
राजस्थान पुलिस की खुफिया टीम ने जासूसी के आरोप में आर्मी वर्दी स्टोर के संचालक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (खुफिया) संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी आनन्दराज सिंह (22) को आर्मी की सामरिक महत्व की सूचना एकत्रित कर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी के आकाओं को साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का सूरतगढ़ में छावनी के बाहर वर्दी का स्टोर है।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल दो रुपये सस्ता कर किया गया है। नए कीमत कल से लागू होंगे। इससे पहले गैस सिलेंडर के दाम भी कम किया गया था।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
भारत को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी समुदाय के सामने उस समय बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसपीएस पैरा विश्व कप ट्रैप स्पर्धाओं के फाइनल में ‘फ्लैश टारगेट’ को प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त नहीं होने के कारण जूरी ने खारिज कर दिया।
PTI
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे। एक अधिकारी ये यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जमीन हड़पने के एक मामले में कुछ दस्तावेज और डायरियां जब्त कीं।
PTI
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगानगर में हंडिया थाने के नौनरा गांव में अफीम की अवैध रूप से खेती होने की सूचना मिलने पर प्रयागराज पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब 10 बिस्वा क्षेत्र में अफीम की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया और कथित तौर पर अफीम की खेती कर रहे विजय चंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
PTI
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक की 20 सीट पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के एक दिन बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज टिकट के दावेदारों में असंतोष पनपने लगा है।
हावेरी या धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम तक अंतिम निर्णय करेंगे।
PTI
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर बृहस्पतिवार शाम चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यह जानकारी दी।
तृणमूल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’’ पार्टी ने बनर्जी के माथे से खून बहने की तस्वीरों को पोस्ट किया है।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह की चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदीप वर्मा बृहस्पतिवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये।
निर्वाचन अधिकारी सैयद जावेद हैदर ने उन्हें विजेता घोषित करने के बाद निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। हैदर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चूंकि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।’’
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
राजस्थान के झालावाड़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
झालरापाटन थाने के प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे माधोपुर पुलिया पर हुआ जब गायत्री (30) अपने बेटे के साथ एक वाहन में बैठी अन्य यात्रियों का इंतजार कर रही थीं।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ऐलान किया है कि केरल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू नहीं किया जाएगा।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा असली एनसीपी करार दिए गए अजित पवार गुट द्वारा वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापक शरद पवार के नाम व तस्वीर का उपयोग करने पर नाराजगी जताई।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूछा,“आप (अजित पवार) उनकी तस्वीर का उपयोग क्यों कर रहे हैं? आप अपनी स्वयं की तस्वीरों के साथ आगे बढ़ें। आप उनकी पीठ पर क्यों सवार हो?”
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि युवा, महिलाएं, श्रमिक और किसान एक खुशहाल समाज के लिए आवश्यक हैं और उनका उत्थान जरुरी है।
उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 'सिंदी ड्राई पोर्ट; पर 'मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क' का उद्घाटन किया और वहां रेल टर्मिनल सेवाओं के परीक्षण को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद उन्होंने यह बात कही।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल: गिरफ्तार निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां को सीबीआई द्वारा बशीरहाट कोर्ट से बाहर लाया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुणे ISIS हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में अपनी पहली पूरक चार्जशीट दायर की, जिसमें चार और आरोपियों को नामित किया गया और एक के खिलाफ आरोप जोड़े गए।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
दिल्ली के रामलीला मैदान से संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेताओं का विरोध किया जाएगा। 23 मार्च को शहीदी दिवस के मौके पर गांवों में कार्यक्रम किए जाएंगे।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
चुनाव आयुक्त के चयन के लिए चयन समिति की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस समिति में सरकार के पास बहुमत है...केरल से श्री कुमार और पंजाब से श्री बी. संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है।"
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "पहले के समय में चुनावों में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। पार्टियां चुनाव जीतीं और हारीं लेकिन विपक्ष के लिए इस तरह के अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। दिसंबर 2019 में इसे (सीएए) पारित किया गया...उत्पीड़न सिर्फ धार्मिक नहीं है, यह राजनीतिक भी है..."
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था पर DIG, अपर पुलिस आयुक्त(लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीणा ने कहा, "सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।"
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश में सबसे बड़ा मुद्दा- महंगाई, बेरोजगारी, भागीदारी, किसानों की समस्या है। लेकिन इस पर चर्चा कभी नहीं होती। पिछले 10 साल में पीएम मोदी की सरकार ने आपका (किसानों का) कितना कर्जा माफ किया है? आज किसान दिल्ली के राम लीला मैदान में खड़े हैं। उन्होंने आपका एक रुपया का कर्जा भी माफ नहीं किया। लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया।"
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
CAA लागू होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा, "बीजेपी कुछ भी कर सकती है। जनता को परेशान करने के लिए कुछ भी कर सकती है।”
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
किसानों के विरोध से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा, "हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। आयोजक समूह ने एक लिखित आश्वासन भी दिया है जिसमें कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदु हैं। हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। बहुत सारे किसान आए हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि यह SKM नेताओं ने हमें जो बताया है, उसकी सीमा के तहत होगा। हमारे पास पर्याप्त बल उपलब्ध हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि बिना किसी कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी के यहां पर सब कुछ हो जाए।''
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "CAA कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा। हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है, हम इससे कभी समझौता नहीं करेंगे।"
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "आज 61वां दिन है, आज सुबह 10 बजे किसान महापंचायत को राहुल गांधी संबोधित करेंगे और आज यात्रा में शरद पवार भी शामिल होंगे। दोपहर 2:30 या 3 बजे राहुल गांधी आज त्र्यम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग मन्दिर जाएंगे और पूजा करेंगे। आज महत्वपूर्ण दिन है। सरकार की कोई मनसा नहीं कि वे किसान को MSP की कानूनी गारंटी दें।"
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी सुबह से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार शेख शाहजहां के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में यह छापेमारी चल रही है।
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Mar 2024, 7:53 AM IST