पंजाब के लुधियाना में होली के पर्व के बहाने माहौल खराब करने की कोशिश हुई है। यहां मस्जिद के पास डीजी बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है। लुधियाना के एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि आज होली का त्यौहार है और एक तरफ मस्जिद है और दूसरी तरफ प्रवासी (दूसरे राज्यों से) रहते हैं। वे (दूसरे राज्यों से आए लोग) डीजे बजा रहे थे, जिसे लेकर प्रवासियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम सीसीटीवी भी चेक करेंगे और सभी दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।"
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एसीपी जसपाल सिंह ने बताया, "गुरु रामदास सराय (कॉम्प्लेक्स) की दूसरी मंजिल पर हरियाणा के यमुना नगर निवासी जुल्फान नामक व्यक्ति चढ़ा। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। जब एक कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कर्मचारी जसबीर सिंह पर हमला कर दिया...जब श्रद्धालुओं और अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी हमला कर दिया...उन्होंने जुल्फान को पुलिस के हवाले कर दिया...मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे में होली का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब उल्हास नदी में होली के रंग धोने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इन बच्चों के नाम आर्यन मेदार, आर्यन सिंह, सिद्धार्थ सिंह और ओम सिंह तोमर हैं। बदलापुर फायर ब्रिगेड ने शव बरामद कर लिए हैं।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
गुजरात के भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 10 से ज़्यादा दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। आग में करीब पाँच कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट में कहा है, "कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी और उपयोगी चर्चा हुई, और इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि यह भयानक, खूनी युद्ध अंततः समाप्त हो सकता है। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से दृढ़ता से अनुरोध किया है कि यूक्रेनी लोगों की जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दें।"
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा है कि इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के नेता अब्दुल्ला मकी मुसलेह अल-रिफाई को मार दिया गया है। उसे अबू खदीजा के नाम से जाना जाता था और इराक और दुनिया में सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक माना जाता था। उसे इराकी सुरक्षा बलों ने, आतंकवादी समूह से लड़ने वाले अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ मिलकर मार गिराया है।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
शाहजहांपुर शहर में शुक्रवार को होली पर निकलने वाला ‘बड़े लाट साहब का जुलूस’ कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। जुलूस के दौरान कुछ बच्चों ने लाट साहब पर पत्थर फेंका मगर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बताया कि लाट साहब का जुलूस कुंचालाल से शुरू होकर पहले फूलमती मंदिर और टाउन हॉल होते हुए वापस कुंचालाल पर संपन्न हुआ। इस दौरान खिरनी बाग चौराहे पर जुलूस के पीछे से पांच—छह बच्चों ने 'लाट साहब' पर गुलाल और जूते—चप्पल के बाद एक पत्थर फेंका। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। इस सवाल पर कि क्या पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर के श्री गुरु रामदास सरन में एक व्यक्ति ने लोहे की पाइप से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने जुल्फान नामक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। स्वर्ण मंदिर परिसर में झड़प हुई और दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। एसजीपीसी के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद में तैनात चार्जमैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। रविंद्र कुमार पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था। रविंद्र कुमार एक हनी ट्रैप में फंसकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी गोपनीय जानकारियां आईएसआई को भेज रहा था। जांच में सामने आया है कि उसने फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं, स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर, पेंडिंग रिक्विजिशन लिस्ट और अन्य दस्तावेज एक महिला को भेजे थे।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
माचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को शुक्रवार को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
ओडिशा के भुवनेश्वर में IMD निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, "पिछले 24 घंटों में हमने देखा कि झारसुगुड़ा, संबलपुर में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में हीट वेव की चेतावनी है। अगले 24 घंटों के दौरान झारसुगुड़ा, मयूरभंज, संबलपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है, इसके अलावा बालेश्वर, भद्रक, ढेंकनाल, सोनपुर, संबलपुर, गजपति और कालाहांडी जिलों में भी कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है"
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
रमजान महीने के दूसरे जुमा के अवसर पर लोगों ने संभल के शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की।
संभल के SP के.के. बिश्नोई ने कहा, "होली के बाद लोगों को दोपहर 2:30 बजे से नमाज अदा करनी थी, नमाज शांतिपूर्वक हो रही है। पुलिस ने यहां PAC की 7 कंपनियां, 1 RAF, 1 RRF तैनात की है। ड्रोन से भी निगरानी की गई। बॉक्स फॉर्मेट में जुलूस निकाला गया। सभी ने सहयोग किया। अभी सकुशल नमाज़ जारी है।”
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन के भुसावल और बडनेरा सेक्शन के बीच बोडवाड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रक मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टकरा गया। वीडियो घटनास्थल से हैं, जहां बहाली कार्य जारी है।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
देशभर में आज होली भी और जुमे की नमाज भी है। ऐसे में यूपी से लेकर देश के कई हिस्सों में पुलिस हाईअलर्ट पर है। संभल से लेकर दिल्ली तक पुलिस सेंसिटिव इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है।
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Mar 2025, 7:51 AM IST