
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पंजाब सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्होंने भी अनुमति दी थी, क्या वे भी चाहते हैं...क्या आपका ऑपरेशन हरियाणा के साथ मिलकर चल रहा है? पंजाब में इंटरनेट बंद नहीं किया जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि केंद्र के पास राज्य सरकार से पूछे बिना इंटरनेट बंद करने का कोई अधिकार है।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
ग्रेटर नोएडा में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित थे।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दोपहर में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित तृणमूल कांग्रेस के जिला कार्यालय पर छापेमारी की।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
किसान नेताओं ने एमएसपी पर सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि दोनों मंचों की चर्चा के बाद ये तय हुआ है कि विश्लेषण करें तो सरकार के प्रस्ताव में कुछ भी नहीं है। ये किसानों के पक्ष में नहीं है। हम इसे खारिज करते हैं।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उन्हें ईडी के समन पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह से ईडी अरविंद केजरीवाल पर हावी होने की कोशिश कर रही है, उससे पता चलता है कि वह राजनीतिक प्रेरणा से काम कर रही है। अशोक चव्हाण के मामलों का क्या हुआ? अजित पवार और नारायण राणे के मामलों के बारे में क्या? राजनीति से प्रेरित कार्रवाई की जा रही है और विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। इस तरह से शर्मनाक हरकतें की जा रही हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी ने सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं। हम आने वाले समय में इसे चुनौती देंगे। हमारी सरकार आते ही इन एजेंसियों की स्वतंत्रता बहाल कर दी जाएगी। सरकार पर निर्भरता के कारण एजेंसियां राजनीतिक टूलकिट बन जाती हैं और हम इसे खत्म करने की कोशिश करेंगे।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
आज महा विकास अघाड़ी की बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र कल से शुरू हो रहा है। व्यवस्था यह है कि वे बीएसी के लिए विपक्ष को बुलाएं और सदन की कार्यवाही पर चर्चा करें। लेकिन राज्य की बीजेपी-शिवसेना सरकार संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं करना चाहती है। इसलिए, हम सत्र के लिए रणनीति बनाने के लिए एक साथ आए।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर ने एक फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ आज नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया। अजय माकन, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
झारखंड की उपराजधानी दुमका में मयूराक्षी नदी के तट पर लगातार 134वें साल आयोजित हो रहे ऐतिहासिक राजकीय हिजला मेला में देश की जनजातीय संस्कृति के विविध रंग जीवंत हो उठे हैं। कई तरह की कहानियों, मिथकों और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध इस मेले में झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार और कारीगर पहुंचे हैं।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा की जांच जारी है। इस मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिनों में शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रावत की टीम ने जांच शुरू करते हुए पूछताछ के लिए कई अधिकारियों को नोटिस भेजा है।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
उग्रवादी संगठनों यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) द्वारा कथित तौर पर अगवा किए गए 10 मजदूरों में से कम से कम सात को असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास छुड़ा लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों से फोन पर संपर्क कर रही है।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि, "बीजेपी वाले लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार, लाभार्थियों का अधिकार छीन रहे हैं, हम बंगाल में NRC लागू नहीं होने देंगे। हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं लेकिन हम बंगाल के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने देंगे।"
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में बारात देखने गई एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फाल देसाई पर सोमवार को करीब दो से तीन सौ लोगों की भीड़ ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब वह दक्षिण गोवा के साओ जोआओ डी एरियाल गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन करके लौट रहे थे।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, "उन्हें (अखिलेश यादव) इस यात्रा में शामिल होना चाहिए। ये बात(सीट शेयरिंग) बहुत सौहार्दपूर्ण वातावरण में चल रही है। निश्चित तौर पर INDIA गठबंधन मजबूती के साथ लड़ेगा।"
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी नेता मालविंदर सिंह कंग ने कहा, "पहले, उनके (बीजेपी के) गलत काम कैमरे में कैद हो गए थे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने गौर किया था। अब, वे (बीजेपी) 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए रातों-रात आप पार्षदों को अपने पाले में कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि भारत के प्रजातंत्र में इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हुआ होगा।"
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ED के छठे समन पर पेश न होने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "ED जब अपने समन के लिए कोर्ट चली गई और कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान ले लिया तो अब कोर्ट तय करेगा कि अरविंद केजरीवाल को जो समन दिए जा रहे हैं वह सही है या नहीं। अगर उन्हें (ED) समन ही भेजना था तब उन्हें कोर्ट नहीं जाना चाहिए था। अब जब कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च तक का समय दे दिया उसके बाद ED ने जो समन भेजा उससे यह पता चलता है कि इन्हें बहुत जल्दी है।"
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। आज राहुल गांधी ने प्रतापगढ़ से यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान जनता से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को देश के बजट की कोई समझ नहीं है, उन्हें नहीं मालूम कि बजट कैसे बनता है। पीएम मोदी सिर्फ भाषण देना और नफरत फैलाना जानते हैं। मोदी सरकार में आम जनता का ध्यान भटकाकर उनकी जेब से पैसा निकाला जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान के 73 फीसदी बब्बर शेर लोग आज सो रहे हैं, डर गए हैं। ये देश की सच्चाई है। 73 फीसदी लोग कहते रहें कि ये चीज नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर अडानी और नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया तो वो होगा। उन्हें मतलब नहीं, देश के 73 फीसदी लोग क्या चाहते हैं।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम उन्हें कानून के अनुसार, जवाब दे रहे हैं। अब, उन्होंने (ईडी) एक मामला दर्ज किया है। ईडी को कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना चाहिए उसके बाद कोई नया समन जारी करने से पहले।"
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, "अभी बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आई, इधर से भी गई। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा उस समय समाजवादी पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी।"
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली घटना से संबंधित संसद आचार समिति के नोटिस के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। मामले को आज तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में उल्लेखित किए जाने की संभावना है।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है। आज बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज रात हम अमेठी में रुकेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कल अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
किसानों के साथ बातचीत के दौरान सरकार की ओर से चार फसलों पर MSP की गारंटी पर कानून बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन चार फसलों में मसूर दाल या मक्का, उड़द दाल, तूर दाल और कपास शामिल है। हालांकि किसानों की मांग है कि सरकार सभी फसलों पर MSP की गारंटी दे।
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Feb 2024, 8:03 AM IST