शांति समिति की बैठकें की गई हैं। 27 QRT बनाई गई हैं, हमने 6 जोन और 29 सेक्टर बनाए हैं, प्रत्येक में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। फिलहाल पूरी तरह शांति है, हमने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा गया है और त्रिस्तरीय सुरक्षा के लिए PAC बटालियन तैनात की गई है। 250 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा 100-150 और लगाए गए हैं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।"

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

हरियाणा: गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी

हरियाणा के झज्जर में नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी

हरियाणा के झज्जर में नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। 2 मार्च को नगर निगमों, परिषदों और नगर पालिकाओं में महापौर/अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान हुआ था।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

हरियाणा: झज्जर में घना कोहरा छाया हुआ है

पाकिस्तानी सेना ने हाईजैक ट्रेन से 104 बंधकों को छुड़ाया, BLA ने 30 जवान मारने का किया दावा

पाकिस्तानी सेना ने हाईजैक ट्रेन से 104 बंधकों को छुड़ा लिया है। वहीं, ट्रेन को हाईजैक करने वाले आतंकी संगठन बीएलए ने दावा किया है कि उसने इस दौरान 30 पाकिस्तानी जवानों को मार डाला।

बलूच लिबरेशन आर्मी के द्वारा हाईजैक की गई ट्रेन से छुड़ाए गए 104 यात्रियों में से 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, इस दौरान 16 बीएलए लड़ाके मारे गए।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया और 214 पाकिस्तानी नागरिक को बंधक बना लिया है।

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Mar 2025, 7:58 AM IST