
टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। पहले सेमीफाइनल में भारत के 398 रन के टारगेट का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 327 पर आल आउट हो गई। मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी ने सात विकेट लेकर कीवी टीम को पूरी तरह से धराशायी कर दिया।
वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत के 298 रन के टारगेट का पीछा कर रही न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने शतक जमा चुके डैरेल मिचेल को चलता कर दिया है। शमी का यह पांचवां विकेट रहा। न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 306 रन है।
वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत के 298 रन के टारगेट का पीछा कर रही न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के कुछ ही देर बाद कुलदीप यादव ने मार्क चैपमैन को चलता कर दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 298 रन है।
वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत के 298 रन के टारगेट का पीछा कर रही न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा है। जसप्रीक बुमराह ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 295 रन है।
केरल के पलक्कड़ के वल्लापुझा में ट्रेन नंबर 06474, नीलांबुर रोड-शोरानूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन ट्रैक पर मवेशी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं और एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। ट्रैक से यातायात बहाल करने का काम चल रहा है।
इटावा के डीएम अवनीश राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि सराय भोपत रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के पिछले चार डिब्बों में आग लग गई है। आग बुझा दी गई है। कोई हताहत नहीं हुआ, आठ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। कई जांचों के बाद ट्रेन यहां से रवाना हो गई है।
लंबे समय से विकेट की तलाश कर रही टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को लगातार दो बड़े झटके दिए हैं। शमी ने पहले फिफ्टी जड़ चुके विलियम्सन को आउट किया और फिर लैथम को चलता कर दिया। डैरिल मिचेल शतक जड़कर क्रीज पर टिके हुए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 220 पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन की 3 बोगियों में आग लग गई थी। मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यात्रियों के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके दिए हैं। शमी ने पहले डेवोन कॉन्वे को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। और फिर रचिन रविंद्र को भी चलता किया। न्यूजीलैंड ने 7.4 ओवर में दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं।
इटावा में दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन गाड़ी नंबर-02570 नई दिल्ली से दरभंगा बिहार जा रही गाड़ी में आग लग गई है। अभी यह गाड़ी इटावा के सराय भूपत इलाके में खड़ी है। ट्रेने से आग की लपटें निकल रही हैं। रेलवे के मुताबिक, आग की वजहों का पता नहीं लग पाया है।
398 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी क्रीज पर है। कॉन्वे ने चौके के साथ पारी की शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में ही बुमराह के खिलाफ दो चौके जड़ दिए।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली ने रिकॉर्ड 50वां शतक जड़ा, वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 105 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। विराट कोहली 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली वनडे में 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। विराट कोहली वनडे में 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। विराट के साथ श्रेयस तेज अर्धशतक पूरा करके मैदान पर हैं।
श्रेयस ने लन्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वाराट कोहली शतक के करीब है। वह 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: डोडा के अस्सर क्षेत्र में एक बस दुर्घटना में 36 लोगों की मृत्यु हो गई और 19 अन्य घायल हुए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। शुभमन गिल रिटारयर्ड हर्ट हो गए हैं। गिल को क्रैम्प हो गया। गिल ने 79 रन बनाकर लौटे हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। विराट कोहली और गिल क्रजी पर हैं। भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है। गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। विराट कोहली, गिल के साथ क्रीज पर है। भारत का स्कोर 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 121 रन है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा 47 रन पर आउट हो गए हैं। 9 ओवर में भारतीय टीम ने 75 रन बना लिए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी है। 7 ओवर में भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 61 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 47 रन और गिल 11 बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। 22 गेंद में रोहित शर्मा ने 45 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 5 ओवर में 50 रन के पार पहुंच गया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी है। चार ओवर में भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 38 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 27 रन और गिल 9 बनाकर क्रीज पर हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और गिल क्रीज पर हैं। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी करेगी।
जम्मू-कश्मीर में डोडा के असार क्षेत्र में बस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है।
आईसीसी के सेमीफाइनल का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेला जाना है। इस बीच मैच को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें कहा गया कि मैच के दौरान कुछ बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा। यह धमकी मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने एक्स पर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम और इसके आसपास के इलाकों में कड़ी नजर बनाए हुए है।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान केदार की डोली (पालकी) को उनके शीतकालीन निवास उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "छठ पूजा को लेकर दिल्ली में जगह-जगह तैयारियां की जा रही हैं, इस बार भी 1000 से ज्यादा जगह छठ पूजा का आयोजन होगा।"
यमुना के पानी में गंदगी पर उन्होंने कहा, "उसको लेकर भी टीमों ने काम शुरू कर दिया है।"
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर गंगा आरती की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में AQI 430, आरके पुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जहांगीरपुरी में 428 है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Nov 2023, 8:03 AM IST