
हरियाणा में रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को ऑटो पार्ट्स विनिर्माण कंपनी के बॉयलर में विस्फोट होने से लगभग 40 श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनावों में वक्त की कमी की ओर इशारा करते हुए शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करने को कहा।
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
कमलनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि उनकी सामूहिक और संगठित ताकत शानदार जीत दिलाएगी।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में चुनाव का मतलब है कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जगह दौरा करना चाहते हैं।’
खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव तीन या चार चरणों में पूरा होना चाहिए था।
खड़गे ने कहा कि सात चरणों में चुनाव कराने का मतलब है कि लगभग सभी विकास कार्य रुक जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘...…लगभग 70-80 दिन रुकना, कल्पना कीजिए कि देश कैसे प्रगति करेगा? चुनाव आचार संहिता के कारण... सामग्री की आपूर्ति नहीं की जायेगी। बजट खर्च नहीं होगा। तो मेरे हिसाब से ये अच्छा नहीं है। वह तीन या चार चरणों में पूरा कर सकते थे।’’
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में मतदान होगा। छठे चरण में 25 मई को दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जायेंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को यहाँ यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी के सात संसदीय क्षेत्रों - चाँदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में एक साथ 25 मई को मतदान होगा।दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 67.5 लाख महिलाएँ और 80.09 लाख पुरुष हैं।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
उम्मेदाराम बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से इस्तीफा देकर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वह पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। उम्मेदाराम आरएलपी उम्मीदवार के रूप में बाड़मेर के बायतू निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि अगर चुनाव तीन या चार चरणों में होते तो ज्यादा बेहतर होता।
बीएसपी प्रमुख मायावती ने 'एक्स' पर कहा, ''हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा का स्वागत करती है लेकिन अगर यह चुनाव कम समय में करीब तीन या चार चरणों में होता तो यह ज्यादा बेहतर होता। इससे समय व संसाधन दोनों की बचत के साथ-साथ चुनावी खर्च कम करना संभव होता।''
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग घर से मतदान कर सकेंगे।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के सुझावों पर ध्यान नहीं दिया। राज्य की 42 सीट के लिए सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि इस बार का लोकसभा चुनाव भारत के लिए न्याय का द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र एवं संविधान को तानाशाही से बचाने का शायद ये आख़री मौक़ा होगा। ‘हम भारत के लोग’ साथ मिलकर नफ़रत, लूट, बेरोज़गारी, महँगाई और अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ेंगे।'
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमारा मामला(CAA को चुनौती देने वाला) पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन उस समय भारत सरकार ने कहा था कि नियम अभी तक नहीं बनाए गए हैं... अब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और नियम बना दिए हैं इसलिए CAA, सुप्रीम कोर्ट जाना जरूरी है। अगर सरकार असंवैधानिक कानून के आधार पर नागरिकता देने लगेगी तो ये नुकसानदायक हो सकता है... ये सरकार कह रही है कि अगर आपका धर्म इस्लाम है तो हम आपको नागरिकता नहीं देंगे... इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं..."
कांग्रेस महासचिव-संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "बीजेपी को चुनावी बॉन्ड देने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। वह साफ तौर पर भ्रष्टाचार है। आने वाले दिनों में देश को इसके बारे में और पता चलेगा। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।"
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और लालू यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री और अन्य राजनीतिक नेता आ रहे हैं।"
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
कांग्रेस के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "28 दिसंबर 2023 को हमने नागपुर में एक रैली की थी, और हमने 'हम हैं तैयार' का नारा लगाया था और हां, हम बीजेपी के साथ चुनावी लड़ाई और आरएसएस के साथ वैचारिक लड़ाई के लिए तैयार हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा हमारे संगठन और देश की राजनीति के लिए बहुत फायदेमंद रही है..."
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खरगे जी, जिन्होंने खुद एक ट्रेड यूनियन नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया, ने कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रमिक न्याय के लिए पांच गारंटी की घोषणा की।”
1. स्वास्थ्य अधिकार: कांग्रेस स्वास्थ्य के अधिकार कानून की गारंटी देती है। इसके अंतर्गत मुफ़्त आवश्यक डायग्नोस्टिक, दवाएं, उपचार, सर्जरी, और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर-सहित यूनीवर्सल स्वास्थ्य देखभाल की सभी सुविधाएं होंगी।
2. श्रम का सम्मान: कांग्रेस 400 रुपए प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मज़दूरी की गारंटी देती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी मनरेगा श्रमिकों के लिए न्यूनतम होगी।
3. शहरी रोज़गार गारंटी: कांग्रेस शहरी क्षेत्रों के लिए एक रोज़गार गारंटी अधिनियम लाएगी, जिसमें सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण, शहरों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार ढालने और सामाजिक सेवाओं में गैप को पाटने पर ध्यान दिया जाएगा।
4. सामाजिक सुरक्षा: कांग्रेस सभी असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है।
5. सुरक्षित रोज़गार: कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा पारित श्रमिक-विरोधी लेबर कोड्स की व्यापक समीक्षा और श्रम के अधिकारों को मज़बूत करने के लिए उपयुक्त संशोधन करने की गारंटी देती है। कांग्रेस मुख्य सरकारी कार्यों में रोज़गार के लिए कांट्रेक्ट सिस्टम को बंद करेगी। कांट्रेक्ट आधारित काम करवाने की इजाज़त एकदम अंतिम उपाय के रूप में होगी और इसके लिए भी स्पष्ट वजह और श्रमिकों के अधिकारों के लिए सुरक्षा की आवश्यकता होगी। निजी क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट रोज़गार के लिए सामाजिक सुरक्षा के न्यूनतम मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
एआईएमआईएम के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर अपील की है कि सीएए के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कई कानून बनाए। दुर्भाग्य से इस एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है। यहां तक कि मनरेगा श्रमिकों को उनकी पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है और राज्य सरकार को नियमित पैसा भी जारी नहीं किया जाता है।''
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "आज महत्वपूर्ण दिन है। देश के लिए आज दोपहर 3 बजे से आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।"
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ACMM ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15,000 रुपए के निजी मुचलके और 1 लाख रुपए की जमानत राशि पर बेल दी। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले के संबंध में ईडी की दो शिकायतों के आधार पर अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के बाद सीएम अदालत में पेश हुए।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
आज दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने की संभावना है। वीडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर से हैं।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
CAA पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में NRC में सूचीबद्ध 12 लाख हिंदुओं को CAA के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी, लेकिन 1.5 लाख मुसलमानों का क्या? लोग कह रहे हैं कि अभी कुछ नहीं हो रहा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि चीजों को सामने आने में समय लगता है। गृह मंत्री अमित शाह ने मेरा नाम लिया जब उन्होंने कहा कि NPR और NRC भी लागू किया जाएगा। सरकार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों को नागरिकता देनी चाहिए, लेकिन धर्म के आधार पर क्यों?
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान होगा।
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Mar 2024, 7:48 AM IST