
एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से हरा दिया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 266 रन का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 259 रन ही बना सकी। शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर 121 रन बनाए, जो बेकार चला गया।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ईडी के विशेष निदेशक राहुल नवीन को ईडी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया है। राहुल नवीन ईडी चीफ संजय कुमार मिश्रा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। वह नियमित निदेशक की नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी वकीलों के विरोध के आगे प्रदेश सरकार आखिरकार झुक गई है। सरकार ने विवाद के कारण बने हापुड़ के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें एएसपी और सीओ भी शामिल हैं। गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन और सरकार के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में सरकार ने पांच सूत्री मांगों पर सहमति दी थी।
मुकेश चंद्र मिश्र को हापुड़ से हटाकर अब बरेली ग्रामीण का नया एएसपी बनाया गया है। वहीं ग्रामीण बरेली के एएसपी राजकुमार को हापुड़ का नया एएसपी बनाया गया है। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया का सहारनपुर तबादला कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रकाश सिंह का गैर जनपद तबादला हुआ है। थाना पिलखुवा में तैनात निरीक्षक नीरज कुमार को कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश के 266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को शुभमन गिल ने संभाल लिया है। उनके शानदार फिफ्टी के दम पर भारत का स्कोर 4 विकेट पर 123 रन है। गिल 69 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
ईडी ने आज व्यवसायी और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के खिलाफ कोविड-19 केंद्र 'घोटाला' मामले में आरोप पत्र दायर किया। आरोप पत्र में 40 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
मुंबई में फिल्म जवान की सफलता के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि हमने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर पठान के साथ शुरुआत की, फिर जन्माष्टमी पर हमने जवान रिलीज की, अब नया साल और क्रिसमस नजदीक है, जब हम 'डनकी' रिलीज करने जा रहे हैं।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
मुंबई के डोंबिवली इलाके में आज शाम एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के मलबे से एक शव बरामद हुआ है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश के 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के रूप में लगे दो झटकों के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने संभाल लिया है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
दिल्ली पुलिस द्वारा नामित तीन आईपीएस और एक इंस्पेक्टर समेत चार अधिकारियों की सेवाएं मणिपुर हिंसा से संबंधित एफआईआर की जांच के उद्देश्य से सीबीआई को सुपुर्द कर दी गई हैं। ये अधिकारी हैं श्वेता चौहान, ईशा पांडे, हरेंद्र कुमार सिंह और इंस्पेक्टर परवीन कुमार।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
असम के दिमा हसाओ जिले के माईबोंग इलाके में एक विवाद के बाद पुलिस की गोलीबारी में सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते में शामिल दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के एक कैडर की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मैच में 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को डेब्यू कर रहे तंजीम हसन शाकिब ने दोहरा झटका दिया है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के बाद अपना पहले वनडे खेल रहे तिलक वर्मा को भी चलता कर दिया है। तिलक सिर्फ 5 रन ही बना सके।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
गुजरात के दाहोद जिले के जकोट स्टेशन पर शुक्रवार को दाहोद-आनंद मेमू ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मैच में 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें ब्यू कर रहे तंजीम हसन शाकिब ने चलता किया।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने भारत को 266 रन का लक्ष्य दिया है। 100 रन के अंदर 4 विकेट खोने के बाद बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
सीबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू छावनी बोर्ड में तैनात राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपियों के परिसर से संपत्ति के दस्तावेज और 6.5 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कौर ने हाथ जोड़कर उन्हें अंतिम विदाई दी। कर्नल मनप्रीत सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। पंजाब के मोहाली में कर्नल सिंह के पैतृक गांव मुल्लांपुर गरीबदास के दृश्य।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ग्रुप की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत के बाद एक्शन लिया गया है। आम्रपाली ड्रीम वैली सील की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया है और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को खाली कराया जा रहा है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन में बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा साझा किए गए इनपुट पर 1.710 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
पंजाब पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अब तक मलकीत सिंह काली और उसके सहयोगियों के कब्जे से 24.710 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
अनंतनाग एनकाउंटर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि एक मां-बाप का जवान बेटा इस तरह शहीद हो गया है, उनके लिए तो उनकी दुनिया खत्म हो गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
कावेरी विवाद पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा, "हमने अपना पक्ष रखा है कि हमारे लिए पानी छोड़ना बहुत मुश्किल है। हम सुप्रीम कोर्ट और निगरानी प्राधिकारी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति को देखते हुए हमें न्याय मिलेगा।"
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके में बागमती नदी में बचाव अभियान अभी भी जारी है। मुजफ्फरपुर में कल नाव पलटने की दुर्घटना हुई थी। अभी भी अभी भी 12 लोग लापता हैं। NDRF के कमांडर जे.पी. प्रसाद ने कहा, "हमारी टीम कल से लगी हुई है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जितना जल्दी हो सके हम बच्चों को निकाल लें। संभावना जताई जा रही है कि जिस स्थान पर नाव पलटी वहां से बच्चे बह कर धारा के साथ आगे चले गए होंगे, इसलिए हमारी टीम आगे सर्च कर रही है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
मेजर आशीष ढोंचक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान हरियाणा के पानीपत स्थित बिंझौल ले जाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए मेजर धोंचक की जान चली गई।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
केरल में निपाह वायर के मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक सर्कूलर जारी किया है और लोगों को केरल के प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। निपाह वायरस का ‘बांग्लादेश वेरिएंट’ केरल के कोझिकोड जिले में तेजी से फैल रहा है। इसका 5वां केस सामने आया है।
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Sep 2023, 8:19 AM IST