
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस लोकसभा का चुनाव गंभीरता से लड़ने के मूड में नजर आ रही है। यही कारण है कि पार्टी ने उम्मीदवार चयन के लिए अभी से सर्वे की शुरुआत कर दी है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
मध्य इजरायल के रानाना इलाके में सोमवार को दो लोगों ने पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य 17 लोग घायल हो गए।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर से हम नागालैंड में प्रवेश कर रहे हैं। आज रात से नागालैंड में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकलेगी। मणिपुर में लोगों की प्रतिक्रिया अद्भुत थी। लगभग 7-8 संगठनों के लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की, अपना दुख-दर्द साझा किया और उनसे लंबी बातचीत की।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
देश भर में आए दिन उड़ानों में हो रही देरी को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एसओपी जारी करते हुए कहा कि एयरलाइंस उन उड़ानों को पर्याप्त समय पहले रद्द कर सकती हैं, जिनमें 3 घंटे से अधिक की देरी होने की संभावना है। डीजीसीए ने एसओपी में कहा, "कोहरे के मौसम और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए, भीड़भाड़ को कम करने की दृष्टि से एयरलाइंस ऐसी उड़ानों को पर्याप्त समय पहले रद्द कर सकती हैं, जिनमें 3 घंटे की अवधि से अधिक देरी होने या परिणामस्वरूप देरी होने की आशंका है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम नागालैंड पहुंच गई है। राहुल गांधी कल दोपहर करीब एक बजे कोहिमा के पास मीडिया को संबोधित करेंगे। इससे पहले आज दिन में मणिपुर में राहुल गांधी ने कहा कि कि हम आपके साथ खड़े हैं और हम मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
इंडिगो एयरलाइंस ने एक फ्लाइट में देरी से नाराज एक यात्री द्वारा पायलट पर हमला करने के मामले में एक बयान जारी कर कहा है कि 14 जनवरी, 2024 को, विलंब उड़ान 6E 2175 की घोषणा के दौरान एक ग्राहक ने हमारे पहले अधिकारी पर हमला किया। प्रोटोकॉल के अनुसार, ग्राहक को अनियंत्रित घोषित कर दिया गया और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया। इस घटना को नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार उचित कार्रवाई और ग्राहक को 'नो-फ्लाई सूची' में शामिल करने के लिए स्वतंत्र आंतरिक समिति को भेजा जा रहा है। हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोपरि है और हम ऐसे किसी भी अस्वीकार्य व्यवहार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति बनाए रखते हैं।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
गोवा की एक अदालत ने सोमवार को अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप सीईओ सूचना सेठ की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी।
39 वर्षीय सेठ को 9 जनवरी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया था, जब वह कैब से बेंगलुरु जा रही थी। शुरु में उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था और सोमवार को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी गई।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
हवाईअड्डे के रनवे पर खराब दृश्यता के कारण सोमवार को पटना से अन्य स्थानों के लिए संचालित होने वाली कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, सुबह और शाम के समय पटना में रनवे पर दृश्यता 300 मीटर से कम होती है, जिसके कारण लैंडिंग और टेक-ऑफ करना मुश्किल होता है, जिससे वहां के उड़ान ऑपरेटरों को असुविधा होती है। अब तक दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और देवघर जाने वाले विमान रद्द कर दिए गए हैं, जो सुबह और देर शाम के लिए निर्धारित थे।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
मकर संक्रांति पर सोमवार को दही-चूड़ा भोज के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर गए। नीतीश कुमार निकलने से पहले करीब 10 मिनट तक रुके और दोनों दिग्गज नेताओं के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को तिलक नहीं लगाया।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया गुट एकजुट है। उन्होंने इन अटकलों का खंडन किया कि आरजेडी और जद-यू के बीच संबंध खराब हो गए हैं, उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों का कोई मतलब नहीं है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
नोएडा की फेज-2 थाना पुलिस ने चोरी करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2 लाख 23 हजार 600 रुपये नगद, 3 घड़ी, सोने-चांदी और डायमंड के गहने बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर 2023 को थाना फेज-2 पर पीड़िता ने सूचना दी थी की 24 दिसंबर की शाम को वह अपने घर का लॉक लगाकर लोट्स पनास सोसाइटी में मेला में गई थी।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
झारखंड के बोकारो में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने और लॉटरी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 16 साइबर अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके पास से 45 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 35 हजार रुपए के नकली नोट और ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कूपन, लेटर आदि बरामद किए गए हैं।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर और कुंदा थाना बॉर्डर पर स्थित अनगड़ा-घियाही जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।
बताया जा रहा है कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान पुलिस ने दो राइफल और नक्सली साहित्य से संबंधित किताबें-पर्चे आदि बरामद किए हैं।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने पार्टी नेताओं अविनाश पांडे, दीपेंद्र हुड्डा, अखिलेश प्रताप सिंह के साथ अयोध्या के सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिक शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
अपने डेली बुलेटिन में, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस, दक्षिणी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के हिस्सों में 8 से10 सेल्सियस डिग्री के बीच है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में राशन वितरण मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार सुबह कोलकाता में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
ईडी जिन छह स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है, उनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट अरविंद सिंह का साल्ट लेक कार्यालय भी शामिल है, जो उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर आध्या के खातों का प्रबंधन करता है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी।
राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कहा कि हमने मणिपुर से यात्रा इसलिए शुरू किया कि भारत के लोगों को यह एहसास हो सके कि मणिपुर के लोगों पर क्या गुजर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं और हम मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से महागठबंधन बना है तब से बीजेपी घबराई हुई है। जिस हिसाब से नौकरियां दी जा रही हैं, आरक्षण बढ़ाया गया, जाति आधारित गणना की गई इन सबसे लोगों (BJP) में डर है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
गठबंधन का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा, 'गठबंधन करने से पार्टी को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है और हमारा वोट प्रतिशत भी घट जाता है और अन्य दल के फायदा पहुंच जाता है। हमारी पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़कर बेहतर नतीजे लाएगी।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
राजस्थान: राज्य में कड़ाके की ठंड बरकरार है, वीडियो माउंट आबू से है जहां तापमान में -3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
मणिपुर: भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी यात्रा के दूसरे दिन इंफाल पश्चिम के सेकमाई से शुरू हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
15 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया है। 71 वर्ष की आयु में रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुनव्वर राना काफी समय से बीमार चल रहे थे और संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे।
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Jan 2024, 7:53 AM IST