
लालू प्रसाद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना सुनिश्चित करने की बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी बारिश का अनुमान जताये जाने के बाद झारखंड में रांची समेत पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी।
बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और खूंटी में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहे।
आईएमडी ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रांची के लिए ‘रेड’ अलर्ट (भारी से बेहद भारी बारिश) जारी किया है।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 59 नए मामले सामने आए और कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गयी।इसी के साथ इस वर्ष जनवरी से राज्य में सामने आए कुल मामलों की संख्या 2,228 हो गई है और मौतों का आंकड़ा 32 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
इसमें कहा गया है कि नवीनतम मौत सांगली जिले के मिराज में हुई।
नए संक्रमितों में मुंबई और पुणे शहरों में 13-13, चंद्रपुर में 10, पिंपरी चिंचवाड़ (पुणे के पास) में आठ, कोल्हापुर में छह, सतारा और नागपुर में दो-दो मरीज शामिल हैं।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अतिसार के प्रकोप के मद्देनजर जाजपुर में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 24 जून तक और भद्रक में 21 जून तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जाजपुर और भद्रक जिला प्रशासन ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर संगठन ने ‘रोजगार मेले’ का आयोजन किया जिसमें करीब 3500 युवाओं को ‘जॉब लेटर’ प्रदान किए गए। युवा कांग्रेस ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस रोजगार मेले का आयोजन किया था।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और राज की 2 दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई। आनंद, विशाल, आकाश को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए इंदौर आई मेघालय पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो मुख्य आरोपियों-सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के परिचितों के साथ ही एक टैक्सी चालक से पूछताछ की।
चश्मदीदों ने बताया कि सोनम के भाई गोविंद बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के उस दफ्तर के बाहर नजर आए जहां लोगों से पूछताछ की गई। इससे पहले इंदौर में बुधवार को मेघालय पुलिस की जांच के दौरान गोविंद कई स्थानों पर दिखाई दिए थे।
गोविंद ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस दफ्तर में बुलाया गया था, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि इस दफ्तर में उनके पारिवारिक कारोबार के कुछ कर्मचारियों और कुशवाह से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई।
सोनम का परिवार फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का कारोबार करता है। वह अपने पति राजा रघुवंशी के हत्याकांड में गिरफ्तारी से पहले तक मायके के कारोबारी प्रतिष्ठान का काम-काज संभाल रही थी।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस कारोबारी प्रतिष्ठान में बतौर लेखापाल काम करता था जहां सोनम से उसकी कथित नजदीकियां बढ़ीं।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 13 वर्षीय एक स्कूल छात्र समेत तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड को मंगलवार को अंजाम दिया गया और मृतकों में से दो माओवादी दिनेश मोडियाम के रिश्तेदार थे, जिसने इस वर्ष मार्च में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि 17 जून को गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दाकोरमा में नक्सलियों ने तीन लोगों जुगनू मोडियाम (45), सोमा मोडियाम (21) और अनिल माडवी (13) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का ‘‘अच्छी तरह से रखरखाव’’ किया गया था तथा इस विमान की आखिरी बार गहन जांच जून 2023 में की गई थी और अगली जांच दिसंबर 2025 में होनी थी।
यात्रियों को दिये एक संदेश में, एअर इंडिया प्रमुख ने यह भी कहा कि अगले कुछ सप्ताह के लिए कंपनी के बड़े विमानों के बेड़े के परिचालन में 15 प्रतिशत की कटौती एक अस्थायी कदम है।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं। पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात और सड़क हादसे जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई जगहों पर पानी की तेज धार में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमें उतारनी पड़ी हैं।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
महाराष्ट्र के सतारा जिले में बृहस्पतिवार सुबह राज्य परिवहन की एक बस के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे ढेबेवाडी-पाटण रोड पर जणुगादेवी गांव के पास हुई, जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के पाटण डिपो की एक बस ढेबेवाडी जा रही थी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘विपरीत दिशा से एक निजी बस आ रही थी। इससे बचने के चक्कर में राज्य परिवहन की बस के चालक ने अपने वाहन को बाईं ओर मोड़ दिया, लेकिन वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद राज्य परिवहन की बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।’’
उन्होंने बताया कि कुल 20 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
अपने आवास के बाहर गोलीबारी पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "पूरे तरीके से अपराधियों का राज आ गया है, अब सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। हमारे घर के बाहर गोलियां चल रही है ऐसा आज तक नहीं हुआ है। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है..."
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ लंच पर हुई बैठक के बारे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि भोजन अच्छा रहा होगा और इस दौरान उन्हें कुछ विचार करने को भी मिला होगा. मुझे उम्मीद है कि इन मुलाकातों में अमेरिकियों ने पाकिस्तान को याद दिलाया होगा कि वह अपनी धरती से आतंकवादियों को हमारे देश में भेजने, उन्हें मार्गदर्शन देने, प्रशिक्षण देने, हथियार देने, वित्तपोषित करने, उपकरण देने और भेजने में सक्षम नहीं है. अमेरिका में लोग ओसामा प्रकरण को इतनी जल्दी नहीं भूल सकते हैं.”
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
कंबोडिया के पूर्व नेता के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग लीक होने पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने माफी मांगी है.
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई या चलवाई गई है. NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है वहां खूंखार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे हैं।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की प्लानिंग को मंजूरी दे दी है। हालांकि, हमले का आदेश देने से पहले यह देखना चाहते हैं कि क्या ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को छोड़ता है या नहीं, इस बात का खुलासा द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट से हुआ है।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
ईरान पर इजरायली हमलों में कम से कम 639 लोग मारे गए हैं और 1,329 अन्य घायल हुए हैं. इजरायल ने 12 जून को ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू की थी, और दोनों मुल्कों के बीच तबड़तोड़ मिसाइल हमले जारी हैं. ईरान ने अब तेहरान के अलग-अलग हिस्सों में हमले कर रहा है।
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Jun 2025, 7:59 AM IST