
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने कहा, "वोट चोर गद्दी छोड़, यह हमारा नारा है जिसके आस-पास हमें लड़ाई लड़नी है। आज हर जगह, हमारी रसोई तक में चोरी हो रही है, हमारे विश्वास, हमारे संबंधों, रोजगार, अधिकारों की चोरी हो रही है, मताधिकार की चोरी हो रही है। यह एक मताधिकार ही है जो भारत के संविधान को दुनिया का महानतम संविधान बनाता है लेकिन आज इसकी चोरी हो रही है... 'वोट चोर गद्दी छोड़', जन-जन का नारा होना चाहिए।"
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट और अशांति भारतीय जनता पार्टी की "विभाजनकारी और भ्रष्ट डबल इंजन सरकार" का प्रत्यक्ष परिणाम है।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले पर कहा, "जो घटना घटी है वह बहुत दुख दायी है। हमारी यही मांग है कि दोषी को सजा दी जाए। इंसाफ देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से ना हटे..."
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर लड़ने जा रहे हैं। 'जनशक्ति जनता दल' की ओर से 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई। इसमें पहले नंबर पर तेज प्रताप यादव का नाम है। वो वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को पर्याप्त मदद नहीं देने का आरोप लगाया और दावा किया कि केंद्र, कांग्रेस शासित राज्यों की ‘‘उपेक्षा’’ कर रहा है।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामला में पश्चिम बंगाल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दुर्गापुर अदालत में पेश किया।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने अपने बल्लेबाजों के दम पर 390 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी।
जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। लालू यादव ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
गाजा में हमास के 7 बंधक रिहा करने के बाद इजरायल में जश्न का माहौल है। इस ऐलान के बाद बड़ी संख्या में उत्तरी इजरायल के लावोन शहर में लोग जमा हो गए हैं। वे जश्न मना रहे हैं। इन लोगों ने ऐसे कपड़े पहने हैं जिसमें बंधकों के चित्र बने हुए हैं। रेडक्रॉस से इन बंधकों को लेकर इजरायली सेना हेलिकॉप्टर से इजरायल में ले जाएगी।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए।
यह मामला रांची और पुरी स्थित दो आईआरसीटीसी होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है।
आपको बता दें, जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए है, उनमें IPC 420, IPC 120B, प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) शामिल हैं। बता दें कि प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) सिर्फ लालू यादव पर लगी है।
इस दौरान कोर्ट ने लालू यादव से पूछा 'क्या आप अपना अपराध मानते हैं तो लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे। वहीं राबड़ी यादव ने कहा कि ये गलत केस है।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Oct 2025, 7:57 AM IST