
पाकिस्तान में जारी घटनाक्रम में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान कान ने एक वीडियो जारी किडनैप कर जबरन 3 घंटे से कोर्ट में ही रोक कर रखने का आरोप लगाया है। इससे पहले शाम में कोर्ट के बाहर भीषण फायरिंग के बाद उन्हें वापस कोर्ट रूम में ले जाया गया था।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
पाकिस्तान में जारी घटनाक्रम में आज शाम फिर नया मोड़ आ गया, जब इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर का इलाका ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों की आवाज से दहल उठा। इसके फौरन बाद इमरान को वापस कोर्ट रूम में ले जाया गया। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा जी-13 अंडरपास पर फायरिंग हुई है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान किसी को चोट नहीं आई है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि फायरिंग के 15 मिनट बाद कोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा क्लियर कर दी गई। खबर है कि अब इमरान भी वहां से निकल गए हैं।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
आप सांसद राघव चड्ढा की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ कल होने वाली सगाई से पहले दिल्ली में उनका सरकारी आवास रोशनी और फूलों की सजावट से सजाया गया है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने फिल्म द केरल स्टोरी पर कहा कि संघ परिवार फिल्म का प्रचार कर रहा है। यह समाज को विभाजित करने के लिए उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले साधनों में से एक है। वे एकता नहीं चाहते हैं, वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इससे उबरने और आगे बढ़ने में सक्षम होना चाहिए। इसके सामने युवाओं को खड़ा होना चाहिए।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में ईडी के छापों पर कहा कि बीजेपी और ईडी में सांठगांठ है। क्या उन्होंने कभी किसी बीजेपी नेता के यहां छापा मारा है? वे बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। वे (ईडी) 'भस्मासुर' बन गए हैं...'भस्मासुर' एक दिन भगवान शिव का पीछा करना शुरू कर सकता है अगर उन्हें कोई और नहीं दिखा तो।"
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के एक पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। पायलट ने दुबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान अपनी एक महिला मित्र को कॉकपिट में घुसने दिया था। विमानन नियामक ने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मामले से तुरंत और प्रभावशाली तरीके से निपटने में विफल रहने के कारण एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को सभी मामलों से जमानत मिल गई है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, 15 मई तक इमरान खान की किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने ये रोक लगाई है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
तिरुपति के पास प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में एक भक्त को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की सतर्कता शाखा ने उस भक्त को पकड़ा, जिसने 7 मई को गर्भगृह के गोल्ड-प्लेटिड गोपुरम आनंद निलयम का वीडियो बनाया था।
टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ए.वी. धर्म रेड्डी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खम्मम के श्रद्धालु राहुल रेड्डी की पहचान की गई, और बाद में उसे पकड़ लिया गया। तिरुपति पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
कर्नाटक चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा अन्य के साथ उनके निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी, शहरी विकास मंत्री ब्यारथी बसवराजू, राज्यसभा सदस्य लहर सिंह और वरिष्ठ नेता ए.टी. रामास्वामी ने बैठक में भाग लिया।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से माफियाओं/अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर 63, नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त दीपक सिंह चौधरी की धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पति जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है उसे कुर्क किया है। आज विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त (अपराध जनित संपति अधिग्रहण) के आदेशानुसार थाना सेक्टर 63, सेन्ट्रल नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट थाना फेस-3, सेन्ट्रल नोएडा से संबंधित अभियुक्त दीपक सिंह चौधरी की करीब 1 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। इसमें उसका 2 फ्लैट कुर्क किया गया है। दीपक चौधरी का डी-1308 स्टैलर एमआईसिटी ओमीक्रोन-3 थाना सूरजपुर एवं उसकी पत्नी रूही मलिक एवं माता पुश्पा द्वारा धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति फ्लैट सं0 डी-1308 एवं फ्लैट सं0 एफ-903 स्टेलर एमआई सिटी होम्स ओमीक्रोन-3 थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा (कीमत लगभग 1 करोड) को कुर्क किया गया है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार 6 आरोपियों की पुलिस हिरासत अगले 3 दिनों के लिए बढ़ा दी है। 6 आरोपी योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी और अता-उर-रहमान हैं। आरोपियों को 15 मई को पेश किया जाएगा।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने अपनी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी इलाके में एक गोदाम में आग लग गई है। दमकल की करीब 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। और आग पर काबू पा रही हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
इमरान खान को सभी मामलों में जमानत मिली और 9 मई के बाद दर्ज किसी भी मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया गया है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
पाकिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट ने आपातकाल की सिफारिश कर दी है। कैबिनेट की बैठक में देश में आपातकाल लागू करने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने फेडरल कैबिनेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान और उनकी पार्टी दोनों ही झूठे हैं।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जनता शांति चाहती है और कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए जीरो टॉलरेंस बहुत जरूरी है। कानून व्यवस्था हमेशा बरकरार रहनी चाहिए, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को राहत दे दी है। कोर्ट ने इमरान खान को 2 हफ्ते के लिए जमानत दे दी है। यह जानकारी पाकिस्तान की जियो न्यूज़ ने दी है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखनऊ नगर निगम के शिवरी कूड़ा प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई। दमकल अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार यादव ने बताया, "हमें सुबह करीब 10:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हमने तुरंत 2 गाड़ियों को रवाना किया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप वापस ले लिए हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन आदेशों को भी रद्द कर दिया।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 202, 212, 120बी के तहत दायर की गई है। चार्जशीट में कुल 576 पेज हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में फिल्म पर बैन लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव होरेदाग में उन्मादी भीड़ ने चोरी के आरोपी मिथुन सिंह खरवार को पीट-पीटकर मार डाला। वह 35 साल का था। इस मामले में ओरमांझी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। घटना देर रात तीन बजे की है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
सुप्रीम कोर्ट 2008 के जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों को बरी करने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली पीड़िता के परिवार के सदस्यों की याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 93.12 फिसदी छात्र पास हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी और बीजेपी कन्फ्यूज हो गए थे और वे अपनी ध्रुवीकरण की रणनीति से एजेंडा बदलना चाहते थे, लेकिन लोगों ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। एक बात स्पष्ट है कि बीजेपी ने हार मान ली है। हर कोई जहां चाहे वहां जाने के लिए स्वतंत्र है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए। एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है, मैं उन्हें नहीं मानता। हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। मामले की सुनवाई जारी है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ सुनवाई को रोक दिया है। इमरान खान के खिलाफ क्रिमिनल ट्रायल नहीं होगा। पाक चुनाव आयोग ने क्रिमिनल ट्रायल की अर्जी दी थी।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस वर्तमान सरकार को अंतरिम राहत है। स्पीकर को जल्द से जल्द मामले पर फैसला लेना चाहिए। अगर वे कोई गलत फैसला देते हैं तो हम फिर कोर्ट जाएंगे।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी के भाई 25 वर्षीय बंटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। परिवार के सदस्यों ने कल गोली चलने की आवाज सुनी और उसे खून से लथपथ पाया। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी एरिया में मुरादाबाद की तरफ से आ रही माल गाड़ी ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों को हटाने के लिए ए.आर.टी. पहुंच गई है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेस के हरदोई के डीएफओ अधिकारी ने बताया कि थाना सांडी के गांव मुरौली कठेरिया में एक तेंदुए ने 6 लोगों को घायल कर दिया। सभी का इलाज करा दिया गया है, वो अपने घर चले गए हैं। लोगों ने शोर मचा दिया था जिस कारण उसने हमला कर दिया। स्थिति नियंत्रण में है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। तेंदुए की निगरानी के लिए 12 लोगों की टीम लगाई गई है।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों के लिए सुविधाओं में वृद्धि की गई। निदेशक विष्णु कांत मिश्र ने बताया, "गर्मी में हम कूलर और जगह-जगह पर खस की चटाई लगाते हैं। विटामिन-सी को ध्यान में रखते हुए हम सभी जानवरों के लिए मौसमी फलों का इंतजाम करते हैं। इसके अलावा विटामिन और मिनरल की भी व्यवस्था रहती है।"
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री नारायण औषधालय में ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई थी। हमारे 2 फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है। इसमें कोई जनहानी नहीं हुई है। आग के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'मोचा' तीव्र हो गया है। यह आज सुबह 5:30 बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 13.2N और 88.1E के पास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में केंद्रित था।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
मुंबई के वर्ली इलाके में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों की पहचान सचिन कावंडर,सदा कावंडर और भावेश साल्वे के रूप में हुई। मृतक ने कथित तौर पर सचिन कावंडर की पत्नी से यौन संबंध बनाने की मांग की थी जिसके चलते विवाद हुआ।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
चक्रवाती तूफान मोचा तेज होता जा रहा है। आज मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना तूफान मोचा दोपहर तक एक बहुत भीषण चक्रवात में बदल जाएगा। इसके बाद ये उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़ते हुए आगे बढ़ सकता है। यह पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा। इससे कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। तूफान बांग्लादेश और म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लैंडफाल करेगा।
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 May 2023, 8:14 AM IST