
क्रिकेट विश्व कप 2023 का प्लेर ऑफ द टूर्नामेंट विराट कोहली को चुनाव गया है। कोहली 11 मैच में 765 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे हैं। इसमें उन्होंने 3 शतक और 6 अर्द्धशतक लगाए हैं।
अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराकर आस्ट्रेलिया क्रिकेट का विश्व विजेता बन गया है। भारत के 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने शुरूआती 3 झटकों के बाद संभलते हुए 43 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बनाकर वर्ल्ड कप जीत लिया।
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम विश्व विजेता बनने से सिर्फ 11 रन दूर है। ट्रैविस हेड के शानदार शतक के दम पर आस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 230 रन पूरे कर लिए हैं। अब जीत के लिए केवल 11 रन चाहिए।
वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती तीन झटकों के बाद संभालते हुए ट्रैविस हेड ने शानदार शतक जड़ा है। हेड और मार्नस की साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने 35 ओवर में 192 रन पूरे कर लिए हैं। उसे जीत के लिए 49 रन चाहिए। जबकि भारत को हर हाल में विकेट की जरूरत है।
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत में ही तीन विकेट गिरने के बाद पूरी तरह संभल चुकी है। आस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में 172 रन पूरे कर लिए हैं। उसे जीत के लिए 69 रन चाहिए। भारत को इस समय विकेट की बेहद जरूरत है।
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम का स्कोर 20 ओवर में 104 रन है। ऑस्ट्रेलिया को अभी भी जीत के लिए 137 रन चाहिए।
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया टीम को तीसरा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए स्टीव स्मीथ को 4 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 47 रन है।
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया टीम को दूसरा झटका लगा है। खतरनाक दिख रहे मिशेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने 15 रन पर आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय दो विकेट पर 41 रन है।
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया टीम को पहला झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने डेविड वार्नर को स्लीप में कैच कराकर चलता कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय दो ओवर के बाद एक विकेट पर 28 रन है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम 240 रन पर आलआउट हो गई है। आखिरी विकेट के रूप में आखिरी ओवर में कुलदीप यादव रन आउट हुए। भारत के लिए सबसे ज्यादा केएल राहुल ने 66 रन और विराट कोहली ने 54 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम 240 रन पर आलआउट हो गई है। आखिरी विकेट के रूप में आखिरी ओवर में कुलदीप यादव रन आउट हुए। भारत के लिए सबसे ज्यादा केएल राहुल ने 66 रन और विराट कोहली ने 54 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को आठवां झटका लगा है। मोहम्मद शमी के आउट होने के बाद आए जसप्रीत बुमराह केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जम्पा ने चलता किया। भारतीय टीम का स्कोर 45 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को सातवां झटका लगा है। केएल राहुल के आउट होने के बाद आए मोहम्मद शमी 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें स्टार्क ने चलता किया। भारतीय टीम का स्कोर 44 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। काफी देर से भारतीय पारी को संभाल रहे केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 42 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन है। इस समय के सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी क्रीज पर मौजूद हैं।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 36 ओवर में 178 रन है। इस समय के एल राहुल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा विश्व कप 2023 का फाइनल मैच एक प्रशंसक के कारण बाधित हो गया। प्रशंसक, जिसने एक टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर आगे की तरफ 'फिलिस्तीन पर बमबारी बंद करो' और पीछे की तरफ 'फ्री फिलिस्तीन' लिखा हुआ था, वह मैदान में प्रवेश कर गया और भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को गले लगाने का प्रयास किया। कोहली भी प्रशंसक से नाखुश दिखे और उसे अपने से दूर किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे पकड़कर बाहर ले गए।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना इलाके के तेवड़ा गांव में एक 10 साल के लड़के की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसके वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हारने की शायद ही कोई संभावना है।
भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 28.3 ओवर में 148 रन है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "छठ अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय त्यौहार बन गया है। छठी मईया से हम बिहार की उन्नति और तरक्की की कामना कर रहे हैं।"
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल और विराट क्रीज पर हैं।
24 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 128 रन है। विराट कोहली 47 और केएल राहुल 24 रन पर खेल रहे हैं।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी है। भारतीय टीम का स्कोर 16 ओवर में तीन विकेट के नुकासन पर 101 रन है। विराट कोली और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बात श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 10.2 ओरवर में 81 रन है।
भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 9.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन है। रोहित 37 रन और विराट 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जारी है। भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। गिल आउट हो गए हैं। उनकी जगह बल्लेबाजी करने विराट कोहली आए हैं। भारत का स्कोर पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन है। रोहित शर्मा 31 रन और विराट कोहली 1 रन पर खेल रहे हैं।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच खेलने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गई है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह देखा गया। एक प्रशंसक ने कहा, "अभी तक टीम इंडिया ने 10 मैच जीते और इस मैच में जीत के बाद भारत की 11 जीत हो जाएगी। 2011 में भी हम जीते थे। 2011 की जीत टीम इंडिया करेगी रिपीट।"
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले देभर में टीम इंडिया के लिए प्रथनाओं का दौर जारी है। विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Nov 2023, 8:15 AM IST