
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार रात को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की कार डिवाइडर से टकरा गयी हालांकि इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गये।
सपा नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह अपनी कार से बलिया जिला मुख्यालय जा रहे थे कि तभी रास्ते में बलिया रेलवे स्टेशन के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और कार चालक उनका भाई सुधीर घायल हो गया जबकि वह खुद और वाहन में सवार उनका सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गये।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में तीन हमलावरों ने कार सवार युवक इंदरप्रीत सिंह को गोली मार दी। सेक्टर 33 के रहने वाले पीड़ित को गंभीर हालत में PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिक जानकारी का इंतज़ार है।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की और उन्हें तीखा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि वह तुरंत देश नहीं छोड़ते, तो हालात और गंभीर हो जाएंगे।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस आरोप पर पलटवार किया कि विपक्ष संसद को चुनावी हार के बाद ‘हताशा निकालने का मंच’ बना रहा है।
बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और शासन संबंधी अन्य मुद्दों पर जवाबदेही की मांग को ड्रामेबाजी कहकर खारिज नहीं किया जा सकता।
बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री ने शीतकालीन सत्र से पहले संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि सदन ‘ड्रामा’ करने की जगह नहीं है, यह काम करने की जगह है’। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद को चुनावी हार के बाद हताशा निकालने का मंच बना दिया।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
गोरखपुर नगर के गोलघर बाजार में सोमवार दोपहर कपड़ों की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे चहल-पहल वाले गोलघर बाजार में कपड़ों की एक मशहूर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। धुआं फैलते ही खरीदारों और व्यापारियों में दहशत फैल गई।
उसने बताया कि कपड़ों में तेजी से आग पकड़ने के कारण लपटों ने विकराल रूप ले लिया और करीब 90 मिनट के अभियान के बाद उस पर काबू पाया जा सका।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
एसआईआर को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईसीआई और बीजेपी पर बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाने, गड़बड़ियों और वोट चोरी की कोशिशों का आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “देश की आजादी के बाद, हमें वोट डालने का अधिकार दिया गया था। जब से उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीट कम आई है, भाजपा के अंदर बेचैनी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हमारे वोट देने के अधिकार का पूरी तरह सम्मान किया जाएगा और उसे छीना नहीं जाएगा। एसआईआर को लेकर चिंताएं अब हकीकत बन रही हैं। अगर किसी वोटर का वोट चला जाएगा, तो उसके सपने कैसे पूरे होंगे? ”
उन्होंने कहा, "एक वोटर का सपना होता है कि उसका वोट गिना जाए। जब वे अपने वोट देने के अधिकार का पूरी तरह इस्तेमाल करते हैं, तो वे अपने सपने पूरे कर रहे होते हैं। अगर वे किसी से नाराज होते हैं, तो वे उसके खिलाफ वोट देते हैं, अगर वे किसी का सपोर्ट करते हैं, तो वे उसके पक्ष में वोट देते हैं। लेकिन भाजपा सरकार यह अधिकार भी छीन रही है।"
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "SIR का टारगेट बिहार के बाद बंगाल ही था, असम भी था। पूरे देश के अन्य राज्यों में जो SIR कराया गया है वो केवल पश्चिम बंगाल में चुनाव को प्रभावित करने की चुनाव आयोग की गलत मंशा को छिपाने के लिए करा गया है।"
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
सोनीपत एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। रोहित गोदार गैंग के सात शार्प शूटरों को एसटीएफ सोनीपत में गिरफ्तार किया है। सातों शार्प शूटर दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को गैंगवॉर से दहलाने की फिराक थे।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
देशभर में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ने सीबीआई से कहा कि वह पूरे देश में डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच करे।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
संसद के शीतकालीन सत्र का शुरुआत हो गई है। विपक्षी दल दोनों सदनों में एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे के लिए, फिर 2 बजे के लिए और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
विपक्ष पर PM मोदी के "ड्रामा नहीं डिलीवरी" वाले तंज पर कांग्रेस MP मनीष तिवारी ने कहा, "... पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी का एक बुनियादी नियम है। सरकार अपनी बात रखती है, लेकिन विपक्ष अपनी बात रखता है। विपक्ष SIR पर चर्चा की मांग कर रहा है। इलेक्शन कमीशन के पास पूरे भारत में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) का ऑर्डर देने का कोई कानूनी आधार नहीं है। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं कि इलेक्शन कमीशन को यह SIR ऑर्डर करने की पावर या सहारा कहां से मिलता है। हमारे हिसाब से, इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। सरकार इस चर्चा के लिए क्यों नहीं मान रही है? यही बुनियादी बात है। तब सदन चलेगा।"
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के मुद्दे पर खरगे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘इस सदन को पूर्व सभापति को विदाई देने का अवसर नहीं मिला, जिससे हम निराश हैं।’’
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही अवरुद्ध हुई और बैठक शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को कुछ दिवंगत पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी और सभा ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। यह छापेमारी लाल किला धमाका मामले के आरोपियों के रिहायशी घरों को भी कवर कर रही है।
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Dec 2025, 7:56 AM IST