समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “आज जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, हमें दुनिया की चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। हमारा किसान जितना मजबूत होगा, हमारा देश आर्थिक रूप से उतना ही मजबूत होगा, और हमारे युवाओं का भविष्य उतना ही बेहतर होगा, हमारा देश दुनिया के बाजारों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होगा। हम भारतीयों को अपने देश को मजबूत बनाने के लिए कोई भी त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। समय-समय पर दुनिया के देश हमारे देश को धमकाते हैं, कभी बाजार के नाम पर, कभी देश के नाम पर। हमें उन चुनौतियों को भी स्वीकार करना होगा।"
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए । हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस तेज़ रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने नौजवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना आज 15 अगस्त से ही लागू हो रही है। सरकार की तरफ से 15000 रुपए दिए जाएंगे।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हम परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने का काम जारी है। परमाणु ऊर्जा की क्षमता को 10 गुना तक बढ़ाएंगे। इस सेक्टर में निजी क्षेत्र के लिए रास्ते खुल गए हैं।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
PM मोदी ने कहा कि 15 अगस्त का विशेष महत्व भी देख रहा हूं। आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी और पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस तरह कत्लेआम किया। धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया। पत्नी के सामने पति को गोलियां, बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। देश के सीने को झलनी कर दिया गया है। हमने आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे। वो मानवता के समान दुश्मन हैं। उनमें कोई फर्क नहीं है। भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है। न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अर्से से हो रही है। लेकिन हम इसे नहीं सहेंगे। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है।पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, नई-नई जानकारियां आ रही हैं।22 अप्रैल के बाद, हमने हमारी सेना को खुली छूट दे दी।रणनीति और लक्ष्य वो तय करे, समय भी वो तय करे और फिर हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कईं दशकों से हुआ नहीं था।दुश्मन की धरती पर सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर आतंकी हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिला दिया, आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लाल किले की प्राचीर से चेतावनी दी है कि परमाणु धमकियों को अब भारत नहीं डरेगे। हम कोई ब्लैकमेल नहीं सहेंगे और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को फिर से साफ कर दिया है कि खून-पानी एक साथ नहीं बहेगा
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को लालकिले की प्राचीर से सैल्यूट किया है. उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान सैनिकों ने आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी है. सीमापर आतंकियों ने कत्लेआम किया था. धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया था. बच्चों के सामने उनके पिता को मौत के घाट उतारा गया था. पूरा हिंदुस्तान गुस्से से भरा हुआ था. पूरा विश्व इस तरह के नरसंहार से चौंक गया था. मेरे प्यारे देशवासियों ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश का नतीजा था।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पूरे देश में इसकी धूम है। हर भारतीय इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं। आज ही के दिन 1947 में हमारा देश अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी से आजाद हुआ था। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों, देश की प्रगति और एकता का प्रतीक है।
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Aug 2025, 7:56 AM IST